नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के पहले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन किया। दिल्ली के सरिता विहार में स्थित इस संस्थान के उद्घाटन मौके पर पीएम ने कहा कि सरकार आयुर्वेद को अपनी 4 प्राथमिकताओं में मानती है। पीएम ने धन्वंतरि जयंती के दिन आयुर्वेद संस्थान के उद्घाटन पर शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज हम सभी आयुर्वेद दिवस पर एकत्रित हुए हैं। 21 जून को लाखों की संख्या में बाहर निकलकर लोग योग दिवस मनाते हैं तो अपनी विरासत के इसी गर्व…
Read MoreYear: 2017
आतंकवाद और पाक को मात देने के लिए हुई रणनीतिक चर्चा : डोभाल
नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला और देश के सैन्य प्रतिष्ठान के शीर्ष अधिकारियों से काबुल में मुलाकात की। इस मुलाकात में भारत तथा अफगानिस्तान ने रणनीतिक सहयोग और बढ़ाने का इरादा जाहिर किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, साझा उद्देश्यों को हासिल करने के लिए सामरिक वार्ता एवं विचार- विमर्श को और मजबूत करने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने पाकिस्तान से पैदा होने वाली आतंकवाद की चुनौतियों, द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को…
Read Moreमनीला में डूबे इंडियन शिप से लापता 10 लोगों की तलाश जारी
नई दिल्ली । इंडियन नेवी के पी-81 प्लेन ने मनीला के पास डूबे भारतीय मालवाहक जहाज में सवार 10 लोगों की तलाश शुरू कर दी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बता दें कि एमराल्ड स्टार नाम का यह जहाज फिलीपींस के कोस्ट के पास पेसिफिक ओशन में शुक्रवार को डूब गया था, जिसमें 26 भारतीय सवार थे। तीन शिप की मदद से अब तक 16 भारतीयों को बचाया जा चुका है। इंडियन नेवी के मुताबिक, पी-81 प्लेन अपने बेस से रविवार…
Read Moreहिंदुस्तानियों के खून पसीने से बना है ताजमहल: योगी
कुशीनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल पर अपनी ही पार्टी के विधायक संगीत सोम के बयान से सहमत नहीं हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कुशीनगर में संगीत सोम के बयान को एक सिरे से खारिज कर दिया है। ताजमहल पर विवाद में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कूद पड़े। कुशीनगर में उन्होंने कहा कि ताजमहल पर संगीत सोम के बयान पर वह सहमत नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ताजमहल पर अपना दृष्टिकोण रखा। कुशीनगर में उन्होंने मीडिया से कहा कि ताजमहल तो हिन्दुस्तानियों के खून-पसीने…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के पटाखा बिक्री के फैसले के विरोध में लगे पोस्टर
दिल्ली। एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट के पटाखों की बिक्री पर रोक के फैसले को लेकर दिल्ली की सड़कों पर सोमवार सुबह कुछ पोस्टर देखने को मिले। पोस्टरों में पटाखा बैन के फैसले पर सवाल उठाए गए हैं। ये पोस्टर किसने चिपकाए, यह पता नहीं चल पाया है। पोस्टरों में विरोध करने वाले के नाम की जगह ‘दिल्ली की जनता’ लिखा हुआ है। दिल्ली में सोमवार सुबह पटेल चौक मेट्रो स्टेशन, आईटीओ और अशोक रोड पर पटाखा बैन के पोस्टर लगाए गए थे। इनमें से एक पर लिखा गया है, ‘ढ्ढढ्ढञ्ज…
Read Moreकर्नाटक के स्कूलों के लिए कन्नड़ पढ़ाना अनिवार्य
बेंगलुरु । कर्नाटक सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर राज्य के सभी स्कूलों से अनिवार्य रूप से कन्नड़ भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने को कहा है। इस फैसले को लेकर कन्नड़ भाषा का समर्थन कर रहे कार्यकर्ता जहां खुश हैं, वहीं स्कूलों का कहना है कि ऐसा करना हमारे लिए काफी मुश्किल होने वाला है। अभी छात्रों के पास अंग्रेजी, हिन्दी और कन्नड़ भाषाओं के विकल्प हैं। बेंगलुरु के एक इंटरनैशनल स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा, ‘हम दो प्रमुख भाषाओं के रूप में कन्नड़ भाषा को महत्व देते हैं,…
Read Moreबेटियों के कन्यादान कराने का योगी सरकार का फैसला अभूतपूर्व : भाजपा
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह कराने की योगी सरकार की योजना को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया है। भाजपा का कहना है कि जरूरतमंद ऐसे परिवारों के लिए ये योजना बेहद कारगर साबित होगी जो पैसे की कमी के चलते बेटियों की शादी नहीं कर पाते थे या फिर शादियों के लिए कर्ज लेते थे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि कई बार ये देखने में आता था कि आर्थिक तंगी के चलते…
Read Moreतलवार दंपति डासना जेल से चार साल बाद जेल से रिहा
गाजियाबाद । अपनी 14 वर्षीय बेटी आरुषि और घरेलू नौकर हेमराज की हत्या के आरोप में यहां की डासना जेल में सजा काट रहे राजेश और नूपुर तलवार को सोमवार शाम रिहा कर दिया गया। इन दोनों को सीबीआई अदालत में इलाहबाद उच्च न्यायालय के फैसले की प्रमाणित प्रति सौंपने के बाद रिहा किया गया। इलाहबाद उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए तलवार दंपति को दोषमुक्त करार दिया है। दोनों जैसे ही जेल से बाहर आए, उनकी सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात हो गए। वे वहां…
Read Moreभारतीय नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस किलटन
नई दिल्ली । रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन की मौजूदगी में आज स्वदेशी एंटी-पनडुब्बी जहाज आईएनएस किलटन को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस मौके पर विशाखापत्तनम के नौसिक डॉकयार्ड में नौसैनिक स्टॉफ एडमिरल सुनील लांबा की मौजूदगी में एक कार्यक्रम हुआ। यह शिपयार्ड प्रोजेक्ट-28 के अंतर्गत बनने वाला आईएनएलकिलटन , शिवालिक क्लास, कोलकाता क्लास और आईएनएस कोमार्ता के बाद चौथा स्वदेशी निर्मित युद्धपोत है। आईएनएस किलटन को कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डिंग एडं इंजीनियरिंग में बनाया गया। इसे भारतीय नौसेना के इन-हाउस संगठन निदेशालय द्वारा डिजाइन किया है। सेना…
Read Moreदिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा हो गई जहरीली
नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। सोमवार सुबह आनंद विहार और आसपास के इलाकों में हवा में पीएम 2.5 का स्तर 118 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर और पीएम 10 का स्तर 691 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया। जबकि इनका स्तर 60 और 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक होना चाहिए। यहां पर जहां हवा में नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर 65 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था, वहीं नाइट्रोजन डाईऑक्साइड का स्तर 143 को भी पार कर गया था। जबकि इन दोनों…
Read More