दक्षिण मेक्सिको में फिर आए 5.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके

मेक्सिको । दक्षिणी मेक्सिको में शुक्रवार रात को फिर से 5.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी तरह की क्षति होने की तत्काल सूचना नहीं मिली है। अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र मेक्सिको के दक्षिण-पश्चिम में ओक्साका राज्य के तट पर 59.5 किलोमीटर की गहराई पर था। मेक्सिको सिटी के आपातकालीन सेवा प्रमुख फॉस्टो लूगो ने स्थानीय टेलीविजन पर कहा कि राजधानी में कल भूकंप हल्के से महसूस किए गए थे, लेकिन नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गौतरलब है कि मेक्सिको…

Read More

देश के चुनिंदा 20 विश्वविद्यालयों में शामिल होगा पटना विश्वविद्यालय : पीएम मोदी

पटना । पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंचे पीएम मोदी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि पटना यूनिवर्सिटी को केद्रीय विश्वविद्यालय से भी आगे ले जाना है, इसे चुनिंदा 20 विश्वविद्यालयों में शामिल किया जाएगा। पीएम ने कहा कि देश के दस प्राइवेट और दस पब्लिक यूनिवर्सिटी को वल्र्ड क्लास बनाने के लिए सरकार एक योजना लाएगी, इन यूनिवर्सिटी को सरकार के बंधन से मुक्ति देनी होगी। इन दोनों प्राइवेट और पब्लिक यूनिवर्सिटी को अगले पांच सालों में दस हज़ार करोड़ रूपये आवंटित किए जाएंगे।…

Read More

गौरी लंकेश मर्डर : एसआईटी ने जारी किए संदिग्ध हमलावरों के स्केच

नई दिल्ली । वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रही पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने तीन संदिग्धों के स्केच जारी कर दिए हैं। एसआईटी का कहना है कि इस मामले में उसने करीब 200 से 250 लोगों से पूछताछ की है। स्ढ्ढञ्ज ने दावा किया कि उसने प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर ये स्केच बनाए हैं और इस मामले की तह तक जाने की इस पर लोगों के सहयोग की जरूरत है।  स्केच जारी करते हुए एसआईटी ने कहा, इस हत्या में शामिल…

Read More

दीवाली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल : सोनिया

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संकेत दिया कि राहुल गांधी को जल्द पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया जा सकता है। सोनिया से संवाददाताओं ने कई बार यह सवाल किया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कब पार्टी का नेतृत्व सौंपा जाएगा तो कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ऐसा जल्द किया जाएगा। कांग्रेस के संगठन चुनाव चल रहे हैं और कई प्रदेश इकाइयां पहले ही राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने का अनुरोध करते हुए प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं। कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि…

Read More

आतंकियों की मौत पर पुलवामा में भड़की हिंसा एक प्रदर्शनकारी की मौत, 20 लोग घायल

श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को दो आतंकियों की मौत के बाद भड़की हिंसा में एक नागरिक मारा गया जबकि 20 अन्य जख्मी हो गए। घायलों में सात सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने  पुलवामा के सभी संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू करने के साथ ही मोबाईल इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया है।  गौरतलब है कि आज सुुबह लित्तर पुलवामा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के जिला कमांडर वसीम शाह व उसके साथ निसार को एक मुठभेड़ में मार गिरायाथा।…

Read More

रिलायंस जियो का दिवाली गिफ्ट, 399 रुपये के प्लान रिचार्ज पर फुल कैशबैक

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी का जियो टेलिकॉम मार्केट में फिर से धमाल मचाने के लिए एक नया ऑफर लाॉन्च कर दिया है। अपने ग्राहकों का दिवाली का तोहफा देने के लिए कंपनी जियो दिवाली धना धन ऑफर के तहत 399 रुपये के प्लान पर फुल कैश बैक दे रही है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए प्रीपेड कस्टमर्स को 12 से 18 अक्टूबर के बीच 399 रुपये का रिचार्ज करवाना होगा। हालांकि, यह प्लान 19 अक्टूबर से लागू होगा। 100 प्रतिशत कैशबैक जियो 399 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज पर…

Read More

नेहरा ने की संन्यास की घोषणा, करियर में शिखर पर रहकर लेना चाहते थे विदा

हैदराबाद । अपने करियर में चोटों से घिरे रहने वाले भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने गुरुवार को घोषणा कर दी कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ एक नवंबर को होने वाले टी20 मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। नेहरा ने यहां पत्रकारों से कहा, ऐसे में रिटायर होना अच्छा लगता है जब लोग क्यों नहीं से ज्यादा क्यों सवाल पूछते हैं। नेहरा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले कहा, मैंने टीम प्रबंधन और चयन समिति के प्रमुख से बात की है। मेरे…

Read More

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नौ नवंबर को

नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के चुनाव कराने चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया है, जिसके अनुसार नौ नवंबर को 7521 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी और चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को होने वाली मतगणना में सामने आएंगे।फ चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों के प्रत्येक बूथ पर वीवीपैट प्रणाली लागू की जाएगी। केंद्रीय चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोति आज हिमाचल प्रदेश में चुनाव का ऐलान करते हुए बताया कि 16 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी…

Read More

आरुषि हत्याकांड मामले में तलवार दंपति बरी

इलाहाबाद। नोएडा के बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले में उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए तलवार दंपति को बरी कर दिया है। उच्च न्यायालय के इस फैसले से सीबीआई को बड़ा झटका लगा है।इस मामले में न्यायमूर्ति बी़ के. नारायण और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार मिश्र की पीठ ने सीबीआई की जांच में कई खामियों का हवाला देते हुए दोनों को बरी कर दिया। आरोपी दंपति डॉ़ राजेश तलवार और नुपुर तलवार ने सीबीआई अदालत की ओर से आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में…

Read More

समाजवादी पार्टी के पास खोने को कुछ नहीं, अब तो सिर्फ पाना ही पाना है : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार सिर्फ बातों में विकास कर रही है। प्रदेश सरकार उनके (सपा) द्वारा कराए गए कार्यों को अपना बताने में जुटी है। खास बात यह है कि आत्मविश्वास से लबरेज दिख रहे अखिलेश ने यह भी कहा कि अब हमारे पास खोने को कुछ नहीं है, समाजवादी पार्टी को अब तो सिर्फ पाना ही पाना है। गुरूवार को डॉ. राममनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर…

Read More