वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने रोहिंग्या संकट को लेकर म्यांमार सशस्त्रबलों के कमांडर इन चीफ जनरल मिन आंग हलांग से बात की है. उन्होंने इस मानवीय संकट को लेकर चिंता जताई. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने बयान जारी कर कहा कि टिलरसन ने गुरुवार को फोन पर म्यांमार सुरक्षाबलों से राखिने राज्य में हिंसा को समाप्त करने में सरकार की मदद करने का आग्रह किया और इसके साथ रोहिंग्या शरणार्थियों की सुरक्षित घर वापसी का भी आग्रह किया. समाचार एजेंसी एफे ने बयान के…
Read MoreYear: 2017
अब पूरी दुनिया जानेगी इस अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति की हत्या के राज
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या संबंधी करीब 3000 खुफिया फाइलें जारी करने की अनुमति दी है, लेकिन सैन्य एवं खुफिया अभियानों के बचाव में कुछ संवेदनशील रिकॉर्डों को जारी नहीं किया गया है. नेशनल आर्काइव ने एक बयान में कहा कि उसने 22 नवंबर 1963 में डलास में हुई कैनेडी की हत्या के संबंध में ट्रंप के आदेश पर 2891 रिकॉर्ड जारी किए हैं. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर ट्रंप कुछ फाइलों को जारी नहीं करने पर सहमत हो गए…
Read Moreजनसंख्या नियंत्रण में धर्म को आगे लाना दुर्भाग्यपूर्ण है : उपराष्ट्रपति
हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण को प्राथमिकता नहीं दी जाती है. इस मुद्दे को धर्म से जोडऩे की प्रवृत्ति पर भी उन्होंने निराशा जताई.स्वर्ण भारत ट्रस्ट की हैदराबाद शाखा में चिकित्सा शिविर और दो कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन करते वक्त उन्होंने यह टिप्पणी की. उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में आबादी पर नियंत्रण की जरूरत पर अब ध्यान नहीं रह गया है. देश की आबादी लगभग 130 करोड़ है. हम जनसंख्या नियंत्रण के पहलू को भूल गए हैं.सियासी दल भी…
Read Moreछठ पूजा समापन : उगते सूर्य को अघ्र्य देने के बाद व्रतियों ने खोला व्रत
पटना। उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही आज छठ का पर्व समाप्त हो गया। दो दिन से चल रहे है इस त्योहार को लेकर देशभर में काफी धूम थी। काशी, युमना, पटना, और गंगा घाटों में कल से छठव्रतियों का तांता लगा था। कल शाम डूबते सूर्य को अघ्र्य देकर उपासना की गई और आज सुबह भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। छठव्रतियों ने 36 घंटे के बाद अपना व्रत खोला। जमशेदपुर, काशी, आगरा, मथुरा, गया, पटना, बंगाल, धनबाद में भी आज सुबह अघ्र्य के बाद छठ का…
Read Moreप्रदर्शनकारियों से वसूला जाएगा संपत्ति को हुआ नुकसान, होगी जेल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आए दिन हिंसक प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचता है। लेकिन अब सरकार वैसे प्रदर्शनकारियों से काफी सख्ती से निपटने जा रही है जो सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं। जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा ने राज्य सरकार के उस अध्यादेश को मंजूरी दे दी है जिसके तहत हड़ताल या प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई प्रदर्शनकारियों से की जाएगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने गुरुवार बताया कि प्रदर्शनकारियों पर जुर्माने के साथ-साथ उन्हें 5 साल की सजा…
Read Moreराजधानी की सेहत बिगाड़ रहा एनसीआर का धुआं
नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्मॉग की परत भी कुछ गहरी दिखने लगी है। डिपार्टमेंट इसकी वजह एनसीआर के धुंए और तापमान में हो रहे बदलाव को मान रहे हैं। मगर एक्सपर्ट्स के अनुसार जो नियम बन रहे हैं, वास्तविकता में उन पर अमल नहीं हो रहा है। इसी वजह से दिल्ली में प्रदूषण स्तर भी बढ़ रहा है। दिल्ली की हवा खराब होने के कई कारण हैं। एनसीआर के जेनसेट जीआरएपी लागू होने के…
Read Moreउत्तर प्रदेश में डेंगू के 4 नए मामले आए सामने, मरीजों की संख्या पहुंची 100 के पार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को डेंगू के चार नए मामले सामने के बाद इनकी संख्या 100 के पार हो गई है. लखनऊ के सहायक चिकित्साधिकारी सुनील रावत ने बताया कि डेंगू के चार नए मामले सामने आए हैं. इनमें से एक मरीज का इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जबकि दूसरे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज और राममनोहर लोहिया अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. इनमें से…
Read Moreहिमाचल में बागियों को साधने की कोशिश, राहुल व सोनिया करेंगे रैली
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में मौजूदा चुनाव को लेकर जहां एक ओर कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुटी है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के सीनियर लीडर वहां बागी सुरों को साधने में लगे हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली से हाइकमान ने प्रदेश में 90 ऑब्जर्वर्स की एक लंबी-चौड़ी टीम भी भेजी है, जो वहां चुनाव के दौरान स्थितियों पर नजर रखने के साथ-साथ आपसी तालमेल भी बनाने का काम कर रही है। भले ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पूरा जोर इस समय गुजरात में है, लेकिन हिमाचल में अपना किला…
Read Moreकर्नाटक कैबिनेट ने ट्रांसजेंडर नीति को दी मंजूरी
बेंगलुरु। कर्नाटक कैबिनेट ने ट्रांसजेंडर के लिए राज्य की नीति, 2017 को गुरुवार को मंजूरी दे दी। इसका लक्ष्य इस समुदाय को समाज की मुख्यधारा में लाना और इसके सदस्यों को एक सुरक्षित जीवन प्रदान करना है। कानून मंत्री टीबी जयचंद्र ने कैबिनेट बैठक के बाद यहां संवाददाताओं को बताया कि उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के अनुपालन में इस नीति का मसौदा तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि इस समुदाय के लोगों को असुरक्षा, भेदभाव, अपमान का सामना करना पड़ता है। वहीं कैबिनेट ने ट्रांसजेंडर के लिए राज्य की…
Read More2.0 का दुबई में होगा मेगा ऑडियो लॉन्च
यह फिल्म तमिल, तेलुगू और हिन्दी भाषा में बनाई जा रही है। चेन्नई : यह कहना गलत नहीं होगा कि रजनीकांत की आने वाली फिल्म 2.0 के लिए लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। उनके फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब डायरेक्टर एस शंकर की इस फिल्म का ऑडियो शुक्रवार को दुबई में लॉन्च किया जाएगा। इस मेगा इवेंट के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। संगीतकार एआर रहमान यहां लाइव परफॉर्म करेंगे। सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं की मानें तो यहां हजारों लोगों की भीड़…
Read More