घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों के गिरावट का सिलसिला जारी

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के परिणामस्वरूप घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों के गिरावट का सिलसिला जारी है।देश के चार बड़े महानगरों में सोमवार को पेट्रोल की कीमत लगातार पांचवें दिन घटती हुई एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। डीजल नौ माह से अधिक के न्यूनतम स्तर पर आ गया। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 20 पैसे घटकर 2018 के निचले स्तर 68.84 रुपये प्रति लीटर रह गया। डीजल 23 पैसे की कमी से 62.86 रुपये प्रति लीटर रह गया।…

Read More

एक जनवरी को रहेगा राज्यसभा में अवकाश

नयी दिल्ली। नए वर्ष के मौके पर राज्यसभा में एक जनवरी को अवकाश रहेगा और इसकी घोषणा सोमवार को सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर की गयी। उपसभापति हरिवंश ने सदन में सदस्यों की सहमति से एक जनवरी को अवकाश की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सदस्यों से शीतकालीन सत्र के महज पांच कार्यदिवस शेष रहने का हवाला देते हुये सोमवार को सदन की बैठक सुचारु रूप से चलने देने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि शीतकालीन सत्र आठ जनवरी तक निर्धारित है। इस सत्र में विभिन्न मुद्दों…

Read More

राजधानी समेत उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर तेज

नई दिल्ली। यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच चुका है। इसी तरह, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र समेत मध्य भारत भीषण शीतलहर की चपेट में है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 35 साल के एक शख्स की ठंड से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुल्तानपुर इलाके के किसान कमल किशोर के रूप में हुई है। बताया जाता है…

Read More

शी और पुतिन ने एक-दूसरे को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को एक-दूसरे के नववर्ष की शुभकामनाएं दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुतिन को अपने बधाई संदेश में शी ने कहा कि चीन और रूस के संबंधों में वर्ष 2018 का विशेष महत्व रहा है और दोनों देशों ने अपने महत्वपूर्ण घरेलू राजनीतिक एजेंडा को आसानी से पूरा किया और चीन-रूस संबंधों के लिए एक नए युग की शुरुआत की।शी ने कहा कि साल के दौरान, चीन और रूस ने लगातार उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान देखा, आपसी राजनीतिक विश्वास…

Read More

नए वर्ष की पहली सुबह जैसा

अमिताभ दीक्षित ,लिटरेरी एडिटर-ICNग्रुप चीखने लगता हो वक़्त खामोशी की दीवारों पर दस्तक देते देते पर दिलों का सन्नाटा फिर भी न टूटता हो शोर इतना कि सब कुछ उसी में समाने लगे फिर भी कानों में बजती रहे सीटियां बंद हो जाए बादलों में आकारों का बनना दृष्टि होती जाए क्षीण और गंतव्य दूर और दूर नज़र आए खुली रहें फिर भी शून्य में ताकती आंखें हवा में ज़रा भी खुशबू बाकी ना रह जाए फेफड़े भी करने लगे इनकार कुछ भी अपने भीतर समेटने से फिर भी चलती…

Read More

कुछ पाया भी क़ुछ खोया भी

डॉ अमेय त्रिपाठी, एसोसिएट एडिटर-ICN  कुछ पाया भी क़ुछ खोया भी कुछ भाग्य जगा कुछ सोया भी, क़ुछ स्वप्न जगे क़ुछ टूटे भी, क़ुछ भरम बने क़ुछ छूटे भी . क़ुछ कलित कामनाएं भी रिक्त हुयी  क़ुछ चरित विधाएँ भी सिद्ध हुईं दो चार कदम सब और चले दो चार हाँथ फिर और बढे. क़ुछ संभल जड़ से टूट गए क़ुछ लोग स्वार्थवश छूट गए क़ुछ और बढे प्रकृति की ओर सतर्क हो थामा जीवन की डोर क़ुछ मार्ग पुराने अवरुद्ध हुए क़ुछ लोग बेवजह क्रुद्ध हुए क़ुछ गडित हमारी…

Read More