सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म नोटबुक में जहीर इकबाल के साथ प्रनूतन अपने सपने की उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रनूतन दिग्गज अभिनेत्री नूतन की पोती और अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी हैं। फिल्मी दुनिया मे कदम रखने से पहले, डेब्यूटेंट अभिनेत्री प्रनूतन पेशे से एक वकील थीं, लेकिन वह हमेशा से एक अभिनेत्री बनने की आकांक्षा रखती थीं और अभिनय के प्रति उनके जुनून ने उन्हें वकालत छोड़ने के लिए प्रेरित किया और अभिनय की दुनिया में कदम रखा। परिवार के समर्थन के बावजूद प्रनूतन…
Read MoreMonth: February 2019
यूपी-उत्तराखंड में जहरीली शराब से अब तक 88 लोगों की मौत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर और सहारनपुर जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है. यूपी-उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने के कारण होने वाली मौतों को आंकड़ा बढ़ गया है.रविवार सुबह तक 88 लोग जहरीली शराब के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.यूपी और उत्तराखंड की संयुक्त टीमें जगह-जगह पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस को शराब बनाने के मामले में अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है.यूपी के आबकारी विभाग और पुलिस की टीमों ने आगरा में अब तक 13 शराब माफियाओं…
Read Moreराज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
नई दिल्ली। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी सदस्यों ने राफेल विमान सौदे को लेकर राज्यसभा में भारी शोर-शराबा किया जिससे कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिये स्थगित कर दी गई। सभापति एम. वेंकैया नायडु ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए जरूरी दस्तावेज सदन के पटल रखवाये। उन्होंने विभिन्न दलों के सदस्यों के नाम बोले और कहा कि इन सभी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कराने के नोटिस दिये हैं। सभापति इन सभी से सहमत हैं और इन सभी पर चर्चा होगी। इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री…
Read Moreएफपीआई- एनआरई रूट के मर्जर पर आरबीआई को ऐतराज
मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को सेबी के प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) और फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर (एफपीआई) रूट से आनेवाले इनवेस्टमेंट को मिलाने के प्रस्ताव पर ऐतराज है। यह जानकारी मामले से वाकिफ कम-से-कम तीन सूत्रों ने दी है। दोनों रूट को मिलाने का जो प्रस्ताव पेश किया गया है, रिजर्व बैंक उसके खिलाफ इसलिए है क्योंकि दोनों तरह के निवेश के नियम अलग हैं। उसका कहना है कि इसलिए इन्हें मिलाने से रेगुलेशन को लेकर उलझन बढ़ेगी।प्रवासी भारतीय नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल रुपी (एनआरई) रूट से भी देश में निवेश करते…
Read Moreआम चुनावों से पहले फेसबुक का बड़ा कदम
नई दिल्ली। भारत में आगामी आम चुनावों से पहले फेसबुक पर राजनीतिक विज्ञापनों में और ज्यादा पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कंपनी ने गुरुवार को टूल लांच किया जो इसके यूजर को विशेष राजनीतिक विज्ञापन डालने वाले व्यक्ति और इस पर खर्च की गई रकम की जानकारी उपलब्ध कराएगा। फेसबुक ने कहा कि गुरुवार को शुरू हुए इस टूल से राजनीतिक विज्ञापनों को पब्लिश्ड बाई और पेड फॉर बाई जैसे डिस्क्लेमर्स के साथ देख सकेंगे।डिस्क्लेमर के लिए अधिकृत विज्ञापन दाता विज्ञापन के लिए अपना नाम, उनके द्वारा संचालित पेज या…
Read More19 करोड़ पैन कार्ड हो सकते हैं कैंसिल
नई दिल्ली। पैन कार्ड से आधार को जोडऩे की समयसीमा 31 मार्च के काफी पास आ जाने के बाद भी अब तक 50 फीसदी पैनकार्ड धारकों ने ही अपने बायोमीट्रिक पहचान को पैन से जोड़ा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने बताया कि आयकर विभाग ने अब तक 42 करोड़ स्थायी खाता संख्या आवंटित किया है। इनमें से 23 करोड़ लोगों ने ही पैन से आधार जोड़ा है।सुप्रीम कोर्ट ने आधार पर सुनवाई करते हुए आयकर रिटर्न दायर करते समय आधार को अनिवार्य कर दिया था।…
Read Moreपता नहीं था इतनी जल्दी फिल्मों में अच्छे रोल मिलने लगेंगे: मौनी रॉय
फिल्म गोल्ड से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस मौनी रॉय की इस साल 3 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अलग-अलग तरह की फिल्में कर रही हैं और उन्हें भरोसा नहीं था कि इतनी जल्दी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे रोल मिलने लगेंगे। मौनी साल 2006 से मौनी टीवी पर काम कर रही हैं।अपनी अगली फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर को लेकर मौनी काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज हो रही है जिसमें जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। इसके बाद उनकी फिल्म…
Read Moreहिंदी मीडियम 2 में इरफान संग करीना कपूर खान की जोड़ी
फिल्म हिंदी मीडियम की शानदार सफलता के तुरंत बाद फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और दिनेश विजन ने हिंदी मीडियम 2 बनाने की घोषणा की थी। फिल्म के अगले भाग के बनाए जाने को लेकर खुद इरफान खान भी उत्साहित थे, लेकिन इसी बीच इरफान कैंसर जैसी बीमारी के चपेट में आ गए और उन्हें इलाज के लिए न्यू यॉर्क जाना पड़ा। वैसे अब इरफान भारत लौट आए हैं और उनका आगे का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में किया जा रहा है।इरफान के लौटने के बाद एक बार फिर…
Read Moreसीबीआई विवाद पर ट्वीट कर फंसे प्रशांत भूषण
नई दिल्ली। बीते दिनों सीबीआई बनाम सीबीआई मामले पर टिप्पणी कर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील प्रशांत भूषण फंसते नजर आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण को अवमानना मामले में नोटिस जारी किया है। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल और केंद्र सरकार ने अपनी यचिका में प्रशांत भूषण पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने जानबूझकर कोर्ट में पेंडिंग केस के बारे में गलत जानकारी दी। इस मामले की अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी।एक तरफ जहां अटॉर्नी जेनरल वेणुगोपाल…
Read Moreफ्रेंच गुएना से लॉन्च हुआ भारतीय सैटलाइट जीएसएटी-31
नई दिल्ली। भारतीय स्पेस रिसर्च संस्था (इसरो) के 40वें कम्यूनिकेशन सैटलाइट जीएसएटी-31 को बुधवार को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यह लॉन्च फ्रेंच गुएना में स्थित यूरोपीय स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार बुधवार रात 2 बजकर 31 मिनट पर किया गया। लॉन्च के 42 मिनट बाद 3 बजकर 14 मिनट पर सैटलाइट जिओ-ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित हो गया। यह लॉन्च एरियनस्पेस के एरियन-5 रॉकेट से किया गया।जीएसएटी-31 का वजन 2535 किलोग्राम है और इस सैटलाइट की आयुसीमा 15 साल की है। यह भारत के पुराने कम्यूनिकेशन सैटलाइट इनसैट-4सीआर का स्थान लेगा।…
Read More