मुख्यमंत्री से दक्षिण कोरिया के गिम्हे सिटी की मेयर किम वॉनमैन ने की मुलाकात लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के गिम्हे सिटी की मेयर किम वॉनमैन और उनके साथ आए प्रतिनिधिमण्डल ने उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत खास तौर पर उत्तर प्रदेश के साथ दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक सम्बन्ध रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया और उत्तर प्रदेश के बीच पर्यटन की असीम सम्भावनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया…
Read MoreYear: 2017
बच्चों को अपनी मातृभाषा हिंदी सीखनी चाहिए: वेंकैया नायडू
चेन्नई। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि सभी को अपनी मातृभाषा में पारंगत होना चाहिए और बच्चों को हिंदी भी सीखनी चाहिए। नायडू ने कहा, मातृभाषा सीखने के बाद अगर आप अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो कोई समस्या नहीं है। मैं जानता हूं कि चेन्नई में हूं, लेकिन कहना चाहूंगा कि बच्चों को हिंदी भी सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा, इसे थोपा बिल्कुल नहीं जाना चाहिए। किसी को किसी पर कोई भाषा नहीं थोपनी चाहिए। नायडू यहां पास के कांचीपुरम जिले के कत्तनकोलातुर में एसआरएम यूनिवर्सिटी के…
Read Moreसोनिया, कांग्रेस नेताओं ने श्रीलंका के पीएम से की मुलाकात
अन्ना ने किसानों से कहा, गांधी की तरह करो या मरो आंदोलन की शुरूआत करो
जगतसिंहपुरा। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने किसानो से अपने अधिकार के लिए करो या मरो आंदोलन शुरू करने की अपील की जैसा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ किया था। केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की तबतक नहीं सुनी जाएगी जबतक वह अपनी आवाज नहीं उठायेंगे। हजारे ने एक कार्यक्रम में यहां किसानो को संबोधित करते हुए कहा, गांधीजी ने ब्रिटिश शासकों को उखाड फेंकने के लिए ‘करो या मरो’ का नारा दिया था और लाखों…
Read Moreवंचितों को आवाज देती है नेट निरपेक्षता: रानिल विक्रमसिंघे
नयी दिल्ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने नेट निरपेक्षता की खुलकर वकालत करते हुए कहा कि इंटरनेट तक निर्बाध पहुंच वंचितों को आवाज देने तथा समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए बहुत मायने रखती है। वे यहां साइबर स्पेस पर वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेट निरपेक्षता सुनिश्चित करने की जरूरत है। यह ऐसा सिद्धांत जो अमेरिका सहित दुनिया के अनेक हिस्सों में गंभीर संकट में है। ‘नेट निरपेक्षता ही वह मूल सिद्धांत है जो कि इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को स्पीड…
Read Moreसोमवार को बजेगा मोदी का चुनावी बिगुल, दो दिन में करेंगे आठ रैलियां
अहमदाबाद। गुजरात में चुनाव के लिए प्रचार प्रसार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमर कस ली है। वे सोमवार से राज्य भर में तूफानी प्रचार दौरा करने जा रहे हैं। वह 27 और 29 नवंबर को सौराष्ट्र तथा दक्षिण गुजरात में आठ रैलियों को संबोधित करेंगे। इन क्षेत्रों में पहले चरण में 9 दिसंबर को मतदान होना है। गुजरात के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम का ब्योरा देते हुए बताया कि पहले दिन 27 नवंबर को शुरुआत सुबह कच्छ…
Read Moreसंसद का शीत सत्र 15 दिसंबर से
नई दिल्ली। आखिरकार संसद के शीत सत्र के लिए तारीखों की घोषणा शुक्रवार को कर दी गयी। इस बार का शीत सत्र 15 दिसंबर से शुरू होकर 5 जनवरी तक चलेगा। बीच में 25 व 26 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टियां होंगी। संसद के शीत सत्र की तारीखों के एलान के साथ ही कांग्रेस की ओर से विभिन्न मुद्दों के जरिए केंद्र सरकार पर हमले की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इस क्रम में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड्गे ने कहा, ‘जीएसटी, नोटबंदी, जम्मू कश्मीर, आतंकवाद, हाफिज सईद का पाक अदालत…
Read Moreडोकलाम विवाद के बाद सेना ने शुरू किया चीन सीमा के साथ लगती सड़क बनाने का काम
नई दिल्ली। सेना ने 73 दिन तक चले डोकलाम गतिरोध की पृष्ठभूमि में चीन से लगी सीमा पर सड़क ढांचे को दुरस्त करने का फैसला किया है और अपने कोर इंजीनियरों को पूरे जोर शोर के साथ इस कार्य को करने का जिम्मा सौंपा है ताकि सैनिकों की तीव्र आवाजाही सुनिश्चित हो सके। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोर ऑफ इंजीनियर्स (सीओई) ने इस उद्देश्य के लिए पहले ही कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ काटने और सड़क बिछाने की विभिन्न मशीनों के नए संस्करणों और उपकरणों के…
Read Moreदिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म पद्मावती की रिलीज के खिलाफ याचिका खारिज
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म पद्मावती के खिलाफ दायर याचिका आज खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि इस तरह की याचिकाएं फिल्म का विरोध करने वाले लोगों को बढ़ावा देती हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरी शंकर की पीठ ने याचिका को निराशाजनक और गलत ढंग से तैयार की गई बताया। याचिका में मांग की गई थी कि फिल्म की रिलीज से पहले एक समिति का गठन किया जाए जो यह पड़ताल करे कि इसमें इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की…
Read Moreमनी लॉन्ड्रिंग पर केंद्र सरकार को झटका
जमानत की सख्त शर्तें असंवैधानिक: सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत की कठोर शर्तों को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। अदालत ने इन शर्तों को नागरिकों के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया है। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश केंद्र सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।कोर्ट में बहस के दौरान केंद्र सरकार इन सख्त शर्तों को पुरजोर तरीके से समर्थन किया था। केंद्र ने तर्क देते हुए इन्हें कालेधन से निपटने के लिए कारगर हथियार बताया था। कोर्ट ने माना कि मनी लॉन्ड्रिंग…
Read More