मशाल बनाम कुल्हाड़ी

तरुण प्रकाश, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप  आखिर एक समाज में पत्रकारिता की क्या भूमिका होनी चाहिए? क्या मात्र तथ्य को तथ्य रूप में प्रस्तुत से और सत्य को सत्य कहने से पत्रकारिता की भूमिका का निर्वहन हो जाता है अथवा पत्रकारिता इससे भी आगे की चीज है? ‘समाज कैसे यात्रा करता है?’ प्रश्न रोचक था लेकिन अत्यंत गंभीर भी। जब यह प्रश्न मेरे सामने आया था तो कुछ देर तक तो मैं मात्र प्रश्न को समझने और उसकी तह में जाने की कोशिश करता रहा और कुछ पलों के गहन आंकलन…

Read More

आम की उन्नत खेती एवं उत्पादन तकनीक

डॉ.रिपुदमन सिंह, एसोसिएट एडिटर-ICN हमारे देश में उगाए जाने वाले फलों में आम सबसे लोकप्रिय फल हैं। इसका फल विटामिन ‘ए’ तथा ‘सी’ का सर्वश्रेष्ठ स्त्रोत है। ताजा फल के उपयोग के अलावा इसका उपयोग अचार, अमचूर, चटनी, स्क्वेयर तथा मुरब्बा आदि उत्पाद बनाने में भी उपयोग किया जाता है। जलवायु एवं भूमि – आम के उचित बढ़वार एवं फलन के लिए जीवांशयुक्त गहरी बलुई दोमट मिट्टी जिसमें जल निकास की उचित व्यवस्था हो उपयुक्त रहती है। ऐसी भूमि जिसके 2 मीटर गहराई तक अवरोध ना हो आम उत्पादन के…

Read More

खेतों में लहलहाएंगे ब्लू एवं पर्पल गेहूं

डॉ.रिपुदमन सिंह, एसोसिएट एडिटर-ICN जल्द ही आपको मिलेगी ब्लू रोटी, डायबिटीज से लेकर कैंसर रोगियों के लिए है लाभदायक खेतों में लहलहाएंगे ब्लू एवं पर्पल गेहूं भारतीय वैज्ञानिकों का कमाल–अब तक आप रोटी में केवल गेहूं की सफेद रोटी ही खातेहैं। जबकि ब्रेड में आमतौर पर व्हाइट और ब्राउन ब्रेडलोगों को खाने को मिलती है। लेकिन अब जल्द ही आपको ब्लू, पर्पल और ब्लैक ब्रेड भी खाने को मिलेंगी। अलग-अलग कलर के अलावा इनके अलग हेल्थ बेनेफिट्स भी हैं। ये रंग बिरंगे कलर के ब्रेड जल्द ही आपको अपने आसपास…

Read More

चंगेज़ खान की बायॉपिक चाहता हूं: सलमान खान

इन दिनों बॉलिवुड में खूब बायॉपिक और हिस्टॉरिकल फिल्में बनाई जा रही हैं। हर बड़ा सितारा बायॉपिक के नाम पर तैयार खड़ा है, शायद वह जानता है कि असल जिंदगी की, जो कहानियां प्रचलित हैं, वह लोग बड़े परदे पर देखना भी चाहते हैं। बायॉपिक फिल्मों की पब्लिसिटी भी बड़ी आसानी से हो जाती है। बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान भी एक हिस्टॉरिकल किरदार को परदे पर उतारने की इछा रखते हैं। अपनी फिल्म भारत के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान हुई हमसे बातचीत में जब हमने सलमान खान से पूछा कि…

Read More

सुबह जल्दी सोकर उठने से दूर होगा तनाव, रिसर्च में हुआ खुलासा

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का लाइफस्टाइल एकदम बिगड़ गया है. लोग सुबह देर से सोकर उठते हैं और सात में भी देर से सोते हैं. शायद यही वजह से है कि सुबह आंख देर से खुलती है. कई बार नाईट शिफ्ट की वजह से भी लोगों की रात की नींद हवा हो जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सुबह सोकर उठने का फायदों के बारे में सोचा है? आइए आज जानते हैं सुबह उठने के चमत्कारी फायदे: जो लोग सुबह समय से सोकर उठते हैं और रात में भी…

Read More

मनुष्य के भीतर आत्मविश्वास कहां से आता है?

मनुष्य के भीतर आत्मविश्वास कहां से आता है, यह मनोवैज्ञानिकों की जिज्ञासा का विषय रहा है। पिछले दिनों हुए एक शोध में पाया गया कि इसका संबंध हमारी सामाजिक हैसियत से है। संपन्न तबके से आने वालों के भीतर आत्मविश्वास ज्यादा होता है और कमजोर पृष्ठभूमि वाले लोगों के भीतर कम। वर्जिनिया विश्वविद्यालय द्वारा की गई यह स्टडी ‘जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल सायकॉलजी’ में प्रकाशित हुई है। यह अध्ययन चार चरणों में संपन्न हुआ।पहले चरण में मेक्सिको के 1,50,949 छोटे कारोबारियों को शामिल किया गया जिन्होंने लोन के लिए…

Read More

भंवर में कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में खलबली है। कहा जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। कांग्रेस विश्वसनीयता के सबसे बड़े संकट से जूझ रही है। उसके शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं और उसकी जमीन खिसकती नजर आई है। लोकसभा चुनाव के नतीजों ने साबित किया कि पार्टी में कोई बड़ा अंदरूनी संकट है, जिसे नजरअंदाज किया जा रहा है। आज के दौर में चुनाव लडऩे के लिए जिस कुशल प्रबंधन की जरूरत…

Read More