जश्न और शादियों में आतिशबाजी पड़ेगी महंगी, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में नए साल के जश्न में शादियों में आतिशबाजी की और पटाखे चलाए तो यह बहुत भारी पड़ेगा। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने नए साल में भी पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में पटाखों पर रोक के आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट ने प्रदूषण बोर्ड सहित सभी जिला और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विवाह, पार्टी या अन्य कार्यक्रम में पटाखे चलाने पर रोक का आदेश करवाया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो कोर्ट अवमानना का आदेश जारी कर सकता है। हाईकोर्ट…

Read More

बचाए गए लक्षद्वीप तट पर फंसेे 180 लोग व 17 नाव

कोच्चि। चक्रवाती तूफान ओखी के बाद भारतीय नौसेना की ओर से खोज व राहत कार्य जारी है। इस क्रम में आइएनएस कल्पेनी ने लक्षद्वीप तट के पास समुद्र में फंसे 180 लोगों समेत 17 नावों को बचाया। तूफान ओखी के कारण ये मछुआरे केरल व लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों में फंसे थे। उल्लेखनीय है कि लक्षद्वीप के 10 द्वीपों में 31 राहत शिविर खोले गए हैं। नौसेना अधिकारियों को इन तक खाना के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश दिया गया था।

Read More

यरुशलम पर 10 दिसंबर को कश्मीर बंद रहेगा

श्रीनगर। कश्मीर में अलगाववादी एजेंडे को आगे बढ़ा रही ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने यरुशलम को इजरायल की राजधानी बनाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के खिलाफ आठ दिसंबर को वादी में प्रदर्शनों का आह्वान किया। 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस पर कश्मीर बंद का एलान किया है। गौरतलब है कि कट्टरपंथी सैयद अली शाह गिलानी, उदारवादी हुर्रियत कांफ्रेंस प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और जेकेएलएफ चेयरमैन मुहम्मद यासीन मलिक के नेतृत्व में अलगाववादी संगठनों ने जेआरएल नामक मंच बनाया है। जेआरएल ने कहा कि मुस्लिमों के लिए…

Read More

यरूशलम पर अमेरिका के कदम से चिंतित हैं पुतिन

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से बहुत चिंतित हैं। क्रेमलिन की ओर से यह बयान जारी किया है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन के साथ फोन पर हुई बातचीत में पुतिन ने फिलीस्तीन और इजरायल के लोगों से धीरज रखने और वार्ता फिर से शुरू करने को कहा।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम पर क्रेमलिन का कहना है, इस तरह के कदमों से पश्चिम एशिया में शांति के संभावित रास्ते अवरूद्ध…

Read More

अंकोर वाट मंदिर के बाद ताजमहल है दूसरा सर्वोत्तम धरोहर

नई दिल्ली। आगरा में सफेद संगमरमर से बना ताजमहल कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। एक ऑनलाइन ट्रैवेल पोर्टल के सर्वे में यह बात सामने आई है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बीवी मुमताज की याद में इस इमारत का निर्माण कराया था। दुनिया भर से हर साल करीब 80 लाख लोग ताजमहल देखने के लिए भारत आते हैं। ऑनलाइन ट्रैवेल पोर्टल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की प्रतिक्रिया के आधार पर दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर स्थलों की…

Read More

आधार कार्ड लिंक कराने की डेडलाइन को 31 मार्च तक बढ़ाएगी सरकार

नई दिल्ली। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड जरूरी करने की डेडलाइन को सरकार अब बढ़ाकर 31 मार्च करेगी। सुप्रीम कोर्ट में आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर सुनवाई के दौरान सरकार ने यह बात कही है। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर आधार की अनिवार्यता की डेडलाइन को बढ़ाया जाएगा। अब तक अधिकतर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए 31 दिसंबर, 2017 तक आधार कार्ड को लिंक कराना जरूरी था। गुरुवार को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड…

Read More

प्रोटीनयुक्त सोयाबीन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन

हरेंद्र कुमार (स्पेशल कोरेस्पोंडेंट आई सी एन ग्रुप ), डॉ. रिपुदमन सिंह (स्पेशल कोरेस्पोंडेंट आई सी इन ग्रुप ) भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद नई दिल्ली | सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर और सेहत के लिए अत्यन्त फायदेमंद है |यह प्रोटीन का सबसे सस्ता और सुलभ साधन है | 100 ग्राम सोयाबीन में 43.7 ग्राम प्रोटीन, 20.9 ग्राम कार्बोहइड्रेट, 19.5 ग्राम वसा, 240 मिलीग्राम कैल्शियम, 432 केलोरी, 690 मिलीग्राम, फास्फोरस, 4.6 % खनिज लवण और 11.5% आयरन  होता है | इसका प्रोटीन बलवर्धक आवर सुपाच्य  होता है | शाकाहारी व्यक्तियो को प्रोटीन की जरुरत सोयाबीन…

Read More

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ तथा आई.सी.एन. डिजिटल मीडिया ग्रुप ने संयुक्त रूप से I.M.A. Voice का आयोजन किया

लखनऊ| आई.एम.ए. भवन, लखनऊ में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन तथा आई.सी.एन. डिजिटल मीडिया ग्रुप ने संयुक्त रूप से I.M.A. Voice का आयोजन किया| इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टर्स तथा आई.सी.एन. डिजिटल मीडिया ग्रुप के सदस्यों ने हेल्थ सेक्टर से सम्बंधित अनेक मुद्दों पर गहन चर्चा किया| इस कार्यक्रम को डॉ. पी.के. गुप्ता अध्यक्ष आई.एम.ए. लखनऊ, प्रो. जे.डी. रावत सचिव आई.एम.ए. लखनऊ, डॉ. देवेश मौर्या सचिव यू.पी.नर्सिंग होम एसोसिएशन डॉ. रमा श्रीवास्तवा उपाध्यक्षा आई.एम.ए. लखनऊ ने अपनी विशेष उपस्थिति से गौरवान्वित किया| कार्यक्रम का संचालन डॉ. शाज़िया इसरार एसोसिएट एडिटर आई.सी.एन.…

Read More

ऐसे बढ़ाई जा सकती है बच्चों की दिमागी क्षमता

साइंस जर्नल में छपी रिसर्च के मुताबिक, दिमाग के अलग-अलग भागों में ग्रे मैटर बढऩे से लर्निंग, फंक्शनिंग और रीडिंग प्रॉसेस बढ़ती है। जो बच्चे फिजिकली फिट होते हैं उनमें ग्रे मैटर ज्यादा पाया जाता है। ये ग्रे मैटर उनकी अकेडमिक परफॉर्मेंस बढ़ाने में मदद कर सकता है। फिजिकल फिटनेस खास तौर पर कार्डियोरिस्परेटरी फिटनेस से फुर्ती और मस्क्युलर फिटनेस से ब्रेन में ग्रे मैटर बढ़ता है। साइंस जर्नल में छपी रिसर्च के मुताबिक, दिमाग के अलग-अलग भागों में ग्रे मैटर बढऩे से लर्निंग, फंक्शनिंग और रीडिंग प्रॉसेस बढ़ती है। शोधकर्ता…

Read More

चीन और रूस के विदेश मंत्री 11 को आएंगे भारत

नयी दिल्ली। रूस और चीन के विदेश मंत्री 11 दिसंबर को भारत के दौरे पर आ रहे हैं। यह त्रिपक्षीय बैठक काफी लंबे समय से प्रतीक्षित था। विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बैठक में आपसी हित वाले वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों की समीक्षा होने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस त्रिपक्षीय बैठक के लिए भारत आएंगे। डोकलाम गतिरोध के बाद चीन की यह पहली उच्च स्तरीय बैठक होगी। मंत्रालय ने बताया, ‘इस बैठक…

Read More