देशभर में होगी जांच, मानकों को पूरा नहीं करने वाले कॉलेजों पर लगेगा ताला

नई दिल्ली। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में जुटी सरकार ने तय मानकों को पूरा न करने वाले कॉलेजों पर ताला लगाने का फैसला लिया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसे लेकर देशभर के सभी कॉलेजों की जांच के निर्देश दिए हैं। देश में फिलहाल करीब 40 हजार कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हैं। इसके अलावा भी जिन राज्यों में सबसे अधिक कॉलेज हैं, उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश हैं। इनमें 75 फीसदी कॉलेजों का…

Read More

सत्ता में आते ही पाटीदार आरक्षण पर बिल लाएगी कांग्रेस: हार्दिक

अहमदाबाद। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को कांग्रेस द्वारा दिए गए सकारात्मक समर्थन को सार्वजनिक करते हुए बताया कि आरक्षण पर कांग्रेस ने उनकी मांगों पर सहमति जतायी है। हार्दिक ने कहा, कांग्रेस को खुले तौर पर समर्थन नहीं दे रहे हैं लेकिन हम भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे तो कहीं न कहीं ये कांग्रेस को ही समर्थन है। कांग्रेस ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के साथियों को टिकट दिया है। हार्दिक ने कांग्रेस को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया, ‘आरक्षण पर कांग्रेस ने हमारी बातें मान ली…

Read More

आगरा में मतदाता सूची से गायब हैं हजारों नाम, नाराज लोगों का हंगामा

लखनऊ। बुधवार से निकाय चुनावों की शुरुआत आखिरकार हो गई। पहले चरण के चुनाव में 24 जिलों की 230 नगर निकायों के लिए 1.09 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल 4325 सीटों के लिए 26314 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं।  आगरा के नगर निगम चुनाव में जज कंपाउंड के 1500 वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब मिले। कर्मचारियों ने नाम नहीं मिलने पर विरोध जताया। इन सभी का नाम एमजी रोड स्थित विधिक माप विज्ञान मतदान केंद्र में नाम दर्ज होना चाहिए था। वहीं वॉर्ड…

Read More

सदस्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार चीन

नेपीथा। चीन के विदेश मंत्री वांग यी का कहना है कि चीन, दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के संघ (आसियान) के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार है। विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि देश 2030 तक चीन-आसियान के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिए विजन तैयार करने के चीन के प्रस्ताव पर आसियान की सकारात्मक प्रतिक्रिया की सराहना करता है।  चीन के विदेश मंत्री ने नेपीथा में 13वें एशिया-यूरोप के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर सिंगापुर के अपने समकक्ष विवियन बालकृष्णन के साथ बैठक के दौरान यह बयान दिया। वांग ने…

Read More

भारत-अमेरिका की दोस्ती का सुबूत : इवांका ट्रंप

वॉशिंगटन। 28 से 30 नवंबर तक हैदराबाद में ग्लोबल इकोनॉमिक समिट (जीईसी) 2017 का आगाज होगा। इस समिट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप खासतौर पर भारत आ रही हैं। इवांका की मानें तो यह समिट भारत और अमेरिका के बीच मजबूत दोस्ती का सुबूत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जून में अपनी अमेरिका यात्रा पर गए थे और उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से पहली मुलाकात की थी, तो उस समय ही इवांका को इस समिट में आने के लिए इनवाइट दिया गया था।…

Read More

पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांगी मदद

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिख स्मॉग व प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया है। शरीफ ने कहा है कि स्मॉग की व्यापकता और इंसानों पर इसके दुष्प्रभाव बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होने ट्विटर पर एक पत्र की एक प्रति पोस्ट की और इसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी टैग किया। जवाब में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन…

Read More

देश की पहली महिला डॉ. रुक्माबाई की 153वीं जयंती, गूगल ने डूडल बना कर दी श्रद्धांजलि

डॉ. रुखमाबाई

जब आप आज गूगल खोलेंगे तो उसपर बने डूडल के रूप में एक सज्जन सी महिला गले में स्टेथोस्कोप पहनें दिखेंगी और अस्पताल के पीछे चित्रण कर उन्हें ये सम्मान दिया है। आज गूगल ने भारत की पहली महिला डॉक्टर रुख्माबाई के 153 जन्मदिवस पर डूडल समर्पित किया है। रुख्माबाई का जन्म बॉम्बे में 1864 को हुआ था। रुख्माबाई एक ऐसी महिला थी जिनकी सोच अपने समय से बहुत आगे थी। जब भारत अंग्रेजी साम्राज्य का गुलाम था तब उन्होंने डॉक्टर बनने की ठानी और वह पढ़ाई करने के लिए सात समुद्र पार कर लंदन गई थी। रुख्माबाई बाल…

Read More

बिग बॉस के लिए शुभांगी अत्रे ने शिल्पा को शुभकामनाएं दीं

मुंबई। टीवी धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ में शिल्पा शिंदे की जगह लेने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के लिए शिल्पा को शुभकामनाएं दी हैं। शुभांगी ने कहा, ”शिल्पा बहुत अच्छा खेल रही हैं। वह मनोरंजक हैं। मेरी उनसे कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। मेरी तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।शुभांगी ने कहा कि उन्हें लगता है कि अभिनेत्री हिना खान मजबूत दावेदार और ‘पहले से बनी बनाई धारणाओं को ही सही मानने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह विकास गुप्ता का समर्थन करती…

Read More

जॉली एलएलबी 3: क्या एक साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी ?

सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में दोनों एक दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की इस साल रिलीज हुई फिल्म जॉली एलएलबी 2 को लोगों ने काफी पसंद किया. इस फिल्म में अक्षय के किरदार और उनकी एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म की कहानी को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया और फिल्म की सक्सेस के बाद ऐसी खबरें हैं कि फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी बना सकते हैं. बता दें, जॉली एलएलबी…

Read More

बीजेपी ने तीसरी लिस्ट में नहीं दी 14 विधायकों को जगह

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के पहले चरण (9 दिसंबर) के चुनाव के लिए बस कुछ ही दिन बचे हैं। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के एक दिन पहले गुजरात बीजेपी ने अपने 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई खास बातें गौर करने लायक हैं जैसे बीजेपी ने अपने तीन मंत्रियों के साथ 14 वर्तमान एमएलए को भी टिकट नहीं दिया। वहीं इस बार उम्मीदवारों में कोई मुस्लिम चेहरा भी नहीं है। इन तीन मंत्रियों में जल संसाधन मंत्री नानू वनानी, पंचायत व ग्रामीण…

Read More