“गोलमाल अगेन” का ट्रेलर टाइम्स स्क्वायर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहा है

मुंबई । रोहित शेट्टी का नाम हमेशा परिवार के मनोरंजन का पर्याय बन गया है और यह दिवाली फिल्म निर्माता सभी को गोलमाल सीरीज की चौथी किस्त – गोलमाल फिर से देने के लिए तैयार है। फिल्मकार इस फिल्म की रिहाई के उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं, यह उत्सव सीजन। न केवल भारत में, लेकिन विदेश में भारतीय फिल्म प्रशंसकों को भी फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता है और किसी ने न्यू यॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर एक झलक देखी, जहां फिल्म का ट्रेलर दोपहर 2…

Read More

समर्थ सशक्त भारत के लिए समर्थ सशक्त यूपी जरूरी : योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  गोरखपुर में बन रहे नए फर्टिलाइजर कारखाने में गैस प्राप्ति केन्द्र के भूमि पूजन के मौके पर कहा कि किसी भी सभ्यता के चिरंजीवी रहने के लिए विकास बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया के तहत ही यहां पर पुराने कारखाने के स्थान पर नया कारखाना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कारखाना आधुनिक तकनीक के प्रयोग के लिए जाना जाएगा तथा इसके निर्माण में सबसे कम समय भी लगेगा। इस कारखाने की तकनीक न…

Read More

गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस की भारी जीत, सुनील जाखड़ 1.93 लाख मतों से जीते

गुरदासपुर ।  पंजाब में कांग्रेस की चार दिन पहले ही दिवाली हो गई है। गुरदासपुर लोकसभा सीट का उपचुनाव कांग्रेस ने भारी मतों से जीत लिया है। कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने यहां से 1,93,219 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के स्वर्ण सलारिया को हराया है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश खजूरिया की जमानत जब्त हो गई है। जाखड़ मतगणना में शुरू से ही आगे रहे।  इस उपचुनाव के लिए 11 अक्टूबर मतदान हुआ था। मतगणना कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ काफी आगे चलते…

Read More

अनिल शर्मा ने छोड़ा वीरभद्र मंत्रिमंडल, भाजपा में शामिल

शिमला । विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को झाटका देते हुए हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा आज वीरभद्र सरकार छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुख राम के बेटे शर्मा ने कहा, मैंने आज हिमाचल मंत्रिमंडल छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गया हूं। शर्मा ने बताया कि पार्टी ने उन्हें मंडी से टिकट दिया है। उन्होंने कहा, मुझो मंडी से भाजपा का टिकट दिया गया है और पार्टी ने मुझो इस बारे में सूचित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में नौ…

Read More

लेखाकार देश की तिजोरी के रखवाले : राम नाईक

लखनऊ । लेखाधिकारी एवं लेखाकार सरकार की रीढ़ की हड्डी जैसे हैं। यह बात आज उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेश प्रभागीय लेखा/लेखाकार संघ के 26वें द्विवार्षिक अधिवेशन में व्यक्त किए। राज्यपाल ने कहा कि सरकारी ढांचे में लेखाधिकारी एवं लेखाकारों की मुख्य भूमिका होती है, वे देश की तिजोरी के रखवाले हैं। इस भूमिका में यह उनका दायित्व है कि उचित वित्तीय प्रबंध हो। उन्होंने कहा कि आर्थिक नियोजन में लेखा संवर्ग का महत्वपूर्ण रोल होता है। उन्होंने कहा कि लेखाधिकारी एवं लेखाकार अपने दायित्व का…

Read More

माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों में जल्द लगें सीसीटीवी कैमरे : मुख्य सचिव

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने उत्तर प्रदेश के माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर कड़े दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर दिसंबर तक हर हाल में सीसीटीवी कैमरे लग जाने चाहिए और जिन परीक्षा केंद्रों में कैमरे नही होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। मुख्य सचिव ने शनिवार को शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में ’एक्शन प्लान फॉर यूपी’ के अंतर्गत शिक्षा समूह की ओर से दिए गए…

Read More

लखनऊ के बाजारों में दिख रही दीपावली की जबरदस्त धमक

लखनऊ । ज्योति पर्व दीपावली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे घर-आंगन को सजाने की तैयारियां भी तेज होती चली जा रही है। सूबे की राजधानी लखनऊ की बात करें तो लोग अपने घरों में चूना, पेंट आदि कराने में जुट गये है। खास बात यह है कि डिस्टेंपर, पेंट आदि पर 10 से 15 प्रतिशत वृद्धि के बावजूद बाजारों में मंहगाई का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। आलमबाग, इन्दिरानगर, गोमतीनगर, हजरतगंज, चौक और पुराने लखनऊ समेत राजधानी के प्रमुख बाजारों में चूना, पेंट एवं…

Read More

विरोध करने जा रहे वकीलों का पुलिस से टकराव

मेरठ ।  मेरठ में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के आगमन का विरोध कर रहे वकीलों का शनिवार सुबह पुलिस से टकराव हो गया। कचहरी से जुलूस के रूप में निकलकर विश्वविद्यालय की ओर जा रहे वकीलों को जेलचुंगी चैराहे पर रोकने के प्रयास के दौरान हालात बेकाबू हो गए। पुलिस और वकीलों के बीच भिड़ंत में पुलिस ने कई वकीलों को हिरासत में ले लिया। वकीलों का कहना है कि केशरीनाथ त्रिपाठी ने ही वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच का विरोध किया था, जिसके चलते आज तक यहां…

Read More

ग्राहकों को सीधे तौर पर बेच सकेंगे अपने प्रोडक्ट्स

नई दिल्ली । देश के बैंकों के बीच नए ग्राहक बनाने की एक नई होड़ शुरू हुई है। यह होड़ खास तौर पर कारोबारी ग्राहकों को लुभाने के लिए ज्यादा है क्योंकि वहां न सिर्फ संभावनाएं ज्यादा हैं बल्कि वह देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम भी हैं। इस क्रम में निजी क्षेत्र के प्रमुख एचडीएफसी बैंक ने अपनी कई शाखाओं में स्टार्टअप जोन खोलने का एलान किया है। यह बैंक की शाखाओं के भीतर स्थापित एक विशेष सेवा क्षेत्र होगा जहां सिर्फ स्टार्टअप कंपनियों के लिए तमाम सुविधाएं…

Read More

आधार से भारत सरकार ने की 900 करोड़ डॉलर की बचत: नंदन निलेकणि

नई दिल्ली । देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के सह संस्थापक नंदन निलेकणि ने आधार के संबंध में बड़ी बात कही है। निलेकणि ने बताया है कि आधार कार्ड स्कीम की मदद से करीब 100 करोड़ लोगों को जोड़ा गया है। इससे सरकारी खजाने को 900 करोड़ डॉलर की बचत हुई है। नंदन निलेकणि ने कहा, आधार योजना को यूपीए सरकार ने लॉन्च किया था। मौजूदा मोदी सरकार और वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इसका अच्छे से समर्थन किया है। उन्होंने यह बात वल्र्ड बैंक पैनल में डिजिटल इकोनॉमी…

Read More