आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आगरा जिला में 3907 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल राम नाइक, सांसद रामनरेश कठेरिया, नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रभारी मंत्री उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, चिकित्सा शिक्षा के मंत्री आशुतोष टंडन, इंद्र नाथ पांडेय, चौधरी बाबूलाल सांसद, आगरा के महापौर नवीन जैन सहित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकरियों का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार की जन उपयोगी उपलब्धियों के बारे में बताया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा…
Read MoreMonth: January 2019
दवाओं की आनलाइन बिक्री पर रोक हटाने से हाईकोर्ट का इंकार
नई दिल्ली। कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई की अगली तारीख छह फरवरी तक यह रोक बनी रहेगी। केंद्र सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि इस तरह की इकाइयों के लिए अभी नियम बनाए जाने हैं। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन तथा न्यायमूर्ति वी के राव की पीठ ने कहा, सरकार ने अपने जवाबी हलफनामे में जिस मजबूती से अपनी बात रखी है और साथ ही विभिन्न समितियों की रिपोर्टों तथा यह तथ्य ध्यान में रखते हुए कि इसके लिये सांविधिक नियम अभी बनाए जाने…
Read Moreनेशनल हेराल्ड के प्रकाशक एजेएल की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई 15 जनवरी को
नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह, परिसर खाली करने संबंधी आदेश के खिलाफ दायर नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र के प्रकाशक एसोसिएटिड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की याचिका पर वकीलों की अनुपलब्धता के कारण 15 जनवरी को सुनवाई करेगा। एकल न्यायाधीश ने एजेएल को आईटीओ परिसर खाली करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति वी के राव की पीठ को केंद्र सरकार के स्थायी वकील राजेश गोगना ने बताया कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता उनका नेतृत्व कर रहे हैं जो आज उपलब्ध नहीं हैं।…
Read Moreआलोक वर्मा ने एक बार पुन: संभाला सीबीआई निदेशक का कार्यभार
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में सार्वजनिक तौर पर मचे आंतरिक घमासान के बाद छुट्टी पर भेजे गए डायरेक्टर आलोक वर्मा ने 77 दिनों बाद आज कार्यभार संभाल लिया। वर्मा ने खुद को छुट्टी पर भेजे जाने के केंद्र के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें बतौर सीबीआई डायरेक्टर बहाल तो कर दिया, लेकिन उनके पास नीतिगत फैसलों को लेने का अधिकार नहीं होगा। आलोक वर्मा 31 जनवरी को रिटायर होंगे।सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्ट राकेश अस्थाना ने…
Read Moreदिल्ली में लौटेगी बारिश और लुढ़केगा पारा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद प्रदूषण में तो कमी जरूर आई लेकिन कोहरे ने परेशान करना शुरू कर दिया। अब एक बार फिर इस वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं।मौसम विभाग के बुधवार के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया था यानी सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा राजधानी वालों को परेशान कर सकता है। आज सुबह कई जगहों पर कोहरा देखने को मिला। मंगलवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई। अधिकतम…
Read Moreदक्षिण अफ्रीका में दो ट्रेनों के बीच टक्कर में तीन की मौत, 641 अन्य घायल
जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में मंगलवार को दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर हो गयी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। आपात सेवा विभाग ने आज इसकी जानकारी दी । प्रवक्ता चार्ल्स मबासो ने बताया कि आज सुबह हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी लेकिन मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है । उन्होंने बताया कि इस हादसे में 641 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 11 को गंभीर चोटें आई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि…
Read Moreम्यूजियम में चाँद
अमिताभ दीक्षित ,लिटरेरी एडिटर-ICN ग्रुप “कहते हैं पिछली सदी का चांद इस सदी जैसा नहीं था” एक बोला “नहीं बिल्कुल ऐसा ही था” दूसरे ने पहले की बात काटी “तुम्हें कैसे मालूम है” पहले ने पूछा “मैंने म्यूजियम में देखा था” दूसरे ने बताया “वहां चांद कहां से आया” पहले ने पूछा “यह मुझे क्या पता” दूसरा बोला “तुमने किस म्यूजियम में देखा था” पहले ने फिर सवाल किया “सरकारी म्यूजियम में” दूसरे ने अपनी जानकारी जाहिर की “चलो वही चलते हैं चलोगे “ पहले ने चलने की तैयारी करते हुए…
Read Moreअपने पसंदीदा टीवी चैनलों के लिए ही देने होंगे पैसे
नई दिल्ली। डिश और केबल टीवी के उपभोक्ताओं को कई बार उन चैनलों के लिए भी भुगतान करना पड़ता है, जिन्हें वह कभी नहीं देखते। इसकी वजह यह होती है कि वे एक पैक का हिस्सा होते हैं। लेकिन, अब एक फरवरी से इसमें बदलाव होने वाला है। इस चेंज की डेडलाइन पहले 29 दिसंबर थी, लेकिन कंपनियां इसमें सफल नहीं रहीं और ट्राई ने अब 1 फरवरी की तारीख तय की है।टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अब नई प्राइसिंग और चैनल सेलेक्शन सिस्टम के लिए सैटलाइट और केबल…
Read Moreभारत ने 71 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती टेस्ट सीरीज़
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस जीत के साथ ही 71 साल का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीत इंतज़ार भी खत्म हो गया। ये पहला मौका है जब किसी भारतीय टीम ने कंगारुओं को हराकर उन्हीं की धरती पर टेस्ट सीरीज़ जीती है।मेहमान टीम ने पहले और तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज की जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता। विराट कोहली की कप्तान में 12वीं बार ऑस्ट्रेलियाई…
Read Moreबर्फबारी और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत
नई दिल्ली। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से समूचा उत्तरी भारत शीत लहर की चपेट में आ गया है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भारी बर्फबारी के कारण शनिवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर और केबल कार सेवा बंद कर दी गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी जारी है। राज्य के केलांग में 20 सेमी बर्फ गिरी है। उधर, पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप जारी है।जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह के न्यूनतम तापमान में भले ही ज्यादा गिरावट दर्ज…
Read More