राजधानी का मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को गर्मी और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। हालांकि भीषण गर्मी से अगले 48 घंटे में मामूली राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा तथा आसमान साफ रहेगा। मंगलवार से गरज, आसमान में बादल छाए रहने तथा बिजली कड़कने की संभावना है जिससे भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलने के आसार हैं। शहर में पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी पड़ रही है और दिल्ली के कुछ इलाकों में पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा था, जबकि न्यूनतम पारा 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts