आसमान छाई धुंध अब ज्यादा दिन की मेहमान नहीं

मेरठ। आसमान में छाई धुंध से निजात मिलने वाली है। वेस्ट यूपी में छाई धुंध अगले 72 घंटे में खत्म हो जाएगी। आज से धुंध में कमी आनी शुरू हो जाएगी। सुबह के वक्त जल्दी धूप निकलेगी। मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मैदानों में तेज हवा चलने के आसार हैं। इससे दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में छाई धुंध छंटने लगेगी। 14-17 नवंबर तक मैदानों में धुंध गायब रहेगी। इस बीच दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। इससे मैदानों में जहरीली धुंध…

Read More

अन्तर्राष्ट्रीय विवादों को मध्यस्थता द्वारा समाधान ढूंढने के प्रयास करने होंगे : मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने मानव कल्याण की पैरोकारी के लिए हमेशा शान्ति और सौहार्द को बढ़ावा देने का काम किया है। भारतीय संस्कृति की ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की परम्परा को अपनाकर सभी को स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुलभ कराने के साथ ही, वर्तमान समय में विश्वभर में व्याप्त अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद, परमाणु हथियारों के भण्डार, राष्ट्रों व नागरिकों के बीच मतभेद जैसी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। विश्व के सभी राष्ट्रों को इसके लिए अन्तर्राष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करना होगा। साथ ही, अन्तर्राष्ट्रीय…

Read More

सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धान्त पर काम कर रही है केन्द्र-राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां एक बार फिर दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की तरह राज्य सरकार भी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धान्त पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘संकल्प से सिद्धि’ मंत्र को अपनाते हुए वर्ष 2022 तक एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लिया है, जो सभी विषमताओं से मुक्त हो। यह नया भारत गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद और जातिवाद से मुक्त होगा। वर्ष 2022 में जब देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ…

Read More

लड़कियों के साथ कई तरह की असुरक्षा होती है: प्राची देसाई

अभिनेत्री प्राची तहलान का कहना है कि लड़कियों के साथ कई तरह की असुरक्षा होती है। आगामी शो ‘इक्यावन’ में प्राची को एक टॉम बॉय की भूमिका में देखा जाएगा, जिसका पालन-पोषण घर के चार पुरुषों द्वारा किया जाता है। इसमें उनके पिता, दादा और दो चाचा शामिल हैं। प्राची ने कहा, ”मेरे लिए पुरुषों से संपर्क बनाना सबसे आसान बात रही है। अपने खेल के दिनों में मेरे आस-पास कई पुरुष सदस्य रहते थे और मैं सहज महसूस करती थी। हालांकि, लड़कियों के मामले में… लड़कियों के साथ कई…

Read More

जैकी चैन को नेगेटिव रोल में स्वीकारना मुश्किल: सोनू सूद

सोनू ने बताया कि फिल्म में चैन के साथ काम करने में भाषा संबंधी कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि उनके अधिकांश डायलॉग अंग्रेजी में थे। अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि कुंग फू योगा में उनके सह-कलाकार जैकी चैन को नेगेटिव भूमिका में स्वीकार करना मुश्किल होगा क्योंकि वह बहुत प्यारे हैं। सोनू ने कहा, हमने हमेशा जैकी चैन को अच्छे व्यक्ति के किरदार में देखा है और मुझे यकीन है कि वह खलनायक की भूमिका भी शानदार तरीके से निभाएंगे लेकिन, वह इतने प्यारे हैं कि हमारे लिए…

Read More

स्वीडन ने इटली को हराया, सेनेगल ने विश्वकप का टिकट कटाया

स्टाकहोम। स्वीडन ने फुटबाल विश्व कप प्लेऑफ मुकाबले के पहले चरण में चार बार की चैम्पियन इटली को 1-0 से हराकर विश्वकप में क्वालीफाई करने की उनकी राह मुश्किल कर दी. वहीं पोलोकवाने में हुए एक अन्य मुकाबले में सेनेगल ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्वकप के लिये क्वालीफाई कर लिया. स्वीडन के लिये स्थापन्न खिलाड़ी जैकब योहानसन ने 61वें मिनट में गोल किया. अगले साल होने वाले विश्वकप में क्वालीफाई करने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिये इटली को अब दूसरे चरण के घरेलू मुकाबले में स्वीडन को…

Read More

चीन की एक कंपनी का अनोखा आफर, एक लाख रुपये में जीवनभर पीजिए शराब

शंघाई। इस वीकेंड ‘सिंगल्स डे’ पर आप कुछ बुझे-बुझे से हैं तो एक चीनी कंपनी का ऑफर आपके लिए ही है। सादा शराब बानानेवाली यह कंपनी सिंगल्स को 1,700 डॉलर से भी कम (करीब 1 लाख रुपये) में आपको ताउम्र शराब पिलाने का ऑफर लेकर आई है। च्यांगश्यावबाई लिकर कंपनी शनिवार से चीन के सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान यह ऑफर लॉन्च कर रही है। यह शॉपिंग फेस्टिवल हर साल 11 नवंबर यानी 11/11 को आयोजित होता है। इस फेस्टिवल की खास बात यह है कि इसमें हर सामान…

Read More

ब्रिटेन के सैनिकों पर जीत की 250वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा नेपाल

काठमांडो। नेपाल 1768 की एंगलो-गोरखा लड़ाई के दौरान एचई ब्रिटिश सेना पर अपनी जीत का 250 वीं वर्षगांठ मनाया। राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने इस अवसर पर नेपाल सेना द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नेपाली ध्वज लहराया। नेपाली गोरखा बटालियन ने 1768 के एंगलो गोरखा युद्ध के दौरान ब्रिटिश कैप्टन किनलोक की अगुवाई वाली सेना को धूल चटाई थी। भंडारी ने कहा,गोरखा सैनिकों ने उस समय ब्रिटिश सेना के खिलाफ  लड़ाई में नेपाली लोगों को गौरवान्वित किया।

Read More

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस से भिड़ गए प्रशांत भूषण

नई दिल्ली। जजों के नाम पर कथित रिश्वतखोरी के मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने 2 जजों की बेंच के उस ऑर्डर को रद्द कर दिया, जिसमें मामले की सुनवाई के लिए बड़ी बेंच बनाने को कहा गया था। आदेश में कहा गया कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को ही सुप्रीम कोर्ट में काम बांटने का अधिकार है। मामले पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सहित अन्य जजों और याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता…

Read More

जाधव को पत्नी से मिलने की इजाजत बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि कुलभूषण जाधव को उसकी पत्नी से मिलने की इजाजत देने वाला पाकिस्तान का फैसला भारतीय कूटनीतिक पहुंच की क्षमता और दुनिया भर में इसकी स्वीकार्यता को जाहिर करता है। सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना है। यह (घटनाक्रम) निश्चित तौर पर भारत की कूटनीतिक पहुंच की क्षमता की सराहना है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि जाधव को उसकी पत्नी से पाकिस्तानी सरजमीं पर मिलने की इजाजत दी जाएगी। गौरतलब…

Read More