अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने ली शपथ, शंखनाथ  व वैदिक मंत्रोचार के मध्य हुआ शपथ ग्रहण

अयोध्या/फैजाबाद। शंखनाथ के  स्वर व वैदिक मंत्रोचार के मध्य अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सरयू तट पर स्थित कार्यकताओं से खचाखच भरे रामकथा पार्क में मण्डलायुक्त मनोज मिश्र ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पांच-पांच की संख्या में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डलायुक्त मनोज मिश्र ने की। शपथ ग्रहण के…

Read More

बारिश के कारण धर्मशाला में फंसी श्रीलंका की टीम

धर्मशाला। श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से दो दिन पहले तक धर्मशाला से बाहर नहीं निकल पायी क्योंकि इस पहाड़ी शहर में भारी बारिश हो रही है। श्रीलंकाई टीम का चार्टर्ड विमान सुबह खराब मौसम के कारण मोहाली के लिये उड़ान नहीं भर पाया। दूसरा वनडे 13 दिसंबर को मोहाली में ही खेला जाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी मोहित सूद ने कहा, भारतीय टीम सही समय पर मोहाली पहुंच गयी लेकिन लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण श्रीलंका की टीम…

Read More

रूस में एक महीने से ज्यादा ठहरने पर फोटो और फिंगरप्रिंंट होंगे जरूरी

मॉस्को। रूस में एक माह की अवधि से अधिक आने वाले सभी विदेशियों की फोटो और उंगलियों की छाप को अनिवार्य किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने सोमवार को इस आशय की जानकारी दी। मंत्रालय ने हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि इससे जुड़ा एक विधेयक संसद में लंबित है। इस मसौदा विधेयक का मकसद देश में कुछ समय के लिए आने वाले विदेशियों के बारे से हर तरह की जानकारी एकत्र करना है क्योंकि इतनी छोटी अवधि के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे उन लोगों का पता भी…

Read More

पाक के 6 नागरिकों का मेडिकल वीजा मंजूर: विदेश मंत्री

नयी दिल्ली।  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के छह नागरिकों को मेडिकल वीजा मंजूर किये जाने की घोषणा की। सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग की सलाह पर हमने आयशा आरिफ, मुहम्मद सईद, अब्दुल रजाक चौधरी, शाहिद इकबाल, मुहम्मद बशरत भट्टी और रजा अली मंगवानो को भारत में इलाज के लिए मेडिकल वीजा देने को मंजूरी प्रदान की है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद सुषमा पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा देने पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय करती रही हैं।

Read More

15 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र

नई दिल्ली। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने 14 दिसंबर को संसद की लाइब्रेरी में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक पहले ये बैठक होगी। मंत्री अनंत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा ‘संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा। सत्र के 14वें दिन क्रिसमस की छुट्टी होगी, जिस कारण कार्यवाही नहीं होगी। विपक्ष ने भी अपनी रणनीति को तय करने के लिए 14 दिसंबर को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व…

Read More

ऑस्ट्रेलिया में सेल्फी लेने के दौरान समुन्द्र में डूबी दिल्ली की फुटबाल खिलाड़ी

नई दिल्ली। गैर मान्यता प्राप्त पैसिफिक स्कूल खेलों में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई दिल्ली की 15 वर्षीय महिला फुटबॉलर की समुद्री तट पर डूबने से मौत हो गयी। भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआइ) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि यह हादसा एडिलेड के ग्लेनेल्ड बीच पर हुआ है। खेल समाप्त होने के बाद ये सभी लडकियां समुद्र तट पर गयीं थीं। स्थानीय जीवन रक्षक दल ने पांच में से चार लड़कियों को बचा दिया था लेकिन सोमवार सुबह जब फिर खोज अभियान चलाया गया तो पांचवीं लड़की…

Read More

एक्स-रे के जरिए हीरे को ग्रेफाइट में बदला

वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने पहली बार एक्सरे लेजर के अल्ट्रा शॉर्ट फ्लैसेज का प्रयोग कर हीरे को ग्रेफाइट में बदलने में सफलता हासिल की है। शोधकर्ताओं के मुताबिक ये अध्ययन ठोस ऊर्जा विकिरण को अवशोषित करने पर उनके मूल व्यवहार में होने वाले परिवर्तन को समझने में मददगार साबित हो सकता है। अमेरिका के एसएलएसी नेशनल एक्सलेरेटर लेबोरेटरी के शोधकर्ता फ्रेंज तावेला सहित अन्य शोधकर्ताओं ने पहली बार इस प्रक्रिया से हीरे को ग्रेफाइट में बदला है। यह अध्ययन हाई एनर्जी डेंसिटी फिजिक्स नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है। फ्रेंज के…

Read More

श्रीनगर सीजन की पहली बर्फबारी नजारा बेहद मनमोहक, आज हो सकती है बारिश

श्रीनगर बर्फबारी

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में इस मौसम की पहली बर्फबारी होने से यहां नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। श्रीनगर में कल दिन में बारिश के बाद देर रात बर्फबारी हुई जिससे इलाके का नजारा मनमोहक हो गया है। लोग जब सुबह सोकर उठे तब घरों के छत तथा पेड़ों के ऊपर बर्फ की सफेद चादर देखने को मिली। खुले मैदानों तथा पार्कों के साथ सभी सड़कें भी सफेद हो गयी है। बारिश तथा बर्फबारी के कारण रात का तापमान सामान्य रहा जबकि दिन में ठंड बढ गया। बच्चे…

Read More

सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन आज

सुपरस्टार रजनीकांत

मुंबई :  सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 68 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सारी दुनिया में उनके चाहने वालों की एक बड़ी फौज है। वो भारतीय सिनेमा के एक बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं, दक्षिण भारत में भगवान की तरह पूजे जाते हैं। बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स भी उनको बहुत ऊंचा दर्जा देते हैं। इस उम्र में भी उनके साथ हर कोई काम करना चाहता है।  रजनीकांत का सफऱ किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। उनके पिता रामोजी राव गायकवाड़ बचपन में उन्हें शिवाजी राव गायकवाड़ कहकर पुकारते थे। 4 साल की…

Read More