महिला होगी आईसीसी की स्वतंत्र निदेशक, नियुक्ति प्रक्रिया की घोषणा

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने खेल की वैश्विक संचालन को सुधारने के लिये आज स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया की घोषणा की.  स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति को इस साल जून में आईसीसी की पूर्ण परिषद की बैठक में कई संवैधानिक बदलावों के तहत मंजूरी दी गयी थी. यह पद कोई महिला ही संभालेगी. इस पद के लिये आवेदन करने वाली उम्मीदवारों में खेल के प्रति जुनून और लगाव होने के साथ वरिष्ठ स्तर पर काम करने का अनुभव भी होना चाहिये.वहआईसीसी की ओर से स्वतंत्र रहेगी और कार्यकाल के…

Read More

आयुक्ता होंगी विशेष ओलंपिक यूएई बोर्ड की पहली भारतीय मूल की सदस्य

दुबई। नि:शक्तजन और दिव्यांगों को शिक्षा मुहैया करने वाली भारतीय मूल की प्रशिक्षक आयुक्ता ठाकुर को दुबई के शासकों ने विशेष खेलों से जुड़े कार्यक्रम के लिये चुना है जिसके तहत खिलाडिय़ों की सहभागिता को बढ़ाने के लिये प्रशिक्षण और अवसर मुहैया कराया जाएगा. अबु धाबी मार्च 2018 में पश्चिम एशिया एवं उत्तर अफ्रीका विशेष ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा. इसके बाद 2019 में अबु धाबी में विशेष ओलंपिक विश्व खेलों (एसओडब्ल्यूजी) की मेजबानी की जाएगी.आयुक्ता एसओडब्ल्यूजी खेलों की आयोजन समिति की सदस्य भी हैं. उन्होंने कहा, ”यूएई में मार्च…

Read More

बाल दिवस पर राज्यपाल ने बच्चों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल डॉ कृष्ण कांत पाल ने बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की है। राज्यपाल ने कहा कि बच्चों से अति स्नेह होने के कारण ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू ने अपने जन्म दिवस 14 नवम्बर को बच्चों के दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। राज्यपाल ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं के साथ ही उन बच्चों को भी शुभकामना संदेश दिया जो किन्ही…

Read More

सेना में भर्ती प्रशिक्षण के लिए सरकार खोलेगी केंद्र

देहरादून। राज्य के युवाओं को सैन्य बलों की भर्ती परीक्षाओं हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये राज्य सरकार कुमाऊं और गढ़वाल में दो प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करेगी। यह निर्णय सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत और सेना के बैगलोर सिलेक्शन सेंटर के कमाण्डेंट मे.ज. वी.पी.एस. भाकुनी की मुलाकात के दौरान लिया गया। मे.ज. भाकुनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष एक प्रस्तुतिकरण दिया जिसमें बताया गया कि वर्तमान में एनडीए और सीडीएस परीक्षाओं की सफलता दर आईएएस परीक्षा से भी कम है। सिविल सेवाओं के मुकाबले लगभग डेढ़ गुना…

Read More

रूबेला टीकाकरण अभियान जारी

अल्मोड़ा। नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ के लिए जिले में मीजिल्स और रूबेला टीकाकरण अभियान जारी है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 110084 बच्चों का निराकरण किया जा चुका है। इसके लिए स्वास्थ विभाग की ओर से विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 1100 कैंप लगाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशा पांडे ने बताया कि राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत खसरा और रूबेला के प्रति सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह टीका 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को स्वास्थ विभाग के प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा लगाया…

Read More

अब UP के 800 थानों की कैमरे के जरिए होगी निगरानी

लखनऊ। थानों में पुलिसकर्मियों के कार्य-व्यवहार पर निगरानी रखने के लिए बहुत जल्द नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके लिए थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर इंटरनेट के जरिए सीधे लखनऊ से निगरानी की जाएगी। इस योजना के पहले चरण का कार्य पूरा कराने के लिए शासन ने 13 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। प्रथम चरण में प्रदेश स्तर पर 800 थानों को चिह्नित किया गया है। इन थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे इंटरनेट के जरिए लखनऊ में बने कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। कंट्रोल रूम में बैठे…

Read More

केदारनाथ में हवाई सेवा शुरू न हुई तो 24 घंटे का करुंगा उपवास

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार को कटघरे में खडा करते हुए कहा कि जब उन्होंने सत्ता छोडी तो खजाने में तीन माह तक का पैसा मौजूद था और इसी पैसे से भाजपा सरकार ने कर्मचारियों को वेतन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सदन में प्रस्ताव लाये कि राज्य बनने के बाद से आज तक प्रदेश में हुये भ्रष्टाचार व घोटालों की जांच के लिए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश से मांग करें कि पहली विधानसभा से त्रिवेन्द्र सरकार की विधानसभा तक में जितने भी…

Read More

पद्मावती का लखनऊ में विरोध, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

लखनऊ।  संजय लीला भंसाली की फि़ल्म पद्मावती का राजधानी में भी विरोध तेज हो गया है। राजपूत समाज के युवाओं ने सोमवार को फि़ल्म के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। राजपूत समाज के युवाओं ने फि़ल्म पद्मावती से तत्काल विवादास्पद दृश्य हटाने की मांग की है। कहा है कि ऐसे दृश्य जिनसे रानी पद्मावती के चरित्र का चित्रांकन गलत तरीके से हुआ है, बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। ऐसे में राजपूत समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव को राजपूत समाज…

Read More

आरबीआई को एलआरएस में मनी लॉन्ड्रिंग का शक, जांच शुरू

मुंबई। टैक्स हैवन और ब्लैक मनी को लेकर माहौल में गरमी आने के बीच आरबीआई लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के तहत होने वाली डीलिंग्स की जांच कर रहा है। एलआरएस के तहत भारतीयों को विदेश में सालभर में ढाई लाख डॉलर तक निवेश करने की इजाजत है। आरबीआई को शक है कि इस सुविधा का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग में किया गया है। कई लोगों से एलआरएस के तहत विदेश में बनाई गईं अनलिस्टेड कंपनियों में हुए ट्रांजैक्शंस के बारे में सवाल किए गए हैं। ये सवाल इन कंपनियों को दिए…

Read More

जीएसटी रेट में कमी के बाद अगले हफ्ते से सस्ते मिलने लगेंगे शैंपू, चॉकलेट, डिटर्जेंट

नई दिल्ली। शैंपू, चॉकलेट, न्यूट्रिशन ड्रिंक्स और कंडेंस्ड मिल्क के दाम अगले सप्ताह से 5-15 पर्सेंट तक घट जाएंगे। यह बात डाबर, अमूल और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कन्ज्यूमर जैसी बड़ी कंपनियों ने कही है। डाबर के चीफ एग्जिक्युटिव सुनील दुग्गल ने कहा, अपने शैंपू रेंज के दाम हम कम से कम 5 प्रतिशत घटाएंगे। हम एंट्री-लेवल पैक्स ज्यादा उतारेंगे और डिस्ट्रिब्यूशन बढ़ाकर कीमत को लेकर संवेदनशील रहने वाले कस्टमर्स के बीच कंजंप्शन को हवा देने की कोशिश करेंगे। देश की सबसे बड़ी डेयरी फर्म अमूल ने कहा कि वह कंडेंस्ड मिल्क और…

Read More