अराजकता न फैले इसलिए अखिलेश को रोका गया : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज प्रयागराज जाने से रोके जाने को सही बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा को अपनी अराजक गतिविधियों से बाज आना चाहिए। सुरक्षा ना बिगड़े इसको लेकर अखिलेश को प्रशासन के अनुरोध पर रोका गया है। अगर वह वहां जाते तो हिंसक झड़प हो सकती थी। इसलिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अनुरोध पर प्रशासन ने ये फैसला लिया है।योगी ने कहा कि प्रयागराज में वर्तमान में कुंभ चल रहा है। वहां 10 दिन पहले ही अखिलेश यादव प्रयागराज गए थे दर्शन-स्नान किए थे। अखिलेश के रोके जाने पर  योगी ने कहा कि प्रयागराज जिला प्रशासन ने आशंका व्यक्त की है कि हिंसा हो सकती है। सपा अराजकता को आगे बढ़ाना चाहती है। प्रयागराज विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ हिंसा हो सकती थी। इविवि प्रशासन ने जिला प्रशासन से मांग की थी।  अराजकता न हो इसलिए अखिलेश को रोका गया। उन्होंने कहा कि सपा को अपनी अराजक गतिविधियों से बाज आना चाहिए। सपा अराजकता फैलाने के लिए जानी जाती है। अखिलेश जाते तो इविवि में बवाल होता। छात्र गुटों में हिंसा की आशंका के चलते रोका।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment