नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घरों के निर्माण में अधिक से अधिक आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर देते हुए शनिवार को कहा कि उनकी सरकार किफायती मकानों के निर्माण पर ध्यान केन्द्रीत कर रही है। मोदी ने यहां निर्माण प्रौद्योगिकी इंडिया 2019 सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में ‘ लाईट हाउस ‘ के निर्माण पर काम चल रहा है और इसके लिए उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , त्रिपुरा और कई अन्य राज्यों का चयन किया गया है । इन राज्यों में नयी -नयी तकनीक का…
Read MoreDay: March 3, 2019
वायुसेना और नौसेना प्रमुखों को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, सरकार का बड़ा फैसला
नयी दिल्ली। भारतीय वायुसेना और नौसेना के प्रमुखों को जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के मद्देनजर वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल बी एस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा को संभावित खतरे की गहन समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि दोनों सेनाओं के प्रमुखों को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को पहले ही जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।
Read Moreराष्ट्रपति ने जम्मू कश्मीर में सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण का आदेश जारी किया
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर में सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण का लाभ देने वाला आदेश शुक्रवार रात जारी कर दिया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह आदेश जारी करने का निर्णय होने के बाद इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके साथ ही, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़ों को दस प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था जम्मू कश्मीर में भी लागू हो गई। अधिकारी ने…
Read Moreवनवासियों का हित
सुप्रीम कोर्ट ने करीब 12 लाख वनवासियों को राहत देते हुए उन्हें बेदखल करने के अपने ही आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट की एक बेंच ने 13 फरवरी को 16 राज्यों के करीब 11.8 लाख वनवासियों के वन-भूमि पर कब्जे के दावों को खारिज करते हुए राज्य सरकारों को आदेश दिया था कि वे जमीनें खाली कराएं। अब इस मामले की सुनवाई 10 जुलाई को होगी। दरअसल केंद्र सरकार ने अदालत से उसके पिछले आदेश पर रोक लगाने की गुजारिश की थी। सरकार की दलील थी कि…
Read Moreटीम इंडिया ने विंग कमांडर अभिनंदन को दी सलामी, कोहली बोले आप है असली हीरो
नई दिल्ली। पाकिस्तान की धरती में घुसकर मात देने वाले भारतीय एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वापिस वतन लौट आए है। पूरे देश में अभिनंदन के वापिस आने पर खुशी मनाई गई। वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अभिनंदन को कुछ अलग ही अंदाज में सलामी दी है। टीम इंडिया ने एक जर्सी जारी की है जिसपर विंग कमांडर अभिनंदन का नाम लिखा है और जर्सी नंबर है 1। भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी लॉन्च हुई है, इसी जर्सी को पहन कर भारतीय टीम वल्र्ड कप में…
Read Moreनवाजुद्दीन संग काम करना सीखने वाला अनुभव : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने कहा है कि मास्टर ऑफ द क्राफ्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनय करना उनके लिए सीखने वाला अनुभव है। श्वेता फिल्म रात अकेली है में नवाजुद्दीन के साथ दूसरी बार पर्दे पर नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने 2017 की फिल्म हरामखोर में नवाजुद्दीन के साथ काम किया था। श्वेता ने एक बयान में कहा, नवाज के साथ काम करना सीखने वाला अनुभव रहा। वह मास्टर ऑफ क्राफ्ट हैं और उनके साथ एक फ्रेम में नजर आने से आप भी अच्छे लगते हैं।उन्होंने कहा, मैं रात अकेली है…
Read Moreअल्जीरिया में प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल
अल्जीयर्स। अल्जीरिया में 20 वर्ष से सत्ता संभाल रहे राष्ट्रपति अब्देलअजीज बुतेफ्लिका के शासन के खिलाफ राजधानी में शुक्रवार को रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 50 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार 56 पुलिस कर्मी और सात प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं और 45 अन्य को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने शुरुआत में पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस ने उन पर डंडे चलाए, आसू गैस के गोले छोड़े जिससे वे घायल हो गए।
Read Moreराज्यपाल ने प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू की प्रतिमा का किया अनावरण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित सरोजिनी नायडू पार्क में उनकी नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया तथा पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि सरोजिनी नायडू स्वाधीनता के बाद प्रथम महिला राज्यपाल बनी जब उत्तर प्रदेश को अवध प्रान्त कहा जाता था। 3 वर्ष की आयु में सरोजिनी नायडू ने कविता लिखी, जो वास्तव में उनकी विदुषी होने का प्रमाण है। कविता जहां एक ओर मन को शांति और समाधान…
Read Moreएलएमआरसी ने गो-स्मार्ट कार्ड के लिए लगाए विशेष सेल काउंटर्स
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक संपूर्ण उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (फ़ेज़-1ए) के कॉमर्शियल रन से पूर्व यात्रियों की सुविधा और सहूलियत का विशेष ध्यान रखते हुए और शहरवासियों के बीच ’स्मार्ट ट्रैवल’ की अवधारणा के प्रचार के उद्देश्य के साथ लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) स्पेशल काउंटर्स के माध्यम से ’गो स्मार्ट’ कार्ड की बिक्री कर रहा है। लखनऊ मेट्रो की इस मुहिम को लखनऊवासियों का भरपूर साथ मिल रहा है और लोग पूरे उत्साह के साथ, विशेष रूप से उनकी सुविधा के लिए लगाए गए इन सेल…
Read More