नई दिल्ली। भारत में आगामी आम चुनावों से पहले फेसबुक पर राजनीतिक विज्ञापनों में और ज्यादा पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कंपनी ने गुरुवार को टूल लांच किया जो इसके यूजर को विशेष राजनीतिक विज्ञापन डालने वाले व्यक्ति और इस पर खर्च की गई रकम की जानकारी उपलब्ध कराएगा। फेसबुक ने कहा कि गुरुवार को शुरू हुए इस टूल से राजनीतिक विज्ञापनों को पब्लिश्ड बाई और पेड फॉर बाई जैसे डिस्क्लेमर्स के साथ देख सकेंगे।डिस्क्लेमर के लिए अधिकृत विज्ञापन दाता विज्ञापन के लिए अपना नाम, उनके द्वारा संचालित पेज या…
Read MoreYear: 2019
19 करोड़ पैन कार्ड हो सकते हैं कैंसिल
नई दिल्ली। पैन कार्ड से आधार को जोडऩे की समयसीमा 31 मार्च के काफी पास आ जाने के बाद भी अब तक 50 फीसदी पैनकार्ड धारकों ने ही अपने बायोमीट्रिक पहचान को पैन से जोड़ा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने बताया कि आयकर विभाग ने अब तक 42 करोड़ स्थायी खाता संख्या आवंटित किया है। इनमें से 23 करोड़ लोगों ने ही पैन से आधार जोड़ा है।सुप्रीम कोर्ट ने आधार पर सुनवाई करते हुए आयकर रिटर्न दायर करते समय आधार को अनिवार्य कर दिया था।…
Read Moreपता नहीं था इतनी जल्दी फिल्मों में अच्छे रोल मिलने लगेंगे: मौनी रॉय
फिल्म गोल्ड से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस मौनी रॉय की इस साल 3 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अलग-अलग तरह की फिल्में कर रही हैं और उन्हें भरोसा नहीं था कि इतनी जल्दी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे रोल मिलने लगेंगे। मौनी साल 2006 से मौनी टीवी पर काम कर रही हैं।अपनी अगली फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर को लेकर मौनी काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज हो रही है जिसमें जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। इसके बाद उनकी फिल्म…
Read Moreहिंदी मीडियम 2 में इरफान संग करीना कपूर खान की जोड़ी
फिल्म हिंदी मीडियम की शानदार सफलता के तुरंत बाद फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और दिनेश विजन ने हिंदी मीडियम 2 बनाने की घोषणा की थी। फिल्म के अगले भाग के बनाए जाने को लेकर खुद इरफान खान भी उत्साहित थे, लेकिन इसी बीच इरफान कैंसर जैसी बीमारी के चपेट में आ गए और उन्हें इलाज के लिए न्यू यॉर्क जाना पड़ा। वैसे अब इरफान भारत लौट आए हैं और उनका आगे का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में किया जा रहा है।इरफान के लौटने के बाद एक बार फिर…
Read Moreसीबीआई विवाद पर ट्वीट कर फंसे प्रशांत भूषण
नई दिल्ली। बीते दिनों सीबीआई बनाम सीबीआई मामले पर टिप्पणी कर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील प्रशांत भूषण फंसते नजर आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण को अवमानना मामले में नोटिस जारी किया है। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल और केंद्र सरकार ने अपनी यचिका में प्रशांत भूषण पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने जानबूझकर कोर्ट में पेंडिंग केस के बारे में गलत जानकारी दी। इस मामले की अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी।एक तरफ जहां अटॉर्नी जेनरल वेणुगोपाल…
Read Moreफ्रेंच गुएना से लॉन्च हुआ भारतीय सैटलाइट जीएसएटी-31
नई दिल्ली। भारतीय स्पेस रिसर्च संस्था (इसरो) के 40वें कम्यूनिकेशन सैटलाइट जीएसएटी-31 को बुधवार को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यह लॉन्च फ्रेंच गुएना में स्थित यूरोपीय स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार बुधवार रात 2 बजकर 31 मिनट पर किया गया। लॉन्च के 42 मिनट बाद 3 बजकर 14 मिनट पर सैटलाइट जिओ-ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित हो गया। यह लॉन्च एरियनस्पेस के एरियन-5 रॉकेट से किया गया।जीएसएटी-31 का वजन 2535 किलोग्राम है और इस सैटलाइट की आयुसीमा 15 साल की है। यह भारत के पुराने कम्यूनिकेशन सैटलाइट इनसैट-4सीआर का स्थान लेगा।…
Read Moreअब 300 करोड़ के जमीन घोटाले में भगोड़े हीरा कारोबारी चोकसी का आया नाम
मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले को अंजाम देकर एंटीगा में बैठे हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का नाम अब एक संदिग्ध लैंड डील में सामने आया है। यह डील वर्ष 2008 में पनवेल में जेम्स ऐंड जूलरी विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) स्थापित करने को लेकर हुई थी। यह परियोजना कभी धरातल पर नहीं उतरी। इस डील से जुड़े दस्तावेजों से पता चलता है कि चोकसी ने इस जमीन को खुद और अपने कुछ सहयोगियों के नाम से खरीदा था।एसईजेड के नियमों के मुताबिक किसी भी जमीन को कंपनी के…
Read Moreट्रंप फरवरी के अंत में किम से मिलेंगे
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह 27 और 28 फरवरी को वियतनाम में होने वाले दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। सीएनएन के अनुसार ट्रंप संसद को संबोधित करने के दौरान किम जोंग उन के साथ दूसरे शिखर सम्मेलन के विवरण की औपचारिक रूप से घोषणा कर सकते हैँ। व्हाइट हाउस ने उत्तर कोरिया के प्रमुख वार्ताकार किम योंग चोल के साथ चर्चा के बाद 18 जनवरी को दोनों नेताओं के बीच दूसरी बैठक की घोषणा की थी।…
Read Moreक्रिप्टोकरंसी फर्म की सीईओ के भारत में हुई मौत, 1300 करोड़ रुपये हुए लॉक
वॉशिंगटन । यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह है। सैकड़ों करोड़ रुपये हैं। केवल एक शख्स के पास वह पासवर्ड है। शख्स भारत के दौरे पर आता है और उसकी एक बीमारी के कारण मौत हो जाती है। शख्स की मौत के बाद 190 मिलियन डॉलर (करीब 1300 करोड़ रुपये) कीमत की क्रिप्टोकरंसी लॉक्ड है। यहां तक कि मृतक की पत्नी को भी यह पासवर्ड पता नहीं है। बड़े-बड़े सिक्यॉरिटी एक्सपर्ट्स भी अब इस करंसी को अनलॉक नहीं कर पा रहे हैं।30 साल का मृतक का नाम गेराल्ड कॉटन…
Read Moreमहिला क्रिकेट: न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 में भारत को दी मात
वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 23 रनों से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। किवी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवरों में 136 रन ही बना सकी और मैच हार गई। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा…
Read More