यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल शहर में कई विकास कार्यक्रमों की आधारशिला रखने के लिए आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर पुलवामा हमले का जिक्र कर देशवासियों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि मैंने कल भी कहा है और आज भी दोहरा रहा हूं। पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पीएम ने कहा, आतंकी संगठनों ने, आतंक के सरपरस्तों ने जो गुनाह किया है, वे चाहे जितना छिपने की कोशिश करें उन्हें सजा जरूर दी जाएगी।रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा…
Read MoreYear: 2019
पुलवामा अटैक: नालासोपारा में लोकल ट्रेन रोक ट्रैक पर प्रदर्शन
मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद देशभर में लोग आक्रोशित हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनों से लेकर शांति मार्च तक जारी हैं। जम्मू में शुक्रवार से ही आक्रामक प्रदर्शन जारी हैं। वहीं, मुंबई में शनिवार सुबह गुस्साई भीड़ ने नालासोपारा में रेलवे ट्रैक्स को रोक ब्लॉक कर दिया। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इससे उस रूट की ट्रेनों पर असर पड़ा। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्स को खाली करा लिया गया। वहीं, शहर में ज्यादातर लोगों ने घटना के विरोध में अपनी…
Read Moreकेविवि ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
संस्कृति संकुल में शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि, कुलपति ने कहा-पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों, अध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए संस्कृति संकुल में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो.अनिल कुमार राय ने अपने सम्बोधन में इस आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश शहीद जवानों के परिवार के साथ है। आगे कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है लेकिन…
Read Moreदेश के संरचनात्मक विकास में सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्यमियों (MSME) की भूमिका महत्वपूर्ण
एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा दिनांक 16.02.2019 को भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना में चंडीगढ़ में एक वेंडर डेव्लपमेंट मीट का सफलतापूर्वक आयोजन किया। एसजेवीएन ने यह उद्यमी-समागम अपने मौजूदा व नए संभावित विक्रेताओं को यथोचित सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होने के उदेश्य के लिए आयोजित किया है। यह समागम एसजेवीएन प्रबंधन की एक अनोखी व अनूठी पहल सिद्ध हुई जिसमे 100 से अधिक पुराने व नए उद्यमियों ने भाग लिया। उद्यमियों के अलावा इस समागम में सरकारी, सहकारी और निजी क्षेत्र की संस्थाओं जैसे MSME, NSIC, Government e-Market, TReDS…
Read Moreपुलिस-एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकार एलजी के पास: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार बनाम एलजी मामले में सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एके सीकरी की अगुवाई वाली बेंच ने अपना फैसला सुनाया है. इस फैसले से दिल्ली सरकार की उम्मीदों को झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस सहित एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकार केंद्र दिया है. ऐसे में इन्हें एलजी नियंत्रित करेंगे. जबकि जमीन, किसान और बिजली की दरें दिल्ली सरकार तय करेगी. किसी भी मतभेद की स्थिति में एलजी का फैसला सर्वोच्च रहेगा.हालांकि सेवा के मुद्दे पर दोनों जस्टिस के बीच मतभेद रहा. जहां फैसला पढ़ते हुए जस्टिस…
Read Moreपंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
लुधियाना। हिमाचल में हो रही बर्फबारी ने पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेंत कई राज्यों में रूक रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका जताई है। लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग की प्रमुख प्रभजोत कौर ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार, एक नई पश्चिमी हवा उत्तर भारत की ओर पहुंच रही है। अगले 24-48 घंटों के दौरान भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। जिसके कारण फसलें…
Read Moreबारिश ने डाला खलल, एयरपोर्ट पर फंसे पीएम मोदी
देहरादून। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में राज्य सहकारी समेकित विकास परियोजना का उद्घाटन और एक रैली को सम्बोधित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यहां पहुंचे। उनका विशेष विमान जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर सुबह करीब सात बजकर पांच मिनट पर उतरा लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका एमआइ-7 हेलीकॉप्टर आगे की उड़ान नहीं भर सका। मोदी का उधमसिंह नगर से पहले देहरादून जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरने का कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया। वह जब विशेष विमान से उतरे तब तक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वहां नहीं पहुंचे थे।…
Read Moreईरान में बड़ा फिदायीन हमला, 27 सैनिकों की मौत
तेहरान। दक्षिणपूर्वी ईरान में रेवॉलूशनरी गार्ड्स की बस पर आत्मघाती कार हमले में 27 सैनिकों की मौत हो गई है। हाल के वर्षों में यह एलीट बलों पर सबसे खतरनाक हमलों में से एक है। गार्ड्स ने एक बयान में कहा कि यह हमला बुधवार को ऐसे समय में हुआ है जब सैनिक सीमा पर गश्त अभियान से लौट रहे थे। बयान में कहा गया है, इस आतंकवादी हमले में इस्लाम के 27 बहादुर योद्धाओं की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।बयान में यहूदी खुफिया एजेंसियों पर…
Read Moreआरबीआई ने चार बड़े बैंकों पर लगाया पांच करोड़ रुपये का जुर्माना
नयी दिल्ली। रिजर्व बैंक ने दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के कारण भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉर्पोरेशन बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर कुल पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने आज बताया कि इन बैंकों ने राशि के अंतिम इस्तेमाल, दूसरे बैंकों के साथ जानकारी साझा करने, फर्जीवाड़े के वर्गीकरण और रिपोर्टिंग तथा खातों की पुनर्संरचना के बारे में दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है।कॉर्पोरेशन बैंक पर दो करोड़ रुपये तथा भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर एक-एक करोड़ रुपये…
Read Moreगूगल ने एप्पल को 2018 में 9.5 अरब डॉलर का भुगतान किया
सैन फ्रांसिस्को।आईओएस डिवाइसों में खुद को डिफाल्ट सर्च इंजन बनाए रखने के लिए गूगल ने एप्पल को ट्रैफिक अधिग्रहण लागत (टीएसी) के रूप में साल 2018 में कुल 9.5 अरब डॉलर का भुगतान किया, जिसने आईफोन निर्माता के सेवाओं से प्राप्त राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान किया। गोल्डमैन सैक्स ने यह अनुमान लगाया है।एप्पल चीन जैसे उभरते बाजारों में आईफोन की बिक्री में गिरावट कारण सेवाओं से प्राप्त राजस्व पर ध्यान दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने एप्पल को टीएसी के रूप में जो भुगतान किया और वह इस…
Read More