डॉ संजय श्रीवास्तव, एसोसिएट एडिटर-ICN मैं आप सभी से सिर्फ एक ही बात पूछना चाहता हूँ कि क्या भाषा किसी संस्कृति के निर्माण करने में सहायक होती है ? मेरा मानना है कि वैसे तो एक संस्कृति के निर्माण में कई कारक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है किन्तु किसी भी संस्कृति को दर्शाने में सबसे ज्यादा महत्त्व विचारों और भाषा का होता है | हमारे संस्कार हमारे विचारों का एक आइना होते हैं जो ये दर्शाते हैं कि जो भी विचार हमारे मन मस्तिष्क में चल रहे होते हैं वो हमारे…
Read MoreYear: 2019
इंडिया ने न्यूजीलैंड को 35 रन से हराया, सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया
मोदी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं ममता बनर्जी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शारदा चिटफंड और रोज वैली घोटाला मामले में रविवार शाम सीबीआई की एक टीम कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर छापा मारने पहुंची।इसे लेकर सीबीआई टीम और कोलकाता पुलिस की टीम के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई की खबर है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सीबीआई के 5 अधिकारियों को हिरासत में ले लिया।हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पूरे मामले में केंद्र सरकार की साजिश का आरोप लगाया है।बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Read Moreपांच वर्षों में शनिवार रहा फरवरी का सबसे सर्द दिन
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार का दिन पांच सालों में फरवरी महीने का सबसे सर्द दिन रहा। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछली बार 15 फरवरी 2014 के दिन फरवरी महीने में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 15 फरवरी 2014 को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।शनिवार की सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा था, मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार रविवार को भी धुंध रहने के…
Read Moreममता सरकार ने रोका यूपी सीएम योगी का हेलिकॉप्टर, रैली कैंसल
कोलकाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में एक रैली के लिए जाने वाले थे। सीएम ऑफिस ने अब जानकारी दी है कि रैली के लिए इजाजत नहीं दी गई है। सीएम ऑफिस ने बताया है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने बिना कोई नोटिस दिए रैली की इजाजत खारिज कर दी है। इसे लेकर एक बार फिर तनातनी की स्थिति पैदा हो गई है। स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रैली रद्द करने पर विरोध भी शुरू कर दिया है।गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की भी…
Read Moreसीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरीं, 8 यात्रियों की मौत
पटना। बिहार के वैशाली जिले में दिल्ली जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां रविवार तड़के पटरी से उतर गई जिसमें 8 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।सोनपुर डिविजन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ने रविवार तड़के 3 बजकर 52 मिनट पर मेहनार रोड क्रॉस किया और लगभग 4 बजे सहदोई बुजुर्ग के पास इसकी बोगियां पटरी से उतर गईं। तीन स्लीपर (एस8, एस9, एस10) और एक एसी (बी3) कोच समेत 11 बोगियां…
Read Moreआज शिलान्यास किया, लोकार्पण भी मैं ही करूंगा: मोदी
लेह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जम्मू-कश्मीर के लेह पहुंचे। राज्य में राज्यपाल शासन लगने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। पीएम मोदी ने लेह एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास किया। शिलान्यास करते हुए पीएम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से यह भी कहा कि शिलान्यास मैंने किया है, आपका आशीर्वाद मिला तो लोकार्पण करने भी मैं ही आऊंगा। मोदी का सीधा इशारा 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने की ओर था।पीएम मोदी ने कहा, तीन दशक पहले इस एयरपोर्ट की जो बिल्डिंग बनाई गई थी, समय…
Read Moreबंगाल में ममता पर बरसे मोदी
कोलकाता। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बाद पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्य की ममता बनर्जी पर जमकर हमले किए। भारी भीड़ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की रैली का दृश्य देखकर उन्हें यह समझ आ गया है कि दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रति बंगाल की जनता के प्यार से डरकर लोकतंत्र के बचाव का नाटक करने वाले लोग निर्दोष लोगों की हत्या करने पर तुले हुए हैं। प्रधानमंत्री की रैली में…
Read Moreसरकार जल्द कर सकती है सीबीआई निदेशक की घोषणा
नयी दिल्ली। सीबीआई के निदेशक को चुनने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक में प्रस्तावित नामों को लेकर समिति के सदस्य कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े की आपत्ति के बावजूद केंद्र जल्द ही एजेंसी के अगले प्रमुख के नाम की घोषणा कर सकता है। अधिकारियों ने बताया कि समझा जाता है कि तीन सदस्यीय चयन समिति की दूसरी बैठक के दौरान सरकार ने ऐसे कुछ अधिकारियों के नाम सामने रखे, जिन्हें सीबीआई निदेशक पद पर नियुक्ति के योग्य माना गया है। उन्होंने बताया कि हालांकि…
Read Moreहरियाणा, मध्यप्रदेश,तमिलनाडु को एनएचआरसी का नोटिस
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में मानवाधिकार उल्लंघन संबंधी आई खबरों का संज्ञान लेते हुए हरियाणा, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश को नोटिस जारी किया है। आयोग ने हरियाणा में पानीपत के एक अस्पताल में बाल रोग चिकित्सक के नहीं रहने और वेंटिलेटर की गैर मौजूदगी संबंधी खबरों का संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है। उधर, तिरूवनामलाई के एक बालिका गृह के प्रभारी के खिलाफ यौन उत्पीडऩ की…
Read More