अब हॉरर फिल्म की तैयारी कर रही हैं कटरीना कैफ?

ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म भारत का पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जब से सलमान खान स्टारर इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तभी से यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।
यह फिल्म अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रही है और इससे पहले कटरीना उनके साथ मेरे ब्रदर की दुल्हन और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में कर चुके हैं।हाल में कटरीना से इस बारे में पूछा गया कि आखिर उन्होंने कौन से जॉनर की फिल्मों में काम नहीं किया है। इसके जवाब में कटरीना ने तुरंत कहा कि उन्होंने अभी तक हॉरर फिल्म में काम नहीं किया है। इसी सवाल के जवाब में अली अब्बास जफर ने कहा कि उन्होंने कटरीना के लिए एक हॉरर फिल्म लिखी है। हालांकि अली के मजाकिया लहजे से यही माना जा सकता है कि वह केवल मजाक ही कर रहे होंगे और ऐसी किसी फिल्म को बनाए जाने की प्लानिंग नहीं है।बता दें कि मल्टी-स्टारर फिल्म भारत में सलमान और कटरीना के अलावा तब्बू, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले 5 जून 2019 को रिलीज हो सकती है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

One Thought to “अब हॉरर फिल्म की तैयारी कर रही हैं कटरीना कैफ?”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment