मास्को। रूस समेत कुछ देश एक बार फिर साइबर हमले का शिकार हो गए हैं। इस बार ‘बैडहैबिट नामक मालवेयर का इस्तेमाल कर निशाना बनाया गया। इसका असर जहां रूस पर देखने को मिला, वहीं यूक्रेन के ओडेसा एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। हालांकि इसकी वजह से अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है, मगर अमेरिका ने साइबर हमले को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। गौरतलब है कि मई-जून में इसी तरह के साइबर हमले की वजह से दुनिया भर में कई बिलियन डॉलर…
Read MoreYear: 2017
टैक्स योजना अमेरिकी परिवारों की जरूरत को पूरा करती है : इवांका ट्रंप
रिचबोरो। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप ने सरकार की नई कर योजना को अमेरिकी परिवार की जरूरतों के मुताबिक बताया है। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार, एक कामकाजी मां और उद्यमी होने का उदाहरण भी दिया। इवांका ने फिलाडेल्फिया में अमेरिका की वित्त मंत्री जोविता करानजा के साथ टाउनहॉल के समान एक बैठक में हिस्सा लिया। इवांका ने कर सुधार को एक महत्वपूर्ण कानून बताया और कहा कि कर संहिता में प्रस्तावित बदलाव अमेरिकियों की रोजमर्रा की जिंदगी को बदलने में मदद करेगा।…
Read Moreदिल्ली-एनसीआर की 5 जगहों की हवा है सबसे जहरीली
नई दिल्ली। प्रदूषण के लिहाज से दिल्ली-एनसीआर में 5 सबसे खतरनाक जगहों की पहचान की गई है। दि इन्वाइरनमेंट पलूशन(प्रिवेंशन ऐंड कंट्रोल) अथॉरिटी(ईपीसीए) ने मंगलवार को ऐसी 5 जगहों की पहचान की, जहां बाकियों के मुकाबले प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है। इन 5 जगहों में दिल्ली के आनंद विहार, राजस्थान के भिवाड़ी, उत्तर प्रेदश के साहिबाबाद व नोएडा सेक्टर-125 और हरियाणा के फरीदाबाद शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को निर्देश दिया है कि इन जगहों के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लॉन्ग टर्म प्लान तैयार करें। कोर्ट…
Read Moreआत्महत्या के खिलाफ मुहिम चलाने वाली चर्चित महिला बाइकर सना इकबाल की मौत
हैदराबाद। देशभर में तनाव और आत्महत्या के खिलाफ मुहिम चलाने वाली चर्चित महिला बाइकर सना इकबाल की मंगलवार को हैदराबाद के बाहरी इलाके में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हाई स्पीड से चल रही साना (30) की कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई जिससे उनकी मौत हो गई। कार उनके अलग रह रहे पति अब्दुल नदीम चला रहे थे। वह भी इस हादसे में घायल हो गए हैं। उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पेशे से इंजीनियर सना ने अपनी मोटरसाइकल से देशभर में…
Read Moreमहिला केंद्रित फिल्मों से बंधना नहीं चाहती: तब्बू
मुंबई:अभिनेत्री तब्बू का कहना है कि उन्हें पर्दे पर मजबूत महिला भूमिकाओं को निभाने में मजा आता है लेकिन वह महिला केंद्रित फिल्मों तक ही खुद को सीमित रखना नहीं चाहतीं। उन्हें लगता है कि एक पूरी फिल्म की जिम्मेदारी उनके रचनात्मक मन को प्रभावित कर सकती है, इसलिए वह करियर के इस बिंदु पर विकल्पों को लेकर सतर्क हैं।यह पूछे जाने पर कि भारतीय सिनेमा में महिला-केंद्रित फिल्मों में नए युग की कहानी बदल रही है, हाल के दिनों में वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा क्यों नहीं हैं? इस…
Read Moreसीमा पार से आतंकवाद पर लगाम नहीं लगी, तो सर्जिकल स्ट्राइक फिर से होगी: बिपिन रावत
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का कहना है कि देश की पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर कड़ी निगाहें बनाए रखने के लिए अब खुफि या प्रणाली को बेहतर करने और निगरानी रखने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हम इलेक्ट्रिक वारफेयर सिस्टम बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे न सिर्फ सीमा, बल्कि आंतरिक इलाकों की भी सुरक्षा हो सकेगी। हालांकि सेना प्रमुख ने दूरदराज के इलाकों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दूरदराज के इलाकों में प्रतिष्ठानों की सुरक्षा चिंता का कारण…
Read Moreगायन की गंगा थीं गिरिजा देवी, निधन से उदास हुई ठुमरी
वाराणसी। प्रख्यात शास्त्रीय गायिका पद्मविभूषण गिरिजा देवी का जन्म तत्कालीन बनारस के सकलडीहा (वर्तमान में चंदौली जिला अंतर्गत) गांव में पारंपरिक हिंदू परिवार में हुआ था। वह माता-पिता व दो बड़ी बहनों के साथ रहती थीं। वे जब दो वर्ष की थीं तभी उनके माता-पिता सपरिवार गांव से बनारस शहर चले आए। उन्होंने गंगा तट पर बसे बनारस को दुनिया का सबसे प्राचीन व जीवंत शहर बताया। इसका जिक्र उन्होंने अपने जीवन वृत्तांत में किया है।ठुमरी साम्राज्ञी के अनुसार संगीत की शिक्षा उन्होंने कबीरचौरा स्थित अपने गुरु के घर में…
Read Moreसमर्थन की सौदेबाजी, हार्दिक पटेल ने कांग्रेस के समक्ष रखीं कई मांगें
अहमदाबाद। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने समर्थन के एवज में कांग्रेस के समक्ष समाज को आरक्षण, नौकरी, पाटीदार आयोग के गठन सहित कई मांगें रखी हैं। गुजरात के कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत इन मांगों पर आगामी एक सप्ताह में पार्टी का रख स्पष्ट करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सोमवार को गुजरात यात्रा के दौरान उनसे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की होटल ताज में मुलाकात को लेकर कई अटकलें चल रही हैं। लेकिन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की बात खुद हार्दिक ने स्वीकार की है। हार्दिक…
Read Moreलता मंगेशकर ने गिरिजा देवी के निधन पर शोक जताया
नई दिल्ली। भाषा सुर सम्राग्यी लता मंगेशकर ने लोकप्रिय ठुमरी गायिका गिरिजा देवी के निधन पर शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी का कल रात दिल का दौरा पडऩे के बाद यहां एक अस्पताल में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी एक बेटी है। लता ने ट्वीट किया है, महान शास्त्रीय और ठुमरी गायिका गिरिजा देवी हमारे बीच नहीं रहीं, यह सुन कर मुझो बहुत दुख हुआ। हमारे उनके…
Read Moreप्रधानमंत्री ने महापर्व छठ पर शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली| भाषा सुमधुर लोक गीतों और पारंपरिक प्रसाद की खुशबू के बीच सूर्य को समर्पित चार दिवसीय छठ महापर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कल से शुरू हुए महापर्व पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हिन्दी अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्वीट किया है, महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। दिवाली के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व में लौकिक र्जा के रूप में सूर्य को अध्र्य दिया जाता है। आस्था का यह महापर्व पूर्ण रूप से प्रकृति को समर्पित है। इस पर्व…
Read More