तेजी से फैल रहे पार्किसंस रोग पर होगी चर्चा, कई शहरों के जाने माने डाक्टर लेगे हिस्सा

कानपुर। न्यूरो साईंस सेन्टर मेडिकल कालेज की ओर से इस साल भी नेशनल न्यूरोलाँजी अपडेट 2017 कांन्फ्रेस का आयोजन किया जा रहा है,इस नेशनल क्रान्फ्रेस में कई शहरों के जाने माने डाक्टर हिस्सा लेगें।इस दौरान बच्चों और गर्भवती महिलाओं में न्यूरोलाँजी से जुड़ी बीमारियों से किस तरह से सामना किया जाए,इस पर डाक्टर अपनी राय रखेगें। न्यूरोसाइंस डिपार्टमेंट जीएसवीएम मेडिकल कालेज की ओर से बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान नेशनल न्यूरोलाँजी अपडेट कांन्फ्रेस के बारें में जानकारी दी गयी।बताया गया कि 18 नवम्बर को होने वाली इस कांन्फ्रेस का…

Read More

कवि कुंवर नारायण का 90 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। नई कविता आंदोलन के सशक्त हस्ताक्षर कवि कुंवर नारायण का 90 साल की उम्र में आज बुधवार को निधन हो गया। मूलरूप से फैजाबाद के रहने वाले कुंवर तकरीबन 51 साल से साहित्य में सक्रिय थे। वह अज्ञेय द्वारा संपादित तीसरा सप्तक (1959) के प्रमुख कवियों में रहे हैं। कुंवर नारायण को अपनी रचनाशीलता में इतिहास और मिथक के जरिए, वर्तमान को देखने के लिए जाना जाता है।  कुंवर नारायण की मूल विधा कविता रही है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहानी, लेख व समीक्षाओं के साथ-साथ सिनेमा,…

Read More

फिल्म पद्मावती पर प्रतिबंध लगाने को लेकर राजपूत करणी सेना ने किया विरोध

फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बेंगलुरु। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। एक तरफ राजनीतिक तो दूसरी तरफ सामाजिक संगठन इसके विरोध में खड़े हो गए हैं। अब राजपूत करणी सेना ने फिल्म पद्मावती पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया है। बता दें कि शूटिंग के वक़्त से ही पद्मावती का विरोध शुरू हो गया था। शुरुआत राजस्थान के राजपूत करणी सेना से हुई, जिसने जयपुर में चल रही फि़ल्म की शूटिंग…

Read More

अयोध्या विवाद सुलझाने के प्रयासों के बीच योगी से मिले श्री श्री रविशंकर

लखनऊ। अयोध्या की गुरुवार को होने वाली अपनी यात्रा से पहले आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक श्री श्री रविशंकर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उत्तर प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया, यह दोनों के बीच एक शिष्टाचार मुलाकात थी। बैठक ठीक ठाक रही और करीब 15 से 20 मिनट तक चली। उन्होंने बताया कि जहां तक अयोध्या का मामला है, मुख्यमंत्री जी का रूख पूरी तरह…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राज्यपाल व सीएम ने किया स्वागत

रांची। झारखंड के स्थापना दिवस पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर राज्य की जनता को बधाई दी है। झारखंड के स्थापना दिवस पर रांची के मोराबादी मैदान में सीएम ने 1032 पौंड का केक काटा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों को और बच्चों ने सीएम को केक खिलाया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रांची पहुंचने पर सीएम और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राष्ट्रपित मोरहाबादी मैदान में होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। राज्य के लोगों के लिए…

Read More

बबिता फोगट टीवी शो “बढ़ो बहू” से अभिनय की शरुआत करेगी!

तीन बार राष्ट्रमंडल चैंपियन रह चुकी बबिता अब दीप्ति कलावानी के डेली सोप में दिखाई देगी। पहलवान गीता फोगट जिन्होंने “खतरों के खिलाड़ी”की आखिरी सीजन के साथ अपनी छोटी-सी शुरुआत की थी उसके बाद अब उनकी छोटी बहन बबीता कुमारी फोगट भी टेलीविजन में अभिनय की शरुआत करेगी। तीन बार राष्ट्रमंडल चैंपियन रह चुकी बबिता अब दीप्ति कलावानी के डेली सोप में दिखाई देगी। और ‘हम तुम’ टेलीफिल्म्स टीना स्वय्याम और सुशांत कुमार द्वारा ‘बढ़ो बहू’ के डेली सोप से अभिनय की शुरुआत करेंगी। शो में, वह एक कुश्ती मैच में…

Read More

हेमा मालिनी ने दीपिका पादुकोण के लिए लिखा एक स्नेहभरा संदेश!

मुंबई।हेमा मालिनी ने दीपिका को अपनी जीवनी की पहली किताब के रूप में बेशकीमती तोहफ़ा दिया। इस किताब में हेमा मालिनी ने दीपिका के लिए अपने हाथों से एक संदेश लिखा है जिसने इसे ओर भी खास बना दिया। दीपिका ने हाल ही में एक समारोह में उनकी  जीवनी को दर्शको के सामने पेश किया था जहाँ हेमा जी ने अभिनेत्री के बारे में कई अद्भुत बाते भी साझा की थी। एक सराहना के रूप में, हेमा जी ने अपनी जीवनी की पहली किताब दीपिका को भेंट दी जिसमे उन्होंने दीपिका…

Read More

खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई में भी हुआ इजाफा

खुदरा महंगाई

नई दिल्ली । खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई के मोर्चे पर भी राहत की खबर नहीं आई है। मासिक आधार पर अक्टूबर महीने में थोक महंगाई दर 2.60 (सितंबर) से बढ़कर 3.59 फीसद रही है। इन आकंड़ों ने सस्ते कर्ज की उम्मीदों को तगड़ा झटका दे दिया है। गौरतलब है कि दिसंबर महीने में भारतीय रिजर्व बैंक अपनी द्वैमासिक समीक्षा बैठक करने वाला है जिसमें नीतिगत दरों में बदलाव पर आम सहमति बनाई जाएगी। दालों की महंगाई दर (-)31.05 फीसद रही जो कि मासिक आधार पर सितंबर महीने…

Read More

ई-पेमेंट से खरीद पर जीएसटी में दो फीसद छूट का विचार

ई-पेमेंट

नई दिल्ली । डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के इरादे से सरकार जीएसटी में छूट देने पर विचार कर रही है। इसके तहत किसी भी वस्तु या सेवा की खरीद पर डिजिटल पेमेंट किया जाता है तो लोगों को दो फीसद की  रियायत मिलेगी। वित्त मंत्रालय का मानना है कि छूट से सालाना 10 से 25 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने डिजिटल पेमेंट पर जीएसटी में दो फीसद छूट (सीजीएसटी और एसजीएसटी में एक-एक फीसद) का प्रस्ताव जीएसटी काउंसिल को भेजा है।…

Read More

दिल्ली हाफ मैराथन स्थगित करवाने के लिए उच्च न्यायालय पहुंचा आईएमए

हाफ मैराथन 19 नवंबर को होना है। इस चिट्ठी को दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दर्ज मुख्य जनहित याचिका के साथ जोड़ दिया। नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता को खराब और बेहद खतरनाक बताते हुए भारतीय चिकित्सा परिषद् ने दिल्ली उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि वह दिल्ली हाफ मैराथन को स्थगित करने का आदेश दे। शहर में वायु प्रदूषण की मौजूदा स्थिति और इस संबंध में आईएमए की अर्जी पर विचार करते हुए न्यायमूर्ति एस. रविन्द्र भट और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की पीठ ने दिल्ली…

Read More