तरुण प्रकाश, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप मैंने सुना है – समय कभी रुकता नहीं है। समय यात्रा करता है – निरंतर और अटूट। शायद आपने भी यह सुना होगा। सब कुछ नश्वर है – मात्र समय चिरंतन है । समय एक ऐसी सड़क है जो मोटी-पतली, ऊँची-नीची, टेढ़ी-मेढ़ी तो हो जाती है लेकिन कभी पीछे नहीं लौटती। समय के वाहन में कोई रिवर्स गियर नहीं होता। यह सब कुछ प्राय: सत्य लगता है । मुझे भी यह सब एक शाश्वत नियम की तरह ही महसूस होता था – एक ऐसा सिद्धांत…
Read MoreYear: 2020
गीत: बहुत समय है
तरुण प्रकाश श्रीवास्तव , सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप प्रिय मित्रों, हम सब विभिन्न धर्म, मज़हब, पूजन शैली व मतों के अनुनायी हैं और यही हमारी विशेषता है। विश्व में ‘भारत की अनेकता में एकता’ से श्रेष्ठ मिसाल कहीं उपलब्ध नहीं है। किंतु जब भारत पर कोई खतरा मंडराता है तो हमारे वैयक्तिक धर्म ‘राष्ट्र धर्म’ में परिणित हो जाते हैं। आज तो सिर्फ़ भारत ही नहीं, पूरा विश्व और संपूर्ण मानवता ही दाँव पर लगी है और इसलिये हम सबकी ज़िम्मेदारियाँ और भी बढ़ जाती हैं और आज हम हिंदू, मुसलमान,…
Read Moreडिजिटल लर्निंग–वक्त की जरूरत
डॉ. मंजू गुप्ता, शिक्षाविद नई दिल्ली। दुनिया भर में COVID-19 के भयंकर असर को देखते हुए, हर कोई इस महामारी से बचने के सभी एहतियाती उपाय कर रहा है। हम सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और अपने घरों की सीमाओं में सिकुड़ कर रह गये हैं । आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार, दफ्तर और स्कूल-कॉलेज बंद हैं । लॉकडाउन की आहट से ही लगने लगे रहा था कि अब पढ़ाई-लिखाई ठप्प हो जाएगी और बच्चों की सीखने की प्रक्रिया पर गहरा असर पड़ेगा । लेकिन वास्तव में ऐसा…
Read Moreनिर्वाण मानसिक एवं नशा रोग अस्पताल की अनोखी पहल
मानसिक एवं नशा पीड़ितों हेतु दवाइयों की होम डिलीवरी कोविड-19 की आशंका से होने वाली एंग्जायटी हेतु हेल्पलाइन सेवा चालू लखनऊ: कल्याणपुर, रिंग रोड, लखनऊ स्तिथ निर्वाण मानसिक एवं नशा रोग चिकित्सा हॉस्पिटल ने देशव्यापी लॉकडाउन में मरीजों की सहूलियत के लिए अनोखी पहल की है। मानसिक एवं नशे संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज जिनका निर्वाण में ईलाज चल रहा है, और वो लॉकडाउन के चलते दवा लेने आने में असमर्थ हैं, को उनके ईलाज छूट जाने से बचाने के लिए, निर्वाण हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा लखनऊ शहर में बिना…
Read Moreराष्ट्र एवं चरित्र के निर्माता
मोहम्मद सलीम खान, सीनियर सब एडिटर-आईसीएन ग्रुप सहसवान/बदायूं: पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज तहसील सहसवान जिला बदायूं का एक प्राचीन शिक्षण संस्थान है इस कॉलेज की स्थापना दिनांक 8 जुलाई सन 1931 ईसवी में ब्रिटिश साम्राज्य में उस समय के जिलाधिकारी महोदय पन्नालाल ने की थी। इस नेक काम में कॉलेज की स्थापना के लिए समाज सेवी और शहर के इज्जतदार जमीदार घराने से ताल्लुक रखने मीर अजहर अली (खान बहादुर ) ने भूमि दान की थी। जैसे कि पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज नगर पालिका परिषद सहसवान के अधीन…
Read Moreएसजेवीएन के पावर स्टेशनों ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान अब तक का सर्वाधिक संचित 9678 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया
चंद्रकांत पाराशर, सीनियर एसोसिएट एडिटर-ICN ग्रुप शिमला: एसजेवीएन के पावर स्टेशनों ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान अब तक का सर्वाधिक संचित9678मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया है, जबकि पिछला सर्वाधिक विद्युत उत्पादन एसजेवीएनद्वारा वित्तीय वर्ष 2015 16 के दौरान 9346 मिलियन यूनिट किया गया था । अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री नंदलाल शर्मा ने इस उपलब्धि हेतु एसजेवीएन के कर्मचारियों को बधाई देते हुए बताया कि एसजेवीएनकी वर्तमान स्थापित क्षमता 2015.2 मेगावाट है, जिसमें 1912 मेगावाट हाइड्रो पावर,97.6मेगावाट विंड पावर तथा 5.6 मेगावाट की सोलर पावर शामिल है।वित्तीय वर्ष 2019-20 के…
Read Moreकोरोना वायरस : त्रासदी में शगुन-3
तरुण प्रकाश श्रीवास्तव , सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप विश्व आज भयानक त्रासदी की ओर फिसल रहा है। हम सब संभव-अंसभव के मध्य खिंची महीन रेखा पर बार बार असंतुलित होते संतुलन को बनाये रखने के अथक प्रयास में जी जान से लगे हैं। सामाजिक दायित्व निर्वहन हम सभी यह ‘जानते’ हैं कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है किंतु अब यह निर्विवादित रूप से ‘मान’ लेने का भी समय आ गया है। यह समय ‘मुसीबत आयेगी तो सिर्फ़ पड़ोसी पर आयेगी’ की सोच से उबरने का व अपने अपने सामाजिक दायित्वों के…
Read Moreअज़ाब कुदरत का-2
मोहम्मद सलीम खान, सीनियर सब एडिटर-आईसीएन ग्रुप सहसवान/बदायूं: ईश्वर धरती पर जब लोगों को या देश की सरकारों को छूट दे देता है तो दुनिया के लोग और दुनिया की सरकारें घमंड और अहंकार में इतनी चूर हो जाती हैं कि वह अपने आप को ही ईश्वर समझ बैठती है और जब ईश्वर अपनी रस्सी खींचता है तो चीख निकल जाती है इसी के परिणाम स्वरूप ज्यादातर इन्हीं देशों में समय-समय पर अलग-अलग तरह की बीमारियां जैसे स्वाइन फ्लू बर्ड फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियां भी होती रही हैं और इन देशों…
Read Moreकोरोना वायरस : त्रासदी में शगुन-2
तरुण प्रकाश श्रीवास्तव , सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप विश्व आज भयानक त्रासदी की ओर फिसल रहा है। हम सब संभव-अंसभव के मध्य खिंची महीन रेखा पर बार बार असंतुलित होते संतुलन को बनाये रखने के अथक प्रयास में जी जान से लगे हैं। शारीरिक विश्राम व मानसिक उत्थान का समय दिशाहीन होकर जानवरों के झुंड के समान भागने में न केवल हमने अपनी क्षमताओं को नष्ट किया है बल्कि हमारी रचनात्मकता भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। हमारी शक्ति, बल व क्षमता का दिशाहीन होकर व्यय हो जाना न केवल…
Read Moreएसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को अंतरिम लाभांश के रुप में 179.35 करोड़ रुपए अदा किए
चंद्रकांत पाराशर, सीनियर एसोसिएट एडिटर-ICN ग्रुप शिमला: 31 मार्च, 2020 एसजेवीएन के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक, श्री नंद लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को अंतरिम लाभांश के रूप में 179.35 करोड़ रुपए अदा किए हैं । हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री, श्री जयराम ठाकुर को अंतरिम लाभांश का चेक एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक), श्रीमती गीता कपूर ने मुख्य् महाप्रबंधक (मा.सं.), श्री डी. पी. कौशल तथा मुख्य महाप्रबंधक (वित्त), श्री डी. दाश की उपस्थिति में भेट किया l इस अवसर पर, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,…
Read More