मैरीकॉम देश की संभवत: पहली खिलाड़ी है, जिन्होंने सांसद रहते हुए एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड खिताब जीता। उन्होंने इस प्रतियोगिता में छह बार हिस्सा लिया और पांच बार 2003, 2005, 2010, 2012 और 2017 में गोल्ड मेडल जीते। विश्वभर में महिला मुक्केबाजी का चेहरा बन चुकीं एमसी मैरीकॉम ने वियतनाम में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पांचवीं बार स्वर्णपदक जीतकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 35 वर्षीय मैरीकॉम पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकी हैं। इस तरह वे ऐसी पहली मुक्केबाज बन गयी हैं, जिन्होंने एशियन चैंपियनशिप और…
Read MoreYear: 2017
आरइन्फ्रा के पावर बिजनेस का अधिग्रहण करेगी अडानी ट्रांस
नई दिल्ली। अडानी समूह की कंपनी अनिल अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (आरइन्फ्रा) के पावर बिजनेस के अधिग्रहण का सौदा जल्द पूरा करने वाली है। अडानी ट्रांसमिशन के साथ 13,000-14,000 करोड़ रुपये में यह सौदा होना है। आरइन्फ्रा के मुंबई स्थित पावर बिजनेस के अधिग्रहण के इस सौदे के लिए अंतिम तारीख अगले साल 15 जनवरी तय की गई थी। हालांकि उम्मीद है कि सौदा इससे पहले ही अंतिम रूप ले लेगा। अडानी समूह ने नवंबर की शुरुआत में कहा था कि इस सौदे से पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में…
Read Moreआईईडी विस्फोट: मणिपुर में असम राइफल्स के दो जवान शहीद, 4 घायल
इम्फाल। मणिपुर के चंदेल शहर में आज हुए एक विस्फोट में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए। इस धमाके में चार जवान घायल भी हुए हैं। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आज सुबह जवान चंदेल के नजदीक गश्त पर थे तभी उनके शिविर के निकट आईईडी विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। गौरतलब है कि इसी साल 15 जून को भी कुछ ऐसा ही हमला हुआ था जिसमें एक जवान कि मौत और 4 जवान घायल…
Read Moreदिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली, सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली बेंच इस मामले की सुनवाई करेगा। याचिका को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह मामला पहले से ही एनजीटी में चल रहा है। एनजीटी ने इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार की ऑड-ईवन स्कीम में महिलाओं और टू-व्हीलर को छूट देने से मना कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के वकील…
Read Moreपूंजी मिलने से छोटे उद्योगों को ज्यादा कर्ज देंगे सरकारी बैंक: जेटली
नई दिल्ली। आने वाले दिनों में बैंकों का उद्धार एमएसएमई सेक्टर से ही होगा। बड़े कॉरपोरेट पर बैंकों की निर्भरता लगातार कम हो रही है। बीसीजी-फिक्की की रिपोर्ट के मुताबिक, छोटे उद्योग बैंकों के लिए विकास की कुंजी होंगे। कॉरपोरेट कर्ज के मोर्चे पर बैंकों को और मुश्किल होगी। बीसीजी के सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि 2022 तक बैंक कर्ज में बड़े और मझोले कॉरपोरेट की हिस्सेदारी 39 से घटकर 27 फीसद रह जाएगी। इसकी वजह यह है कि कॉरपोरेट क्षेत्र में कर्ज फंसने के मामले ज्यादा आ रहे हैं।…
Read Moreझारखंड विकास मोर्चा के महामंत्री सह वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की का अभद्र भाषा बोलने पर पुतला दहन किया गया
जमशेदपुर टाटा । आज सरायकेला भारतीय जनता पार्टी सपोर्टर जिला अध्यक्ष रामानुज के नेतृत्व में आदित्यपुर पान दुकान चौक स्थित झारखंड विकास मोर्चा के महामंत्री सह वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की का अभद्र भाषा बोलने पर पुतला दहन किया गया आदिवासी समाज गाय बलि की परंपरा कभी नहीं थी राज्य में गौ हत्या निर्दोष कानून लागू है इसे हिन्दू समाज एवं भाजपा परिवार इसका निंदा एवँ विरोध करते है ऐसे व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए। इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री गणेश महाली भाजयूमो जिला…
Read Moreविदेश का छलावा ,बचाएं आप्रवासी दुल्हनों को
सात समन्दर पार नारकीय जीवन जी रही भारतीय दुल्हनों के किस्से आम हैं। एक बेहतर जि़ंदगी देने का सपना परोसकर विदेशी दूल्हे देश की बेटियों को ब्याह कर सुदूर ले जाते हैं जहां पर उनसे अमानवीय व्यवहार किया जाता है। मायके लौटती हैं तो बोझ समझा जाता है। ऐसी हर ताजा व्यथा पर सरकार चौकन्नी जरूर होती है लेकिन कोई पुख्ता हल इस समस्या के निपटान के लिए अभी तक नहीं खोजा गया। हालिया ताजा समाधान के प्रयासों में एक यह है कि ऐसी शादियों का पंजीकरण महिला व बाल…
Read Moreउत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को कभी छोटा और मोटा नहीं कहूंगा: ट्रंप
हनोई। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। दोनों ही एक-दूसरे को लेकर अटपटे बयान देने से भी परहेज नहीं करते। अब डॉनल्ड ट्रंप ने किम जोंग के लिए कहा है कि वह कभी भी उत्तर कोरिया के नेता को छोटा और मोटा नहीं कहेंगे। ट्रंप ने ट्वीट में किम के लिए यह कहा है। आपको बता दें कि इन दोनों नेताओं के बीच लगातार निजी टिप्पणियां होती रही हैं। ट्रंप ने अपने एशिया दौरे के दौरान हनोई से ट्वीट…
Read Moreचीफ जस्टिस सुरेन्द्र कुमार सिन्हा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इस्तीफा दिया
ढाका। सरकार से तकरार के बाद बांग्लादेश के पहले हिंदू चीफ जस्टिस सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, सिन्हा पर मनी लॉन्ड्रिंग, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं जैसे आरोप लगे थे, जिसके बाद पिछले एक महीने से वह छुट्टी पर विदेश चले गए थे। छुट्टी खत्म होते ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। ऑस्ट्रेलिया से उन्होंने राष्ट्रपति अब्दुल हामिद को इस्तीफा भेजा है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में एक फैसले में जजों के महाभियोग संबंधी संसद के अधिकारों को खत्म करने का फैसला किया था, जिसका…
Read Moreइलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की साईकिल चालन प्रतियोगिता
इलाहाबाद। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन द्वारा रविवार को अपने सदस्यों के लिए साईकिल चालन प्रतियोगिता के माध्यम से एक जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत साईकिल चलाने के साथ-साथ प्रतिभागी अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम जरूरी है, दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमो का पालन आवश्यक है, रक्तदान एवं बेटी पढ़ाओ तथा बेटी बचाओ एवं अन्य जन स्वास्थ्य सम्बन्धित विषयों पर लोगो को पोस्टर एवं बैनर द्वारा जागरूक किया। साईकिल चालक प्रतियोगिता सुबह 6 बजें, हीरा हलवाई चैराहा, थार्नहिल रोड से शुरू होकर संगम पेट्रोल…
Read More