नई दिल्ली। केंद्र में सरकार बनाने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुझान विदेशों में बसे भारतीय समुदाय की ओर रहा है। अपने लगभग हर विदेश दौरे पर वह वहां बसे भारतीय समुदाय को संबोधित करते रहे हैं। भारत से बाहर निकलकर पूरी दुनिया में फैली उनकी लोकप्रियता के पीछे भी इन अनिवासी भारतीयों का अहम योगदान रहा है।अब मोदी सरकार इस अनिवासी भारतीय समुदाय को लुभाने की ओर बड़ा दांव चलने की तैयारी में है और जल्द ही लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट डालने का अधिकार…
Read MoreYear: 2017
दिल्ली में सोमवार से नहीं होगा ऑड- इवेन
डॉ प्रांजल अग्रवाल ( सहायक संपादक-ICN ग्रुप ) लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण के स्तर को काबू करने के लिए केजरीवाल सरकार ने सोमवार १३ नवम्बर से १७ नवम्बर तक ओड- इवेन पालिसी लागू करने का फैसला लिया था। एन.जी.टी. यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने शनिवार, ११ नवम्बर को आदेश दिया की यदि दिल्ली में ओड-इवेन लागू होता है तो पिछली बार की तरह महिलाओं एवं दो-पहिया वाहनों को छूट नहीं रहेगी। गौरतलब है की महिलाओं, स्कूली छात्रों एवं दो-पहिया वाहनों को ओड- इवेन से छूट मिली रहती थी, पर…
Read Moreमुंबई में इलेक्ट्रिक बसें शुरू
मुंबई। ईंधन की कीमतों में कटौती और पर्यावरण के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की। गुरुवार को बेस्ट सर्विस में चार बसें जोड़ी गयी। युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने वडाला डिपो में इको-फ्रेंडली बस सर्विस का उद्घाटन किया। तीन घंटे के लिए फुल चार्ज होने के बाद ये बसें 200 किमी तक चल सकती हैं। शुरुआती चरण में ये बसें रूट नंबर 138 समेत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल व चर्चगेट पर चलेंगी। इस सर्विस में प्रत्येक बस…
Read Moreबॉलीवुड में छोटे शहरों से लगातार प्रतिभाएं आती रहती हैं, इस कड़ी में नया नाम है अनामिका शुक्ला
मुंबईः बॉलीवुड में छोटे शहरों से लगातार प्रतिभाएं आती रहती हैं, इस कड़ी में नया नाम है अनामिका शुक्ला, कानपुर में जन्मी अनामिका केंद्रीय विद्यालय नंबर १ में पढ़ीं और स्कूल से ही विभिन्न स्तर पर नाटक व नृत्य प्रतियोगिताएं जीतीं, उन्हीं दिनों में डी डी भारती चैनल के लिए भी शो किया। कानपुर से स्नातक पूरा करके एमिटी लखनऊ में स्नाकोत्तर के लिए गईं जहाँ उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ अन्य नाट्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया और जीता भी। अनामिका जल्द ही रुपहले परदे पर दस्तक दे रही हैं, ग़ालिब…
Read Moreआजाद ने रखी शिक्षित भारत की नींव : राहुल गांधी
भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की 129वीं जन्म वर्षगांठ पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद अपने संबोधन में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, मौलाना आजाद स्वतंत्रता संग्राम के एख महत्वपूर्ण स्तंभ थे साथ ही वे एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने ट्वीट किया- वे हमेशा से हमें प्रेरित करते रहे हैं। मौलाना आज़ाद…
Read Moreरसगुल्ले की ईजात पर ओडिशा के दावे के खिलाफ कोर्ट जाएगा बंगाल
बंगाल के विख्यात मिठाई निर्माता नवीन चंद्र दास ने वर्ष 1868 से पूर्व रसगुल्ले का आविष्कार किया था। कोलकाता। रसगुल्ले पर अपने हक को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार के बीच पिछले कई वर्षो से विवाद चल रहा है। अब यह मामला कोर्ट पहुंचने की ओर है। क्योंकि दोनों ही राज्य रसगुल्ले की ईजाद पर अपना हक छोडऩे के पक्ष में नहीं है। पश्चिम बंगाल के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री अब्दुर्रज्जाक मोल्ला का कहना है कि वे ओडिशा को किसी हाल में रसगुल्ला ईजाद करने का हक नहीं लेने देंगे।…
Read Moreअमित शाह दिसंबर में 2 दिन की बिहार यात्रा पर आएंगे
पश्चिमी चंपारण। वैष्णववाद परंपरा के प्रमुख व्याख्याता श्रीरामानुजाचार्य की जयंती एवं चंपारण सत्याग्रह शताब्दी के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वाल्मीकि नगर आने वाले हैं। आगामी 23 और 24 दिसंबर को भारत- नेपाल सीमा पर अवस्थित वाल्मीकिनगर में वे दो दिन का प्रवास करेंगे। इसके साथ ही वाल्मीकि नगर में पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर गहन चर्चा होगी। वाल्मीकि विकास मंच के तत्वावधान में रामानुजाचार्य की जयंती पर व्याख्यान का आयोजन होगा। इसमें संघ के प्रमुख सहयोगी के साथ – साथ देश के…
Read Moreशशिकला के सहयोगियों के ठिकानों पर तीसरे दिन भी जारी छापेमारी
चेन्नई । भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद अन्नाद्रमुक नेता शशिकला के रिश्तेदारों, व्यावसायिक साझीदारों और उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन के ठिकानों और जया टीवी पर आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है। शनिवार को आयकर विभाग के अधिकारी शशिकला और दिनाकरन से जुड़े 40 ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के हाथ इस छापेमारी में काफी कुछ हाथ लगा है। हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं किया गया है। छानबीन की प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रही। आयकर अधिकारियों…
Read Moreदिल्ली में 13 से 17 नवंबर तक ऑड-ईवन तीन शुरू होगा, लेकिन इस बार ये बाकी दो अभियानों से अलग होगा बाइकर्स और महिलाओं को भी छूट नहीं: एनजीटी ने शर्तों के साथ दी मंजूरी
दिल्ली । सोमवार से दिल्ली में ऑड-ईवन तीन शुरू होगा लेकिन इस बार ये बाकी दो अभियानों से अलग होगा. दिल्ली सरकार ने 13 नवंबर से 17 नवंबर तक आर्ड-ईवन अभियान शुरू करने फैसला लिया था लेकिन एनजीटी ने शनिवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए सरकार के फैसले में कई बदलाव किए हैं. एनजीटी ने दिल्ली और केंद्र सरकार को आदेश देते हुए उस बड़े शहर का नाम बताने को कहा है, जहां पीएम 10 का लेवल 100 से कम है। एनजीटी ने कहा कि दिल्ली सरकार उसके सब्र…
Read Moreसिर्फ शाकाहारी और शराब न पीने वाले छात्रों को ही मिलेगा गोल्ड मेडल
योगा गुरु योग महर्षि रामचंद्र गोपाल शेलार उर्फ शेलार मामा के नाम पर इस यूनिवर्सिटी की शुरुआत हुई थी। पुणे। पुणे यूनिवर्सिटी की ओर से किया गया एक फैसला आगे चलकर विवाद का विषय बन सकता है। यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल उन लोगों को देने की वकालत कर रही है जो शाकाहारी हैं और शराब नहीं पीते हैं। पुणे की सावित्रीबाई फूले पुणे यूनिवर्सिटी (एसपीपीयू) की ओर से जारी आधिकारिक बयान को पढऩे के बाद तो कम से कम यही लगता है। यूनिवर्सिटी की ओर से साल 2006 से गोल्ड मेडल…
Read More