नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर में सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण का लाभ देने वाला आदेश शुक्रवार रात जारी कर दिया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह आदेश जारी करने का निर्णय होने के बाद इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके साथ ही, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़ों को दस प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था जम्मू कश्मीर में भी लागू हो गई। अधिकारी ने…
Read MoreYear: 2019
वनवासियों का हित
सुप्रीम कोर्ट ने करीब 12 लाख वनवासियों को राहत देते हुए उन्हें बेदखल करने के अपने ही आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट की एक बेंच ने 13 फरवरी को 16 राज्यों के करीब 11.8 लाख वनवासियों के वन-भूमि पर कब्जे के दावों को खारिज करते हुए राज्य सरकारों को आदेश दिया था कि वे जमीनें खाली कराएं। अब इस मामले की सुनवाई 10 जुलाई को होगी। दरअसल केंद्र सरकार ने अदालत से उसके पिछले आदेश पर रोक लगाने की गुजारिश की थी। सरकार की दलील थी कि…
Read Moreटीम इंडिया ने विंग कमांडर अभिनंदन को दी सलामी, कोहली बोले आप है असली हीरो
नई दिल्ली। पाकिस्तान की धरती में घुसकर मात देने वाले भारतीय एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वापिस वतन लौट आए है। पूरे देश में अभिनंदन के वापिस आने पर खुशी मनाई गई। वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अभिनंदन को कुछ अलग ही अंदाज में सलामी दी है। टीम इंडिया ने एक जर्सी जारी की है जिसपर विंग कमांडर अभिनंदन का नाम लिखा है और जर्सी नंबर है 1। भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी लॉन्च हुई है, इसी जर्सी को पहन कर भारतीय टीम वल्र्ड कप में…
Read Moreनवाजुद्दीन संग काम करना सीखने वाला अनुभव : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने कहा है कि मास्टर ऑफ द क्राफ्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनय करना उनके लिए सीखने वाला अनुभव है। श्वेता फिल्म रात अकेली है में नवाजुद्दीन के साथ दूसरी बार पर्दे पर नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने 2017 की फिल्म हरामखोर में नवाजुद्दीन के साथ काम किया था। श्वेता ने एक बयान में कहा, नवाज के साथ काम करना सीखने वाला अनुभव रहा। वह मास्टर ऑफ क्राफ्ट हैं और उनके साथ एक फ्रेम में नजर आने से आप भी अच्छे लगते हैं।उन्होंने कहा, मैं रात अकेली है…
Read Moreअल्जीरिया में प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल
अल्जीयर्स। अल्जीरिया में 20 वर्ष से सत्ता संभाल रहे राष्ट्रपति अब्देलअजीज बुतेफ्लिका के शासन के खिलाफ राजधानी में शुक्रवार को रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 50 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार 56 पुलिस कर्मी और सात प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं और 45 अन्य को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने शुरुआत में पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस ने उन पर डंडे चलाए, आसू गैस के गोले छोड़े जिससे वे घायल हो गए।
Read Moreराज्यपाल ने प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू की प्रतिमा का किया अनावरण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित सरोजिनी नायडू पार्क में उनकी नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया तथा पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि सरोजिनी नायडू स्वाधीनता के बाद प्रथम महिला राज्यपाल बनी जब उत्तर प्रदेश को अवध प्रान्त कहा जाता था। 3 वर्ष की आयु में सरोजिनी नायडू ने कविता लिखी, जो वास्तव में उनकी विदुषी होने का प्रमाण है। कविता जहां एक ओर मन को शांति और समाधान…
Read Moreएलएमआरसी ने गो-स्मार्ट कार्ड के लिए लगाए विशेष सेल काउंटर्स
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक संपूर्ण उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (फ़ेज़-1ए) के कॉमर्शियल रन से पूर्व यात्रियों की सुविधा और सहूलियत का विशेष ध्यान रखते हुए और शहरवासियों के बीच ’स्मार्ट ट्रैवल’ की अवधारणा के प्रचार के उद्देश्य के साथ लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) स्पेशल काउंटर्स के माध्यम से ’गो स्मार्ट’ कार्ड की बिक्री कर रहा है। लखनऊ मेट्रो की इस मुहिम को लखनऊवासियों का भरपूर साथ मिल रहा है और लोग पूरे उत्साह के साथ, विशेष रूप से उनकी सुविधा के लिए लगाए गए इन सेल…
Read Moreअब हॉरर फिल्म की तैयारी कर रही हैं कटरीना कैफ?
ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म भारत का पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जब से सलमान खान स्टारर इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तभी से यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रही है और इससे पहले कटरीना उनके साथ मेरे ब्रदर की दुल्हन और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में कर चुके हैं।हाल में कटरीना से इस बारे में पूछा गया कि आखिर उन्होंने कौन से जॉनर की फिल्मों में काम नहीं…
Read Moreउत्तर कोरिया का आंशिक प्रतिबंध का अनुरोध
हनोई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच शिखर वार्ता के दौरान उत्तर कोरिया ने पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो के हवाले से यह रिपोर्ट दी। ट्रम्प 27-28 फरवरी को वियतनाम की राजधानी हनोई में किम के साथ दूसरे दौर की वार्ता की लेकिन किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए गए। योनहैप संवाद समिति के अनुसार उत्तर कोरिया ने मांग की कि अपने मुख्य…
Read MoreCEC सुनील अरोड़ा ने कहा-देश में समय से होंगे लोकसभा चुनाव, हमारी तैयारी पूरी
लखनऊ। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने साफ किया कि देश में लोकसभा चुनाव 2019 समय से ही होंगे। लखनऊ में उन्होंने तीन दिन तक जिलों व मंडल के शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद आज केंद्र सरकार के तमात अधिकारियों के साथ बैठक की।तीन दिनी लखनऊ दौरे के अंतिम दिन आज उन्होंने योजना भवन में मीडिया से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा के चुनाव समय से होंगे। उन्होंने चुनाव की तारीख आगे बढऩे की संभावना को सिरे से खारिज…
Read More