दो पत्ती चुनाव चिन्ह का मामला नई दिल्ली। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने शुक्रवार को श्दो पत्तीश् प्रतीक के मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक केविएट दाखिल की है। पनीरसेल्वम ने केविएट में सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि यदि दिनाकरण गुट चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल करता है, तो उस पर कोई आदेश पारित ना किया जाए।चुनाव आयोग ने शशिकला धड़े को तगड़ा झटका देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलानीसामी और उप मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम को एकीकृत अन्नाद्रमुक का चुनाव चिन्ह दो…
Read MoreYear: 2017
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर सुरक्षित रखा फैसला
सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की नियुक्ति का मामला नई दिल्ली । सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की नियुक्ति पर होने वाली सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट ने एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। एक गैरसरकारी संगठन (एनजीओ) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में विशेष निदेशक के रूप में गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती दी और सुप्रीम कोर्ट में आरोप लगाया कि उनका बेटा एक निजी फर्म में कार्यरत है जिसकी सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है। न्यायमूर्ति आर के…
Read Moreअब 45 किग्रा के बैग में होगी यूरिया की बिक्री
नई दिल्ली। सरकार सब्सिडी वाले उर्वरक यूरिया की बिक्री अगले साल से 50 किलोग्राम के बजाय 45 किलोग्राम के बैग में करेगी। उर्वरक मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यूरिया के 45 किग्रा के बैग की बिक्री 245 रुपए (और विभिन्न करों के साथ मिलाने के बाद) पर की जाएगी जो 50 किग्रा के यूरिया के बैग के लिए 268 रुपए (इसके अतिरक्त विभिन्न करों को मिलाकर) से कहीं कम है। अधिकारी ने बताया कि योजना तैयार की जा रही है। कंपनियां इस परिवर्तन…
Read Moreलिखे हुए नोटों को लेने से मना नहीं कर सकते बैंक: आरबीआई
नई दिल्ली। कोई भी बैंक 500 और 2000 रुपये के उन नोटों को लेने से इनकार नहीं कर सकता है जिनपर कुछ लिखा हुआ है। हालांकि व्यक्ति ऐसे नोटों को बदलवा नहीं सकता है, यह नोट सिर्फ जमाकर्ता के व्यक्तिगत खाते में जमा किये जा सकते हैं। आरबीआई के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आर्थिक साक्षरता के तहत मेला आने वाले लोगों को जागरूक कर रहा है। यहां नए नोटों के फीचर समेत लोगों को उनके अधिकारों के प्रति साक्षर किया जा…
Read Moreपांच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 21 दिसंबर को
नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में विधानसभा उपचुनावों की घोषणा हो गई है। आयोग के अनुसार आगामी 21 दिसंबर को आरके नगर (तमिलनाडु), सिकंदरा (उत्तर प्रदेश), सबांग (पश्चिम बंगाल), पक्के कसांग और लिकाबली (अरुणाचल प्रदेश) में विधानसभा उपचुनाव किये जाने हैं।गौरतलब है कि आरके नगर सीट 12 अप्रैल को मतदान प्रस्तावित था, लेकिन उससे पहले एआईएडीएमके नेता के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश जब्त होने के बाद चेन्नई की आरके नगर सीट का उपचुनाव रद्द कर दिया गया था। एआईएडीएमके के शशिकला खेमे ने यहां टीटीवी दिनकरन को…
Read Moreतीन अध्यादेशों को विधेयक में बदलेगी सरकार
संसद के शीतकालीन सत्र की तैयारी नई दिल्ली। संसद के 15 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलने वाले शीतकालीन सत्र में तारीखों का ऐलान नहीं करने को लेकर बीते दिनों कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने शुक्रवार को संसद सत्र की तारीखों का औपचारिक ऐलान करते हुए कहा इस सत्र के दौरान सरकार तीन अध्यादेशों के स्थान पर तीन विधेयक पेश करेगी। इनमें दो सितंबर को जारी वस्तु एवं सेवा कर (राज्यों को मुआवजा) अध्यादेश, ऋण शोधन और दिवाला संहिता (संशोधन) अध्यादेश…
Read Moreमिरर खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें
शीशा सिर्फ चेहरा देखने के काम ही नहीं आता बल्कि किसी भी घर में एक डेकोरेटिव पीस की तरह भी काम करता है। खाली दीवार पर एक शीशा और उसके साथ कुछ डेकोरेटिव छोटे पीस दीवार पर गैलरी वॉल कोलाज क्रिएट कर सकते हैं। इतना ही नहीं मिरर लाइट बैलेंस के काम भी आते हैं। मिरर्स में आपको कई ऑप्शंस मिल जाएंगे। शीशा किस जगह के लिए खरीदना है, इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जानें किस जगह के लिए चुनें कैसा मिरर… लिविंग रूम लिविंग रूम के…
Read Moreवास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस के 13 कोच पटरी से उतरे, 3 की मौत
50 घायल, राहत और बचाव कार्य जारी चित्रकूट। वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस के तेरह कोच उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के पास मानिकपुर के नजदीक पटरी से उतर गई जिसमें चार की मौत और 50 से ज्यादा घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह 4:18 बजे की है। रेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी है। हादसे के शिकार लोगों के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। घायल लोगों को 50 हजार, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और…
Read Moreचुनावी मौसम में नेताओं की सेहत का ख्याल रखेगी होम्योपैथी
डाॅ0 अनुरुद्ध वर्मा सीनियर एसोसिएट एडिटर आई सी एन ग्रुप लखनऊ। नगर निकाय चुनाव ने ठंड के मौसम में एकाएक गर्मी ला दी है। आजकल हर तरफ केवल चुनाव की ही चर्चा हैं। हर नेता किसी न किसी प्रकार चुनाव जीत कर मेयर और सभासद बनना चाहता है। चुनावी सफर में प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में अनेक स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां भी उत्पन्न होने की सम्भावना रहती है जो चुनाव के मजे को किरकिरा कर सकती है। इन परेशानियों से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि होम्योपैथी में ऐसी अनेक…
Read Moreउच्च रक्तचाप और योग
नितिन कुमार ’हिन्दुस्तानी’ विशेष संवाददाता आई सी एन लखनऊ। 21 वीं सदी के वर्तमान परिवेष में मानव जाति में उच्च रक्तचाप एक गंम्भीर व अधितर जनमानस की समस्या बनती जा रही है। जिसके कारण मानव को हार्ट फेल्योर कोरीनरी हार्ट डिजीज एवं किडनी फेल्योर आदि अन्य भयानक समस्याये उत्पन्न हो रही है। अनियंत्रित जीवन शैली के कारण आज ज्यादातर लोग उच्च रक्तचाप की समस्या से ग्रसित है। उच्च रक्तचाप अग्र कारणो से व्यक्ति में होती है। छोटी-छोटी बातों पे तनाव लेना। आवष्यकता से अधिक मोटा होना। बढ़ती उम्र के कारण।…
Read More