अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान ने शुरू की मिसाइल ट्रैकिंग ड्रिल

मिसाइल ट्रैकिंग ड्रिल

सियोल : परमाणु हथियार सम्पन्न उत्तर कोरिया ने इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने उत्तर कोरिया से दागी जाने वाली मिसाइलों का पता लगाने के लिये सोमवार से एक संयुक्त मिसाइल ट्रैकिंग अभ्यास शुरू किया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी। तीनों देशों के इस अभ्यास से सिर्फ दो हफ्ते से भी कम समय पहले उत्तर कोरिया ने एक नये इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का प्रायोगिक परीक्षण किया था और ऐलान किया था कि उसने परमाणु शक्ति सम्पन्न देश का दर्जा…

Read More

पीएम मोदी के आरोपों पर,पाकिस्तान का बयान, चुनाव में हमें ना घसीटें

पीएम मोदी

नई दिल्ली : गुजरात के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि इस चुनाव में पाकिस्तान हस्तक्षेप कर रहा है। पीएम मोदी के आरोप पर पाकिस्तान ने पलटवार किया है, पाकिस्तान ने पीएम मोदी के आरोप को निराधार और गैरजिम्मेदाराना बताया है। पाकिस्तान ने पीएम मोदी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के आरोपों का कोई आधार नहीं है। पाकिस्तान का कहना है कि अपनी चुनावी बहस में भारत पाकिस्तान को न खींचे। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैजल…

Read More

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.5

भूकंप

 श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में सोमवार तड़के एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। पिछले कई दिनों से लगातार भूकंप के झटकों के कारण लोगों के बीच दहशत का माहौल है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार तड़के चार बजकर 28 मिनट पर भूकंप आया। इसकी गहराई सतह से 33 किलोमीटर थी। भूकंप की वहज से फिलहाल जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि शनिवार को भी शाम करीब…

Read More

विवादित क्षेत्र डोकलाम में फिर बीजिंग ने किया 1800 सैनिकों को तैनात

डोकलाम

नई दिल्ली : पिछले दिनों डोकलाम पर भारत और चीन के बीच चले लंबे गतिरोध के बाद एक बार फिर से सिक्किम-भूटान-तिब्बत बॉर्डर के पास डोकलाम क्षेत्र में चीनी सैनिकों के जमावड़े की ख़बर है। मीडिया में आयी ख़बरों के मुताबिक, चीन के करीब 1600 से 1800 सैनिक वहां पर आ डटे हैं और वहां पर हेलीपैड्स, रोड और शिविरों को वहां पर बनाने के काम में जुटे हुए हैं। दरअसल, हर साल अप्रैल-मई और अक्टूबर से नवंबर के बीच चीनी सैनिक डोकलाम में आकर यहां अपना दावा ठोकते थे।…

Read More

सेना के ऑपरेशन में 3 आतंकी ढेर, पाक की ओर से नौशहरा-पुंछ में गोलीबारी

नौशहरा-पुंछ में गोलीबारी

राजौरी : जम्मू-कश्मीर पुलिस, आरआर और सीआरपीएफ द्वारा हंदवाड़ा और यूनिसू में चलाए गए एक ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि एक आतंकी जिंदा भी सेना के हाथ लगा है। हलांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया कि बीती सारी रात बारिश होती रही, लेकिन फिर भी हमारे सैनिक बाहर डटे रहे और आतंकियों को आखिरकार मार गिराया। उन्होंने बताया कि पुलिस, आरआर और सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन में 3 आतंकी मारे गए हैं।…

Read More

भारत की वृहद सौर परियोजना पर फ्रांस सम्मेलन में होगा विचार विमर्श : विश्व बैंक प्रमुख

वाशिंगटन। विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने आज कहा कि भारत की वृहद सौर ऊर्जा परियोजना पर इस हफ्ते फ्रांस में होने वाली वन प्लानेट समिट में विचार-विमर्श किया जाएगा।वृहद सौर ऊर्जा परियोजनाएं वह बड़े सौर पार्क हैं जिनकी योजना भारत ने अपनी सौर र्जा क्षमता को 20,000 मेगावाट से बढ़ाकर 40,000 मेगावाट करने के लिए बनायी है।किम ने कल पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, सम्मेलन में जिन मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाना है उनमें भारत की वृहद सौर र्जा परियोजनाएं भी हैं।जलवायु परिवर्तन के…

Read More

लुभावना नहीं होगा 2018-19 का बजट

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नए वित्तीय वर्ष में भी लुभावना बजट नहीं पेश करने की संभावना नहीं है। पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार समिति के सदस्य रतिन रॉय ने यह बात कही है। रॉय ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि मोदी सरकार का अगला बजट लोक-लुभावन नहीं होगा। इस बजट में खर्च और आय के संतुलन का ध्यान रखा जाएगा, इसके अलावा खर्च की गुणवत्ता में सुधार पर फोकस रहेगा। हालांकि उनका कहना है कि 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट एक अच्छा…

Read More

उपभोक्ताओं को होगी किसी भी राशन की दुकान से अनाज लेने की छूट

नई दिल्ली। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर अनाज वितरण के लिए तकनीक के इस्तेमाल से कई फायदे मिल रहे हैं। आने वाले वक्त में समूचा तंत्र दुरुस्त होने पर उपभोक्ताओं को किसी भी राशन दुकान से अनाज खरीदने की छूट भी मिलेगी। राशन प्रणाली में सुधार विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में कई मुद्दों पर सभी राज्यों ने आम सहमति जताई। समूची राशन प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के बंदोबस्त पर राज्यों ने एक-दूसरे से अपने अनुभव बांटे। सम्मेलन में राज्यों…

Read More

इन्फोसिस के कुछ निदेशकों को हटाया जाए : वी. बालाकृष्णन

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी आइटी कंपनी इन्फोसिस के पूर्व चीफ फाइनेंशिल ऑफिसर (सीएफओ) वी. बालाकृष्णन ने सुझाव दिया है कि कंपनी के निदेशक बोर्ड के कुछ सदस्यों को हटाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि पूर्व सीएफओ राजीव बंसल को कंपनी से अलग होने के लिए दिए गए भुगतान (सेवरेंस पे) में कॉरपोरेट गवर्नेस के नियमों के उल्लंघन को लेकर बाजार नियामक सेबी के पास मामला गया है। कंपनी ने सेबी से मामले के सेटलमेंट की अपील की है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कुछ…

Read More

भारतीय खिलाड़ी के रूप में ट्रेन में अनारक्षित सीट पर यात्रा की : मिताली

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने शीर्ष तक की अपनी यात्रा को याद किया और खुलासा किया कि भारतीय खिलाड़ी के रूप में उन्होंने ट्रेन में अनारक्षित सीट पर भी यात्रा की। मिताली ने यहां ‘वी द वुमेन’ पहल के एक सत्र के दौरान कहा, मेरी यात्रा के दौरान मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा। अब हम बीसीसीआई के अंतर्गत हैं लेकिन उस समय (जब महिला खिलाड़ी बीसीसीआई के अंतर्गत नहीं थी) हमें खिलाड़ी के रूप में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलती थी। भारतीय क्रिकेटर के रूप…

Read More