जंतर-मंतर पर चंद्रशेखर भरेंगे हुंकार

नईदिल्ली । दलित राजनीति में आगे बढ़ रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुंकार भरेंगे. जंतर-मंतर पर आज बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर बहुजन हुंकार रैली आयोजित की जा रही है. जिसमें चंद्रशेखर आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर युवाओं को संबोधित करेंगे. फिलहाल भीम आर्मी प्रमुख दिल्ली के एम्स अस्पताल में हैं. जल्द ही वे यहां से रवाना होंगे. बता दें कि तबियत खराब होने के कारण चंद्रशेखर मेरठ के अस्पताल में भर्ती थे. जहां से छुट्टी लेकर वे बहुजन हुंकार रैली में…

Read More

दिल्ली से 332 करोड़ की हेरोइन बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार

नईदिल्ली । दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस की दक्षिणी और उत्तरी रेंज स्पेशल सेल ने संयुक्त ऑपरेशन में करीब 83 किलोग्राम हेरोइन (ड्रग्स) बरामद की है. इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 332 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स पकडऩे के साथ ही पुलिस ने 10 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पकड़ी गई ड्रग्स में से करीब 150 करोड़ की हेरोइन मालदा और बरेली से दिल्ली आई थी. दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह…

Read More

न्यूजीलैंड की दो मस्जिद में गोलीबारी, 49 की मौत, 20 से अधिक घायल

न्यूज़ीलैंड : न्यूज़ीलैंड में 2 मस्जिद में गोलीबारी का मामला सामने आया है| न्यूज़ीलैंड में दो मस्जिद में हुई गोलीबारी में 49  लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है| न्यूजीलैंड पुलिस ने कहा है कि,  चार लोग लोगों को हिरासत में ले लिया गया है,  जिसमे से एक महिला और तीन पुरुष है| हम अभी भी इसके आसपास की परिस्थितियों को देख रहे हैं। मान लीजिए कि खतरा नहीं है| न्यूजीलैंड पुलिस का कहना है कि उन्होंने मस्जिद की गोलीबारी के बाद वाहनों…

Read More

संयुक्त राष्ट्र कर्मियों को बोइंग 737 मैक्स 8 से यात्रा न करने का निर्देश दिया

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने अपने कर्मियों को बोइंग 737 मैक्स 8 से यात्रा न करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश इसी सप्ताह इथोपियाई एयरलाइंस की एक उड़ान दुर्घटना के मद्देनजर दिया गया है जिसमें सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमारे सभी ट्रैवल ब्यूरो को निर्देश दिए गए हैं कि इथोपिया दुर्घटना में शामिल विमान मॉडल के किसी विमान में संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की टिकट न बुक की जाए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ…

Read More