सियोल । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पांच एशियाई देशों के दौरे के दूसरे चरण में मंगलवार को दक्षिण कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया को चेतावनी दी कि किसी भी तरह के हमले रोकने के लिए अमेरिका अपनी पूरी सैनिक ताकत का इस्तेमाल करने को तैयार है। साथ ही मेलमिलाप का रुख दिखाते हुए उत्तर कोरिया से परमाणु कार्यक्रम बंद करने के लिए समझौता करने की अपील भी की। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा कि उम्मीद…
Read MoreYear: 2017
500 सिंगर ने एक साथ गाया वंदेमातरम
जयपुर। एसएमएस स्टेडियम में सामूहिक योग एवं वंदेमातरम कार्यक्रम का आयोजन बुधवार सुबह किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर कल्याण जी ने वंदेमातरम गाया। बता दें कि राजस्थान युवा बोर्ड एवं हिंदू आध्यात्मिक सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 8 नवंबर को परंपरागत खेलों के समापन अवसर पर एसएमएस स्टेडियम में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी के साथ 500 संगीतकार वंदेमातरम गान की प्रस्तुति दी। फाउंडेशन के सचिव सोमकांत शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे शहर के स्कूल, कॉलेजों में स्टूडेंट्स द्वारा सामूहिक योग…
Read Moreप्रद्युम्न मर्डर केस में नया मोड़, स्कूल का छात्र हिरासत में
गुरुग्राम। रायन इंटरनैशनल स्कूल में हुए सनसनीखेज प्रद्युम्न हत्याकांड में नया और चौंकाना वाला मोड़ सामने आ रहा है। सीबीआई के सीनियर अधिकारियों के हवाले से बताया है कि देश को हिला देने वाले इस मर्डर केस में स्कूल के ही एक सीनियर छात्र को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि उसे बुधवार को ही जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। सीबीआई इस सिलसिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।…
Read Moreनोटबंदी ‘त्रासदी’: राहुल गांधी
गत वर्ष 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालाधन के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए देश में 500 और 1000 के नोटों पर बैन लगा दिया था। नई दिल्ली। नोटबंदी का एक साल पूरा हो गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता रात 12 बजे से नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर नोटबंदी की निंदा करते हुए कहा है- ‘एक आँसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा है, तुमने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना। नोटबंदी के बाद एटीएम के बाहर खड़े एक परेशान…
Read Moreदिल्ली-एनसीआर में हवा हुई और जहरीली, कई जगह विजिबिलिटी जीरो
दिल्ली में जहरीली धुंध को देखते हुए सीआईएसएफ ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को मास्क बांटे हैं। नई दिल्ली। जहरीला स्मॉग दिल्ली-एनसीआर को लगातार दूसरे दिन भी कहर बरपा रहा है। बुधवार तड़के से स्मॉग के चलते दिल्ली के साथ गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा के कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य रही। इससे जहां वाहनों चालकों को परेशानी पेश आई, वहीं एनसीआर में दो दर्जन वाहनों के आपस में भिडऩे की खबर है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो हवा में स्मॉग का असर अगले तीन दिनों तक और अधिक…
Read Moreन डराओ मुझे माँ कह कर
सत्येन्द्र कुमार सिंह ( एसोसिएट एडीटर-ICN ग्रुप ) मै एक माँ हूँ| तुम मुझे अपनी पूज्य मानते हो- ऐसा तुम कहते फिरते हो| किन्तु यथार्थ की वेदी पर इसमें मुझे कोई शंका नहीं किन्तु पूर्ण विश्वास है कि इसमें अब सत्य का सत्व खत्म हो गया है| तुमने मुझे माँ के अनेक रूप में बांध दिया है| हाँ, बाँध ही दिया है क्योंकि मेरा अस्तित्व तो मृतप्राय है| आदि काल से तुमने मुझे गंगा कह कर पुकारा| अपने पाप धोते तो अच्छा था किन्तु तुमने तो अपने मल-मूत्र के साथ रासायनिक भावनाएं…
Read Moreचिकित्सा विज्ञान के सबसे जटिल विषयों में से एक है भारत में पब्लिक हेल्थकेयर में इसकी सबसे बुरी स्थिति है
Dr. Upsham Goel, M.S. F.M.R.F. ( Chief Consulting Editor-ICN Group ) लखनऊ । “चिकित्सा विज्ञान” के सबसे जटिल विषयों में से एक है, और इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि सभी विज्ञानों में, इसके साथ सभी पेशेवर पाठ्यक्रमों में सबसे लंबे समय तक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बावजूद, भारत में, हर दूसरे व्यक्ति, जो चिकित्सक नहीं हैं, चिकित्सा नीतियों के संबंध में सभी निर्णय लेते हैं, जबकि चिकित्सकों को अधिकार दिया जाता है कि वह उन शक्तियों के द्वारा निर्देशित हो जाते हैं। इस पुराने दृष्टिकोण से इस तरह के…
Read More720 गांवों को 90,000 से अधिक परिवार होंगे लाभान्वित :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
करीब 6,00,000 लोग शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता और कृषि के क्षेत्र में होंगे प्रभावित। लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एचसीएल फाउंडेशन की अब तक की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) परियोजना “समुदाय” का अनावरण किया। “समुदाय” ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण एवं विकास की दिशा में एक पहल है, जिसने अब तक राज्य में लगभग 6 लाख लोगों के लिए काम किया है। एचसीएल फाउंडेशन, जोकि एचसीएल टेक्नोलॉजी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व शाखा है ने ‘समुदाय’ की शुरुआत 2015 में की थी। वर्तमान में…
Read Moreजलवायु परिवर्तन में अदा करेंगे अहम भूमिका: भारत
बॉन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पेरिस समझौते से हटने की घोषणा के बीच सोमवार को जलवायु परिवर्तन सम्मेलन शुरू हो गया। भारत ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन आज सारे विश्व के समक्ष एक बड़ा मुद्दा है। भारत इसकी चुनौतियों को समझता है और वह अपनी अहम भूमिका अदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मसला नहीं है बल्कि अंतरात्मा को झिंझोडऩे वाला मामला है। सम्मेलन में शामिल होने वाले वार्ताकार ट्रंप के फैसले से जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण का काम…
Read Moreप्लास्टिक बैन में लापरवाही पर दिल्ली सरकार को एनजीटी ने लगाई फटकार
नई दिल्ली। दिल्ली में प्लस्टिक बैग्स बैन को लेकर दिए गए आदेश का पालन नहीं होने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार को मंगलवार को फिर कड़ी फटकार लगाई है। सुनवाई के दौरान एनजीटी ने दिल्ली सरकार, दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी, तीन नगर निगमों और दिल्ली पुलिस को कहा है कि वह सुनिश्चित करे कि बाजारों-मार्किट में प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल नहीं हो। इससे पहले हुई सुनवाई में एनजीटी ने कहा था कि जब प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध है तो फिर उसका इस्तेमाल दिल्ली में क्यों हो रहा…
Read More