एडमिरल करमबीर सिंह बने नए नौसेना प्रमुख

नई दिल्ली। एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को 24वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने सुनील लांबा की जगह ली है।एडमिरल करमबीर सिंह ने नौसेना स्टॉफ के 24वें प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। एडमिरल लांबा ने शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में एक समारोह में एडमिरल सिंह को प्रभार सौंप दिया। उन्हें गुरुवार को ही पदभार संभालने के लिए सैन्य ट्रिब्यूनल ने इजाजत दी थी। ट्रिब्यूनल ने बुधवार को उनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई को सात हफ्तों के लिए टाल दिया है।नौसेना प्रमुख का पद संभालने के बाद एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा यह मेरी जिम्मेदारी होगी कि मैं उनके प्रयासों को जारी रखूं और देश को एक ऐसी नौसेना दूं जो मजबूत विश्वसनीय और समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौती को पूरा करने के लिए तैयार है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts