नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के अवसर पर लाल किले में उनके नाम पर एक संग्रहालय का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने लाल किले में याद-ए-जलियां संग्रहालय (जलियांवाला बाग और प्रथम विश्वयुद्ध पर संग्रहालय), 1857 में हुए भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पर बने संग्रहालय और भारतीय कला पर बने दृश्यकला-संग्रहालय का भी उद्घाटन किया। संग्रहालय में सुभाष चंद्र बोस और इंडियन नेशनल आर्मी से संबंधित कई प्राचीन वस्तुएं रखी हुई हैं। इनमें नेताजी द्वारा इस्तेमाल की गई लकड़ी की कुर्सी और…
Read MoreDay: January 23, 2019
प्रियंका के आने से होगी ‘‘इन्दिरा युग की वापसी’’ : प्रमोद
लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रियंका गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ‘‘राष्ट्रीय महासचिव’’ मनोनीत किये जाने पर धन्यवाद देते हुये उनके इस कदम की प्रशंसा की है। तिवारी ने प्रियंका गांधी को ‘‘पूर्वी उत्तर प्रदेश’’ का ‘‘प्रभार’’ दिये जाने पर कृतज्ञता अर्पित की है।तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने के लिये उन्होंने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिन का जो दिन चुना है उसके लिये उन्हें और भी अधिक बधाई। देश…
Read Moreनेताजी सुभाषचंद्र बोस के द्वारा दिया गया अंतिम भाषण: अवश्य पढ़ें
अमिताभ दीक्षित ,लिटरेरी एडिटर-ICN ग्रुप मित्रों आज 23 जनवरी हैं. भारत की आज़ादी के महा नायक प्रातः स्मरणीय परम आदरणीय श्री सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिन. सुभाष बाबू वह व्यक्तित्व थे जिहोने भारत की आजादी के लिए ऐसा संघर्ष किया जिसका उदहारण विश्व में अन्यंत्र कहीं नहीं है किन्तु फिर भी उनके योगदान को इतिहास में वह स्थान प्राप्त नहीं हुआ जिसके वह वास्तव में हकदार थे. वैचारिक मतभेद होते हुए भी उन्होंने गांधी जी का, नेहरु जी का और अन्य सभी भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष पथ पर चलने…
Read Moreअब राजनीतिक विज्ञापन देने वालों को उजागर करेगा गूगल
नई दिल्ली। इंटरनेट प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपने प्लेटफॉर्म पर भारत से संबंधित राजनीतिक विज्ञापनों से जुड़ी सूचनाएं आगामी मार्च से सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करेगी। इसमें चुनावी विज्ञापन खरीदने वाले व्यक्ति और संबंधित विज्ञापन की जानकारी होगी।गूगल ने भारत में इस साल अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव से पहले राजनीतिक विज्ञापनों के मामले में पारदर्शिता बढ़ाने के लिये यह कदम उठाया है। गूगल ने बयान में कहा कि ऑनलाइन चुनावी विज्ञापन में और पारदर्शिता लाने के लिए कंपनी भारत पर केंद्रित एक ‘राजनीतिक विज्ञापन पारदर्शिता रिपोर्ट और एक सार्वजनिक…
Read Moreपीएम मोदी ने किया 15वें प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस के पूर्ण सत्र का शुभारंभ किया।इस अवसर पर प्रवासी भारतीय दिवस 2019 के मुख्य अतिथि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रवासी भारतीय मामलों के राज्य मंत्री अवकाश प्राप्त जनरल वी.के.सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रवासी भारतीयों का…
Read More1 फरवरी से 10 फीसदी सामान्य आरक्षण का लाभ
नई दिल्ली। सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोगों को 1 फरवरी से केंद्र सरकार की नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। केंद्र सरकार की वह नौकरियां जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया की अधिसूचना 1 फरवरी या उसके बाद जारी होगी, उन सभी में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए आरक्षण के लिए जरूरी नियमों का उल्लेख किया है।19 जनवरी को कार्मिक विभाग…
Read Moreराजधानी में मौसम का यू-टर्न, पहाड़ों पर बर्फबारी
अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा। बारिश की वजह से अगले 3 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट आने की संभावना है। नई दिल्ली। राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट बदल ली है। हिमालयी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई है, तो वहीं मंगलवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के नजारे ने लोगों को हैरान कर दिया। राजधानी के समीपवर्ती नोएडा, गाजियाबाद, गुडग़ांव और फरीदाबाद में सुबह नौ बजे ऐसा अंधेरा छाया, मानों जैसे…
Read Moreराजधानी के आसपास आतंकियों के घुसने की आशंका, एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। राजधानी के आसपास गणतंत्र दिवस की परेड से 4 दिन पहले इंटेलिजेंस ने कुछ आतंकियों के घुसने की आशंका जताई है। इनकी संख्या 5 से 6 बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ तो दो महीने पहले ही दिल्ली में घुस चुके हैं। लेकिन ये दिल्ली में कहां छुपे बैठे हैं फिलहाल इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।पुलिस के अनुसार ये आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के हैं। शक है कि इनके पास कुछ विस्फोटक सामग्री भी हो सकती है। डर…
Read Moreवेनेजुएला ने सैनिक विद्रोह को किया काबू
कराकस। वेनेजुएला में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को नेशनल गार्ड कमांड के सैनिकों के विद्रोह को काबू कर लिया। वहीं उच्चतम न्यायालय ने विपक्ष नियंत्रित कांग्रेस के नए बागी नेतृत्व को गैरकानूनी करार दिया। सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख दियोसदादो काबेल्लो ने कहा कि 27 सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। जांच आगे बढऩे पर और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। सैनिकों के एक समूह ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ सोमवार को कराकस के निकट एक कमांड चौकी में विद्रोह कर दिया था। उन्होंने एक…
Read More