देशद्रोह के कानून को खत्म किया जाए: सिब्बल

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध वकील कपिल सिब्बल ने देशद्रोह से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए को खत्म करने की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि वर्तमन में इस औपनिवेशिक कानून की जरूरत नहीं है। उनका यह बयान उस वक्त आया है जब जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में दो साल पहले हुई कथित नारेबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस ने हाल में कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है जिसमें धारा 124ए भी लगाई गई है।उन्होने ट्वीटर के माध्यम से…

Read More

नागेश्वर राव नियुक्ति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अगले हफ्ते

नई दिल्ली। सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव को निदेशक बनाए जाने के खिलाफ याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है। एनजीओ कॉमन कॉज की तरफ से त्वरित सुनवाई के लिए दायर याचिका को ठुकराते हुए कोर्ट ने अगले हफ्ते की तारीख दी है। सुप्रीम कोर्ट में राव की नियुक्ति के साथ सीबीआई में होनेवाली नियुक्ति में पारदर्शिता की अपील की गई है।याचिकाकर्ता एनजीओ कॉमन कॉज के वकील प्रशांत भूषण का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा शर्तों के साथ बहाल किए जाने के अगले ही दिन पूर्व…

Read More

पति से अलग हो गईं राजस्थान की पूर्व राजकुमारी दीया

जयपुर। 21 साल तक साथ रहने के बाद आखिरकार राजस्थान की पूर्व राजकुमारी दीया कुमारी और उनके पति नरेंद्र सिंह की राहें जुदा हो गईं। मंगलवार को एक फैमिली कोर्ट ने उनकी तलाक याचिका स्वीकार करते हुए डिक्री प्रदान कर दी। अब यह दंपती कानूनी रूप से अलग हो चुका है और उनके बीच पति-पत्नी के संबंध खत्म हो चुके हैं।राजस्थान के अंतिम महाराज बृज भवानी सिंह की बेटी दीया कुमारी ने अगस्त, 1997 में राजपरिवार और राजपूत समाज के विरोध के बावजूद नरेंद्र सिंह से प्रेम विवाह किया था।…

Read More

संयुक्त राष्ट्र में करीब एक तिहाई कर्मचारी यौन उत्पीडऩ के शिकार

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के करीब एक तिहाई कर्मचारियों ने पिछले दो वर्षों में विश्व निकाय में यौन शोषण का शिकार होने की जानकारी दी है। इस तरह के दुर्व्यवहार पर पहले सर्वेक्षण के मंगलवार को जारी नतीजों में यह जानकारी दी गई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कर्मचारियों को एक पत्र में कहा है कि अध्ययन में व्यथित करने वाले कुछ आंकड़े और तथ्य हैं जिन्हें बदलने की जरुरत है ताकि संयुक्त राष्ट्र में कार्यस्थल में सुधार किया जा सके। सर्वेक्षण के अनुसार, पिछले दो वर्षों में करीब…

Read More

विदेशी बंदरगाहों तक अपनी पहुंच बढ़ा रहा है चीन : पेंटागन

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन हिंद महासागर और अन्य सागरों में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने के लिए पाकिस्तान में ग्वादर सहित अन्य विदेशी बंदरगाहों तक अपना विस्तार कर रहा है। चीन की बढ़ती सैन्य क्षमता पर अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा जारी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया में वाणिज्यिक बंदरगाहों तक पहुंच बढ़ाने की चीनी सेना की कोशिशों से भविष्य में बंदरगाहों तक सैन्य साजोसामान मुहैया कराने की आवश्यकता पूरी होगी। संभावना…

Read More

तीन साल में चार्जशीट

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू में कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के मामले में करीब तीन साल बाद अपनी चार्जशीट फाइल की है। इसमें जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल किए गए 1200 पन्नों के इस आरोपपत्र पर मंगलवार को सुनवाई 19 जनवरी तक के लिए टाल दी गई।गौरतलब है कि संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी की बरसी पर नौ फरवरी 2016 को जेएनयू में एक कार्यक्रम आयोजित किया…

Read More

गहरी नींद लेने से दूर रहेगा अल्जाइमर

एक नए शोध के मुताबिक वैसे बुजुर्ग जो कम गहरी नींद लेते हैं और जिनके मस्तिष्क में ताऊ प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, उनमें पहचान क्षमता में गिरावट आती है और ये लक्षण अल्जाइमर रोग का संकेत है। अमेरिका स्थित वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने कहा कि गहरी नींद लेने वाले लोगों की याददाश्त मजबूत होती है और सोकर उठने के बाद वे तरोजाता महसूस करते हैं। मस्तिष्क स्वास्थ्य में गिरावट साइंस ट्रांसलेशन मेडिसिन नाम की पत्रिका में छपे इस शोध के मुताबिक युवावस्था और उसके…

Read More

बेटी नितारा संग अक्षय कुमार ने उड़ाई पतंग

मकर संक्रांति से पहले अक्षय कुमार ने बेटी के साथ पतंग उड़ाते हुए विडियो शेयर किया है। इस विडियो में अक्षय नितारा को लटाई थमाकर खुद पतंग उड़ा रहे हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। जहां उनका बेटा आरव अब बड़ा हो चुका है, वहीं नन्ही बेटी नितारा अब भी मम्मी-पापा के सारा दुलार पा रही है। मकरसंक्रांति के मौके पर अक्षय कुमार के साथ पतंग उड़ा रही नितारा का एक क्यूट विडियो सामने आया है।मकर संक्रांति से पहले अक्षय कुमार ने बेटी…

Read More

सलमान ने कटरीना को दी थी जीरो न करने की सलाह

शाहरुख खान की जीरो एक बिग बजट फिल्म थी। फिल्म से शाहरुख समेत बाकी को-स्टार्स कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं नहीं कर पाई। अब एक रिपोर्ट के अनुसार दबंग खान ने अपनी खास दोस्त और ऐक्ट्रेस कटरीना को पहले ही जीरो मूवी न करने की नसीहत दी थी।सलमान हमेशा कैट के मेंटर के तौर पर जाने जाते रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो सलमान को पहले से ही अंदाजा था कि जीरो कटरीना के करियर के लिए फायदेमंद साबित…

Read More

विमोक्ष जैसी फिल्म मेरे निर्देशन के लिए बिल्कुल उपयुक्त : धीरज मिश्र

धीरज मिश्र जो की जय जवान जय किसान और चापेकर ब्रदर्स जैसी फिल्म लिख चुके है जल्द ही निर्देशन की दुनियाँ में कदम रख रहे हैं वो फिल्म हैं विमोक्ष I यह फिल्म एक लड़के की कहानी पर आधारित है जो सांसारिक बंधन से मुक्त एक नयी राह विमोक्ष की तलाश में निकल पड़ता हैं I इस फिल्म की शूटिंग का पहला हिस्सा इलाहाबाद के कुंभ से शुरू हो रहा है I लखनऊ के तुषार पूर्वर फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं जिनका चयन एक लम्बे आडिशन के बाद हुआ…

Read More