सुषमा को ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द आर्डर ऑफ सिविल मैरिट’ पुरस्कार

मैड्रिड। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को स्पेन सरकार देश के प्रतिष्ठित ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द आर्डर ऑफ सिविल मेरिट पुरस्कार से सम्मानित करेगी।स्वराज बुल्गारिया, मोरक्को और स्पेन की तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को स्पेन पहुंची। नेपाल में अप्रैल 2015 में आये भयंकर भूकंप में फंसे स्पेन के 71 नागरिकों को ऑपरेशन मैत्री के तहत सुरक्षित निकालने के लिए स्पेन सरकार श्रीमती स्वराज को इस पुरस्कार से सम्मानित करेगी। स्पेन के विदेश मंत्री जोसेफ बोरेल फोंटेलेस के आमंत्रण पर यहां आयी श्रीमती स्वराज ने कल यहां…

Read More

‘ग्लोबल वार्मिंग’ शब्द को प्रचलित करने वाले वैज्ञानिक का निधन

न्यूयॉर्क। ‘ग्लोबल वार्मिंग’ शब्द को प्रचलित करने वाले जलवायु वैज्ञानिक वालेस स्मिथ ब्रोकर का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। कोलंबिया विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रोफेसर और अनुसंधानकर्ता ब्रोकर का न्यूयॉर्क सिटी अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। विश्वविद्यालय की ‘लामोंट-डोहर्ती अर्थ ओब्जर्वेट्री’ के प्रवक्ता ने बताया कि ब्रोकर पिछले कुछ समय से बीमार थे। ब्रोकर ने 1975 में अपने एक पत्र में ‘ग्लोबल वार्मिंग’ शब्द को इस्तेमाल किया था जिसमें उन्होंने सटीक भविष्यवाणी की थी कि वायुमंडल में कार्बनडाईऑक्साइड का स्तर बढऩे से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ेगी।…

Read More

चिकित्सकों ने किया देवताओं के वैद्य सर्वदेव धन्वंतरि देवता के मंदिर का निर्माण, डॉ रमा श्रीवास्तव एवं डॉ मनोज कुमार की पहल

सत्येंद्र कुमार सिंह & डॉ प्रांजल अग्रवाल लखनऊ। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन्वंतरि, भगवान विष्णु के अवतार समझे जाते हैं। इनका पृथ्वी लोक में अवतरण समुद्र मंथन के समय शरद त्रयोदशी को हुआ था। इसीलिये दीपावली के दो दिन पूर्व धनतेरस को भगवान धन्वंतरी का जन्म धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन इन्होंने आयुर्वेद का भी प्रादुर्भाव किया था। भगवान धन्वंतरि की चार भुजायें है। उपर की दोंनों भुजाओं में शंख और चक्र धारण किये हुये हैं जबकि दो अन्य भुजाओं मे से एक में जलूका और औषध तथा…

Read More