लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में ई-आफिस एक अहम शुरूआत है और ई-आफिस से ना सिर्फ जनहित की फाइलों की रफ्तार तेज होगी बल्कि पूरी तरह पारदर्शिता भी आएगी। ई आफिस के जरिए विकास के काम में भी तेजी आएगी और यहां हर पत्रावली भी पूरी तरह सुरक्षित होगी। पार्टी का कहना है कि भ्रष्टाचार रोकने और आम लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध सरकार ही ई-आफिस जैसा फैसला ले सकती है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने आईपीएन से…
Read MoreYear: 2017
देश के सबसे बड़े नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन में राजभाषा सम्मेलन सम्पन्न
झाकड़ी/ शिमला: आज समय की भी मांग है कि हम तथा-कथित अंगेजी की मानसिकता को छोड़कर भारतीयता के आदर्शों को अंगीकार करें तथा हिन्दी को भारतीय संस्कृति के विकास का संसाधन बनाए …. इन उद्गारों को व्यक्त करते हुए स्टेशन द्वारा आयोजित प्रथम एक दिवसीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन कर मुख्य-अतिथि श्री संजीव सूद ने साफ-साफ कहा कि हिन्दी को अपनी पहचान की ही भाषा बनाना होगा, यही हिन्दी हमारे, हमारे समाज राज्य व देश के सर्वागींण विकास के लिए वरदान सिद्ध होगी, ऐसा मेरा विश्वास है । इससे पूर्व…
Read Moreडीडीयू के दीक्षांत समारोह पर असमंजस
गोरखपुर। चुनाव आयोग ने 22 नवंबर को ही गोरखपुर में नगर निगम चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। ऐसे में डीडीयू के दीक्षांत समारोह पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। आयोजन समितियों की बैठक में यह सवाल उठा भी मगर किसी ने कुछ यह सोच कर नहीं कहा, क्यों कि दीक्षांत की तारीख राज्यपाल तय करते हैं और राजभवन से ही इस बारे में कोई निर्णय होगा। जब तक निर्णय नहीं होता, विवि अपने स्तर से तैयारियों में जुटी रहेगी। यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब दीक्षांत समारोह…
Read Moreपटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायेगा पूर्वोत्तर रेलवे
लखनऊ। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के सभी स्टेशनों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिसमें स्टेशनों पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया जायेगा।पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने आईपीएन को बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग स्टेडियम लखनऊ में मण्डल रेल प्रबन्धक विजयलक्ष्मी कौशिक की अध्यक्षता में प्रातः 07.30 बजे ’’एकता दौड़’’ का आयोजन किया जायेगा। ’’एकता दौड़’’…
Read Moreमहापौर का घमासाान: प्रदीप की दावेदारी ने बिगाड़े अन्य दलों के समीकरण
झाँसी। निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है तो उसके साथ ही राजनैतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की भी घोषणा करना शुरू कर दी है। प्रत्येक राजनैतिक दल में महापौर पद के लिए प्रत्याशियों की लम्बी लाइने लगी हुई थी जिसमें से एक प्रत्याशी का चयन करना चयन कमेटी के लिए काफी मुश्किल भरा काम हो गया था, क्योंकि उन्हें ऐसे व्यक्ति का चयन करना था जिससे अन्य दावेदार नाराज भी न हों। बसपा में जहां काफी समय से महापौर की तैयार कर रहे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नरेन्द्र…
Read Moreशिवसेना तय करे, गठबंधन में रहना है या नहीं : फडणवीस
मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फि र से भाजपा और शिवसेना के बीच तल्खी बढऩे लगी है। शिवसेना द्वारा पीएम मोदी और राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फ डणवीस ने दो टूक कहा है कि शिवसेना बता दे कि वो गठबंधन में रहना चाहती है या नहीं। खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री ने एक समारोह के दौरान शिवसेना को निशाना बनाते हुए कहा कि शिवसेना हमारे हर फैसले का विरोध करती है, वो चाहे तो सुझाव दे सकती है लेकिन एक साथ सत्ताधारी और विपक्षी…
Read Moreसोनिया गांधी की तबीयत खराब, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। शिमला में शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें शिमला से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया गया और उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के बोर्ड प्रबंधन के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने कहा कि उन्हें शाम पांच बजे अस्पताल लाया गया। पेट दर्द की वजह से उन्हें भर्ती किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बेटी प्रियंका वाड्रा के घर को अंतिम रूप देने के लिए सोनिया गुरुवार को…
Read Moreभविष्य के हिसाब से रुख तय करे न्यायपालिका : जेटली
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि न्यायपालिका को किसी घटना से प्रभावित होने के बजाय भविष्य को ध्यान में रखकर रुख तय करना चाहिए। उसे दीर्घकालिक ‘न्यायिक शासनकला में पारंगत होना चाहिए। राष्ट्रगान और सोशल मीडिया पर हालिया कुछ फैसलों के मद्देनजर वित्त मंत्री ने यह टिप्पणी की। इन फैसलों में न्यायपालिका ने जहां अतीत में अलग दृष्टिकोण अपनाया वहीं वर्तमान में उन्हीं विषयों पर उसका रुख दूसरा रहा। शुक्रवार को एक साक्षात्कार में अरुण जेटली ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसकी संसद को जरूरत…
Read Moreचीन में दुनिया के पहले हाइड्रोजन ट्राम का संचालन शुरू
बीजिंग। हाइड्रोजन ईंधन बैटरी द्वारा संचालित दुनिया के पहले हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ट्राम का चीन में शुक्रवार से संचालन शुरू हो गया। सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में हरित ऊर्जा के इस्तेमाल के लिए इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ट्राम के निर्माता चाइना रेलवे रोलिंग कॉरपोरेशन (सीआरआरसी) तांगशान के अनुसार चीनी लोगों के अनुसंधान और विनिमार्ण पर आधारित दुनिया का यह सबसे पहला हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ट्राम है जिसकी ऊर्जा का मुख्य स्रोत हाइड्रोजन है। एक रिपोर्ट में बताया कि ट्राम को उत्तर चीन के हेबेइ प्रांत के तांगशान में पहली…
Read Moreअमेरिका सख्त, आतंकवाद पर सिखाएगा पाकिस्तान को सबक
वाशिंगटन। अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन आतंकवादी संगठनों के खिलाफ लड़ाई की अपनी रणनीति पर तेजी से आगे से आगे बढ़ रहा है। उसे आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में पाकिस्तान की ओर से वास्तविक कदम उठाए जाने का इंतजार है। अगर वह आतंकवादी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में विफ ल रहता है तो अमेरिका अपने तरीके से निपटेगा। दक्षिण एंव मध्य एशियाई मुद्दों के कार्यकारी उप मंत्री एलिस जी वेल्स जो कि विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की क्षेत्र की यात्रा में शामिल…
Read More