अमेरिका ने म्यांमार में रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा को बताया ‘नस्लीय संहार’

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा ‘नस्ली संहार’ है। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि इन अत्याचारों को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने हिंसा के लिए म्यांमार की सेना और स्थानीय तत्वों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। अमेरिकी सांसद और अधिकार समूह ट्रंप प्रशासन से आग्रह करते रहे हैं कि म्यामां में हिंसा को नस्ली संहार घोषित किया जाए। म्यांमार के रखाइन प्रांत में हिंसा के कारण छह लाख से…

Read More

मुगाबे के इस्तीफे के बाद जिम्बाब्वे में आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे नांगाग्वा

हरारे। जिम्बाब्वे में रॉबर्ट मुगाबे के उत्तराधिकारी के रूप में एमर्सन नांगाग्वा शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। नांगाग्वा इस समय देश से बाहर हैं और राजधानी हरारे में स्वागत के लिए तैयार उनके समर्थक अपने नेता की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।  बता दें कि दो हफ्ते पहले मुगाबे की पत्नी ग्रेस से मतभेद गहरा जाने पर नांगाग्वा उपराष्ट्रपति पद से बर्खास्त कर दिए गए थे। इसके बाद वह सुरक्षा कारणों से देश छोड़कर दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। इसके बाद से ही मुगाबे के खिलाफ विरोध…

Read More

भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत 24 को

नागपुर। नागपुर के जामथा में स्थित विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) का मैदान आठ साल में छठा ‘टेस्ट’ देने जा रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि यह मैदान परिणाम के लिहाज से कई बार विवादों में रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल यहां खेला गया पिछला टेस्ट सिर्फ तीन दिन में समाप्त हो गया था वहीं, 2010 में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट चार दिनों में पूरे हुए थे। अब यहां 24 नवंबर से भारत और श्रीलंका की टीमों की भिड़ंत होगी। दोनों टीमें पहली बार इस मैदान…

Read More

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फटाफट बिक गए विमान

बीजिंग। दुनिया भर में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। यही कारण है कि प्रतिदिन इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं से लेकर बड़ी वस्तुएं तक ई-कॉमर्स वेबसाइटें बेचती हैं। लेकिन यहां तो एक कंपनी ने दो 747 जंबो जेट विमानों को भी ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिये फटाफट बेच डाला। दरअसल चीन की जेड कार्गो इंटरनेशनल कंपनी तीन साल से अपने तीन 747 जंबो जेट यात्री विमान बेचना चाहती थी। लेकिन उनको खरीदार नहीं मिला। इस पर तीनों विमानों को ई-कॉमर्स वेबसाइट ताओबाओ पर नीलाम करने का फैसला किया। सोमवार…

Read More

ब्रिटेन के सेंसर बोर्ड ने पद्मावती की रिलीज को दी मंजूरी

लंदन। इन दिनों सबसे अधिक विवादों में रही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ जहां अब भी भारत में रिलीज के लिए सेंसर बोर्ड की मंजूरी के इंतजार में है, ब्रिटेन में इसे बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को ऑडियंस के लिए (12 साल और उससे ऊपर की उम्र के बच्चे, वयस्क के साथ देख सकते हैं) पास कर दिया है। बता दें कि फिल्म की रिलीज की तारीख 1 दिसंबर थी। ऐसे में माना जा रहा…

Read More

बीजू जनता दल (बीजद) छोड़ आम ओडिशा पार्टी मे शामिल हुए लगभग 700 कार्यकर्ता

बीजू जनता दल

भुवनेश्वर । बीजू जनता दल के करीबन 700 कार्यकर्ता बीजद छोड़कर आम ओडिशा पार्टी में शामिल हो गए हैं। इनमें खंडपड़ा विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मंडल स्तरीय बीजद छात्र जनता दल के अध्यक्ष मनोरंजन बेहेरा एवं उनके 200 समर्थक, पथरचकड़ा ग्राम पंचायत के 500 बीजद सदस्य एवं नेता तथा पथरचकड़ा ब्रजबंधु युवक संघ के सैकड़ों सदस्य शामिल हैं। आम ओडिशा पार्टी के अध्यक्ष सौम्य रंजन पटनायक के नेतृत्व के प्रति आस्था प्रकट करते हुए ये सभी सदस्य आम ओडिशा मे शामिल हुए हैं। भापुर ब्लाक अन्तर्गत पथरचकड़ा में मौजूद मां…

Read More

राफेल एयरक्राफ्ट्स डील: एनडीए सरकार ने बचा लिए 12,600 करोड़

राफेल एयरक्राफ्ट्स

नई दिल्ली। फ्रांस के साथ राफेल एयरक्राफ्ट्स डील में एनडीए सरकार ने 12,600 करोड़ रुपये की बचत की है। एनडीए सरकार का कहना है कि उसने फ्रांस के साथ 36 एयरक्राफ्ट्स की डील समेत अन्य हथियार, प्रशिक्षण एवं रखरखाव के सौदों में बड़ी बचत की है। राफेल सौदे में एनडीए के कार्यकाल के दौरान कीमतें बढऩे के यूपीए के आरोप का जवाब देते हुए सरकार की ओर से यह दावा किया गया है। कांग्रेस पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए सरकारी सूत्रों ने कहा कि इन एयरक्राफ्ट्स को उडऩे की स्थिति…

Read More

जनधन-आधार-मोबाइल ने देश के लोगों के लिए नए रास्ते खोले: पीएम मोदी

नई दिल्ली । साइबर स्पेस पर पहली बार इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली में हो रही है। दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस का इनॉगरेशन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा-पिछले दो दशक में साइबर स्पेस के क्षेत्र में काफी बदलाव आए हैं। पहले फोन आया, फिर मोबाइल और अब सोशल मीडिया ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को काफी बढ़ावा दिया है। भारत में जनधन-आधार-मोबाइल ने लोगों के लिए नए रास्ते खोले हैं। आज भारत का किसान भी टेक्नोलॉजी के जरिए कई चीजें ऑपरेट कर लेता है। बता दें…

Read More

सीएम विजय रुपाणी की राह आसान नहीं, 11 सीटों पर रहेगी सबकी नजर

अहमदाबाद। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनाव पर देश भर की नजरें टिकी हुई हैं। राज्य में इस चुनावी महासमर की तैयारियां पूरी हो गई हैं और महारथियों ने कमान कस ली है। गुजरात में पिछले 22 साल से बीजेपी का शासन है और उसे मात देने के लिए कांग्रेस ने चौतरफा घेरेबंदी की है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को राज्य में इस कांग्रेसी चक्रव्यूह को तोड़कर दो तिहाई बहुमत के साथ जीत का पूरा…

Read More

पांच साल बाद देश में दोगुनी हो जाएगी करोड़पतियों की संख्या

मुंबई। अगले पांच सालों में यानी वर्ष 2022 तक देश में करोड़पतियों की कुल संख्या में करीब 50 फीसदी का इजाफा होगा। स्विस ब्रोकरेज फर्म क्रेडिट सुइस ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि देश की 92 प्रतिशत वयस्क आबादी के पास 6.5 लाख रुपये से कम की संपत्ति है और कुल वयस्क आबादी के 0.5 प्रतिशत के पास 65 लाख रुपये से अधिक संपत्ति है। साल 2022 तक मौजूदा संपत्ति जो 5,000 अरब डॉलर के करीब है, इसमें 2,100 अरब डॉलर का…

Read More