राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का बढ़ा दायरा, नियमों में भी दी जाएगी ढील

नई दिल्ली। खेती की दशा सुधारने और उसे लाभ का कारोबार बनाने के लिए सरकार ने एक और ठोस कदम उठाने का फैसला किया है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में बदलाव करते हुए उसके दायरे को बढ़ा दिया गया है। कृषि मंत्रालय के इस प्रस्ताव को बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई। इस फैसले से कृषि के ढांचागत विकास और मंडियों के सुधार को बल मिलेगा वहीं कोल्ड स्टोरेज श्रंखला बनाने में सहूलियत होगी। खेती से जुड़े अन्य उद्यम में भी इसके मद से…

Read More

मदरसों में ऐच्छिक विषय के तौर पर पढ़ाए जाएंगे नए विषय: चौधरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि सरकार मदरसों के पाठयक्रम में तकनीकी शिक्षा व नए कोर्स शामिल कर वहां छात्रों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मदरसों के पाठयक्रम में कोई छेड़छाड़  अथवा बदलाव नहीं किया जाएगा बल्कि यह विषय ऐच्छिक विषय के तौर पर उर्दू भाषा में ही पढ़ाए जाएंगे इन्हे थोपा नहीं जाएगा। इन विषयों की किताबे उर्दू भाषा में उपलब्ध है।  श्री चौधरी ने कहा कि दकियानूसी ख्यालों से…

Read More

गुजरात चुनाव भाजपा के लिए एक चुनौती: शत्रुघ्न सिन्हा

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लोगों में जीएसटी एवं नोटबंदी को लेकर गुस्सा है और यह बात साफ है कि गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए महज ‘चुनाव नहीं बल्कि एक ‘चुनौती है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की एक किताब पर आयोजित पैनल चर्चा में सिन्हा ने तिवारी के साथ मंच साझा करते हुए आर्थिक मुद्दों पर अपनी टिप्पणियों का बचाव किया और कहा कि ”अगर एक वकील वित्तीय मामलों की बात कर सकता है, अगर एक टीवी अभिनेत्री मानव संसाधन विकास मंत्री बन सकती हैं…

Read More

रक्षा मंत्री सीतारमण संग भूटान के शाही दंपती ने की मुलाकात

नई दिल्ली। भूटान नरेश जिग्मे खेहर नामग्याल वांगचुक ने अपनी पत्नी जेटसन पेमा वांगचुक और भूटान के प्रिंस ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण संग मुलाकात की। रक्षा मंत्री की ओर से भूटान नरेश संग मुलाकात को लेकर एक ट्वीट कर जानकारी साझा की गई निर्मला सीतारमण ने लिखा कि भूटान नेरश, उनकी रानी और भूटान के युवा राजकुमार से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि युवा प्रिंस का कर्नाटक के खिलौने चेन्नपतन के संग खेल को देखना एक सुखद अनुभूति थी। उन्होंने अपनी मुलाकात की कई सारी तस्वीरें साझा की, जिसमें…

Read More

मोती की ज्वैलरी है खास

मोती की ज्वैलरी है खास सदियों से चले आ रहे मोती की चमक आज भी अपने पूरे शबाब पर है। वह अभी भी उतना ही पसंद किया जाता है जितना कि राजा-महाराजा और रजवाडों के समय में। महारानियों से लेकर मॉडर्न लोग भी इसे पसंद करते हैं। ऐसी कई हस्तियां हैं जिनके ज्वेलरी बॉक्स में मोती ने अपना स्थान डायमंड, सोने और कई कीमती नगों के बीच बना रखा है। सदियों पहले मोती समुद्र की गहराई से खोज कर निकाला जाता था। यही कारण था कि यह बेशकीमती था। इसे…

Read More

ताजी हवा के लिए ये पौधे

ताजी हवा के लिए ये पौधे यों तो घर में पौधे लगाना लोग पसंद करते ही हैं और ज्यादातर सभी पौधे हमारे लिए अच्छे हैं, लेकिन कुछ पौधे खासतौर पर घर में फैले एयर पलूशन को कम करते हैं। क्रिसमस कैक्टस -इस पौधे में सर्दियों में क्रिसमस के आसपास फूल खिलते हैं। -इसे कम धूप की जरूरत होती है। -इसे बालकनी में या खिड़की के पास रख सकते हैं। मनी प्लांट -इसे छांव में रखें क्योंकि इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती। -बोतल में पानी भरकर इसे लगा सकते…

Read More

न्यू यॉर्क हमले के बाद ट्रंप ने वीजा कार्यक्रम खत्म करने को कहा

वॉशिंगटन । न्यू यॉर्क सिटी में ट्रक हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सख्त इमिग्रेशन कानूनों की वकालत की है। उन्होंने कांग्रेस से एक वीजा कार्यक्रम को खत्म करने को भी कहा जिससे उज्बेक संदिग्ध अमेरिका में घुस आते हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें ( संदिग्ध उज्बेक को) गुआंतानामो बे भेज देना चाहिए। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर भी ट्रंप सख्त इमिग्रेशन कानूनों की बात करते रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे हमले रोकने के लिए कानून कड़े होने चाहिए। मंगलवार को हुए…

Read More

थोर्नटन के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी से तीन की मौत, कई घायल

कोलोराडो । अमेरिका के कोलोराडो में थोर्नटन स्थित वॉलमार्ट स्टोर में गुरूवार सुबह गोलीबारी की एक घटना से सनसनी फैल गई। गोलीबारी में 2 लोगों के मारे जाने की खबर जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक घायलों की आधिकारिक संख्या पता नहीं चल सकी है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और वालमार्ट सेंटर को खाली कराया जा रहा है। फायरिंग होते ही स्टोर में मौजूद कर्मियों ने भागकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि जिस समय वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी हुई उस…

Read More

जिन्होंने हिमाचल को लूटा, उनकी विदाई करें : पीएम मोदी

धर्मशाला  । भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रैहन में कहा कि जिन्होंने हिमाचल प्रदेश को लूटा है, उन्हें विदाई देने का अवसर आपके पास नौ नवंबर को है। जब नौ तारीख को बटन दबाएं तो वजीर राम सिंह पठानिया के आजादी के लिए बलिदान को याद करना, तभी सही सरकार बनेगी और हिमाचल का भाग्य बदलेगा। अपार जनसमूह देख गदगद हुए मोदी ने कहा कि उम्मीद नहीं थी इतनी सुबह इतनी तादाद में कमल खिलाने के संकल्प लेकर लोग आए हैं, आपका नमन करता हूं।…

Read More

रायबरेली जिला अस्पताल पहुंचे राहुल, घायलों से की मुलाकात

लखनऊ । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के ऊंचाहार में एनटीपीसी में बॉलयर फटने से 25 लोगों की मौत तथा 200 से अधिक के घायल होने की घटना से बेहद दुखी हैं। उनके अस्वस्थ होने के कारण आज कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा अमेठी के सांसद राहुल गांधी ऊंचाहार पहुंचे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर फुर्सतगंज पहुंचे। सड़क मार्ग से एयरपोर्ट से रायबरेली के एनटीपीसी ऊंचाहार पहुंचे। रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) के प्लांट में कल बड़ा हादसा हुआ।…

Read More