अखिलेश को प्रयागराज जाने से एयरपोर्ट पर रोका गया, सदन में हंगामा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजनीति गलियारों में मंगलवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ समारोह में शामिल होने प्रयागराज जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को राजधानी लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर से रोक दिया गया। लखनऊ जिला प्रशासन ने प्रयागराज प्रशासन की सूचना पर अखिलेश यादव के चार्टर्ड प्लेन को लखनऊ से टेक ऑफ नहीं करने दिया। अखिलेश को एडीएम ईस्ट वैभव सिंह रोकते दिखे। काफी देर तक प्रयागराज जाने पर अड़े अखिलेश सहमति नहीं मिलने के बाद अपने आवास वापस लौट गए। अखिलेश ने ट्वीट पर जब उन्हें रोके जाने की जानकारी दी, तो सपा नेता व कार्यकर्ता भड़क उठे। इसके बाद जहां प्रदेश भर में कई जगह सपाईयों ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं विधान सभा और विधान परिषद के बजट सत्र में भी जमकर हंगामा हुआ, जिसके चलते दोनों सदनों को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विधान परिषद में सपा सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा करते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाए। वहीं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन ने कहा कि यूपी में आपातकाल लागू हो गया है, यूपी में आपातकाल लागू हो गया है, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ यूनियन के उद्घाटन कार्यक्रम में जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रजातंत्र की हत्या कर रही है, सरकार गुंडे माफियाओं का समर्थन करती है, जबकि आम आदमी और शरीफ लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विवि में छात्र संघ अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा का प्रत्याशी जीता है, इसलिए प्रदेश सरकार उद्घाटन कार्यक्रम में अखिलेश यादव जी को शामिल नहीं होने देना चाहती है। दोनों सदनों में विपक्ष विशेषकर सपा सदस्यों के हंगामें के बाद सदन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले खुद को रोके जाने पर अखिलेश यादव ने ट्विटर पर जानकारी दी और फोटो के साथ दो ट्वीट कर लिखा कि एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है। अखिलेश ने आगे लिखा कि बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।वहीं बताया जा रहा है कि इलाहाबाद विवि के रजिस्ट्रार ने कल ही अखिलेश यादव को सूचना दे दी थी कि छात्रसंघ के कार्यक्रम में शामिल होने की राजनेताओं को अनुमति नहीं है। इस सम्बन्ध में अखिलेश यादव के निजी सचिव को पत्र भी भेजा गया था।उधर प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि प्रयागराज में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका गया। प्रयागराज प्रशासन ने इस बाबत पत्र जारी किया था। इस पत्र की सारी जानकारी सपा प्रमुख को भी थी।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

One Thought to “अखिलेश को प्रयागराज जाने से एयरपोर्ट पर रोका गया, सदन में हंगामा”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment