अमिताभ दीक्षित, एडिटर-ICN U.P. हर तरफ हैं जुल्म की परछाइयां। घेर लेती हैं हमें रुसवाइयाँ ।। क्यों न बदलेगा लिबास-ए-जुस्तजू। पूछती हैं गौर से तनहाइयाँ।। पाँव में ले के हिनाई आरजू। बेसबब क्यों फिर रही अंगड़ाइयाँ।। रोज माथे की लकीरों से जिरह। उम्र को आवाज़ दें रानाइयाँ।। डूबने वाले को क्या क्या चाहिये। पूछती हैं रिन्द की गहराइयाँ।।
Read MoreYear: 2020
नस्लवाद और हमारी दोगली मानसिकता
एज़ाज़ क़मर, एसोसिएट एडिटर-ICN नई दिल्ली। “पृथ्वी पर स्वर्ग” जैसी कल्पना को साकार करने का दावा करने वाली अमेरिकी सरकार का मत है,कि वह दुनिया का सबसे बड़ा समतामूलक, स्वतंत्रतामूलक और न्यायमूलक राष्ट्र है,उसका स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी विश्व की सारी मानव जाति के मानवाधिकारो की रक्षा का प्रतीक है। तरक्की और ताकत के नशे मे चूर अमेरिका चीन, पाकिस्तान, ईरान और तीसरी दुनिया के देशो को मानवाधिकार के नाम पर धमकाता रहता है,उन पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाने की बात करता है,अगर दूसरा देश उसकी बात ना माने तो वह…
Read Moreज़िन्दगी चलती रहेगी
तरुण प्रकाश श्रीवास्तव, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप हम रुकें चाहे ठिठक कर, बैठ जाएँ, या, बहक कर ज़िन्दगी चलती रही है, ज़िन्दगी चलती रहेगी । (1) रात आने से कभी क्या. दिन निकलना भूलता है। वर्ष के वट पर नया इक, नित्य मौसम झूलता है।। शुष्क मौसम खींच कर, लाता हमेशा मुक्त सावन, नित्य मुरझाती हैं कलियाँ, नित्य पल्लव फूलता है।। कैद हम हो जाएँ घर में, या रुकें थक कर सफ़र में, ज़िन्दगी चलती रही है, ज़िन्दगी चलती रहेगी । (2) आँख खुलना, बंद होना, मात्र जीना…
Read Moreरक्षा-नीति की संवेदनशीलता और पेड मीडिया की बाज़ीगरी
एज़ाज़ क़मर, एसोसिएट एडिटर-ICN नई दिल्ली। कारगिल मे पाकिस्तानी सेना आराम से बंकर बनाते हुये घुसकर बैठ गई थी, लेकिन हमे उसकी भनक तक नही लगी थी, आज सेटेलाइट के युग मे जब हम आसमान से ज़मीन पर चल रही एक छोटी सी चींटी की एक मीटर लंबी पिक्चर बनाकर उसका अध्ययन कर सकते है,फिर भी इतनी तकनीकी प्रगति के बावजूद चीनी सेना तिब्बत मे घुसकर बैठ गयी और हमारी संस्थाएं सिर्फ हाथ मलती रह गई।यद्यपि इस तरह की घटनाओ का आरोप गुप्तचर संस्थाओ के मत्थे मढ़ दिया जाता है,जबकि देश की सुरक्षा…
Read Moreकैंसर
अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ‘चमन’, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं लिटरेरी एडिटर-ICN हिंदी कहानी ‘‘अच्छा ये बताओ…..नूरी नाम तुम्हें कैसा लगता है….?’’ अचानक ही बातचीत का विषयान्तर कर के अमोल ने प्रश्न किया। ‘‘नूरी….? अच्छा नाम है…बहुत अच्छा….। लेकिन बात क्या है….?’’ रजिया ने चैंक कर पूछा । ‘‘यह नाम नूरी पसन्द है तुमको…?’’ ‘‘अरे बाबा…..कहा तो मैंने कि बहुत अच्छा….प्यारा सा नाम है यह। लेकिन माजरा क्या है….? अचानक कबाब में हड्डी की तरह यह बात कहाॅं से आ…
Read Moreकोरोनाकाल में चीन से अधिक अमेरिका के करीब है भारत
राणा अवधूत कुमार, ब्यूरो चीफ-ICN बिहार पटना।अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में राष्ट्रीय हितों की अपेक्षित पूर्ति किसी देश की विदेश नीति की सफलता का पैमाना होती है। कोरोना संकट में यह प्रश्न भी स्वाभाविक है कि भारतीय विदेश नीति इससे कैसे व कितना प्रभावित हुई? इसने वैश्विक व क्षेत्रीय राजनीति को किस प्रकार प्रभावित किया। यह समय नए परिवर्तनों की आहट सुनाने वाला है।बदलते समीकरणों के बीच कोरोना का असर भारत की विदेश नीति पर पड़ेगा। पहला, वंदे भारत जैसे मिशन ने देश की सबसे बड़ी कूटनीतिक संपदा यानी भारतीय डायस्पोरा में…
Read Moreउर्दू शायरी में ‘समंदर’
तरुण प्रकाश श्रीवास्तव, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप समंदर विशाल भी है और गहरा भी। सारी दुनिया में लगभग इकहत्तर प्रतिशत हिस्से पर समंदर का एकछत्र राज है। समंदर शांत भी है और तूफ़ानी भी। समंदर जहाँ सदियों से प्यासा है, वहीं हजारों नदियों को लगातार पी भी रहा है। बहुत ही रहस्यमयी शय है यह समंदर भी। जब यह शांत होता है तो दुनिया में इससे खूबसूरत कुछ भी नहीं और जब यह नाराज़ होता है तो शायद इससे डरावना भी कुछ नहीं। न जाने कितने ही फ़साने जुड़े हैं…
Read Moreसरोजिनी मेरा जीवन बदालने वाली फिल्म
महोबा के तुषार पुरवार हिंदी फिल्म सरोजनी में दिखेंगे दीपिका चिखलिया हिंदी फिल्म में सरोजनी में सरोजनी नायडू में की भूमिका कर रही हैं जो सीता का रोल निभा घर घर मशहूर हो चुकी हैं। शहर के तुषार पुरवार इस फ़िल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में होंगे । लॉक डाउन के बीच इस फ़िल्म की सूचना उन्हें अपने महोबा स्थित घर पर ही दूरभाष पर मिली। इस फ़िल्म को लिखा है धीरज मिश्र ने जिनके साथ तुषार पहले भी काम कर चुके हैं । गौरतलब हो की तुषार विमोक्ष…
Read Moreदीपिका चिखलिया और अनिता राज जी के साथ कभी न भूलने वाला अनुभव :प्रशांत राय
गाजीपुर भी जल्द ही हिंदी फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ सकता हैं, जमनिया तहसील के उधरनपुर ग्राम निवासी प्रशांत राय जल्द ही हिंदी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं , जल्द ही उनकी हिंदी फिल्म दीनदयाल एक युगपुरुष रिलीज होने वाली हैं इस फ़िल्म में वो युवा अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका यह फ़िल्म लॉक डाउन खुलने के बाद रिलीज होने वाली हैं। इसके साथ वो फ़िल्म सरोजिनी नायडू में भी नज़र आयेंगे जिसमें वो रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फ़िल्म के…
Read Moreकोरोना संकट में भारत ने अपना सुरक्षा चक्र किया मजबूत
राणा अवधूत कुमार, ब्यूरो चीफ-ICN बिहार पटना। विश्व व्यवस्था, क्षेत्रीय संतुलन, दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों, एशिया प्रशांत के देशों के सागरीय संप्रभुता से लगातार खिलवाड़ करने वाले चीन के व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए भारत ने यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाया है। कोरोना महामारी के बीच पिछले माह भारत ने चीन व अन्य पड़ोसी देशों से सीधे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को ले अपना सुरक्षा चक्र मजबूत किया।भारत के इस कदम ने चीन को निराश भी किया था। एक चीनी मंत्री ने कहा कि कुछ खास देशों से प्रत्यक्ष विदेश निवेश के लिए…
Read More