क्यों हो रही है माल्या के प्रत्यर्पण कार्रवाई में देरी?

सुुप्रीम कोर्ट की केंद्र सरकार को फटकार नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण से संबंधित सुनवाई में हो रही देरी को लेकर केंद्र सरकार को आज कड़ी फटकार लगाई और विदेश मंत्रालय के सचिव को समन करने के संकेत भी दिए। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार के विधि अधिकारियों को माल्या के प्रत्यर्पण कार्रवाई में हो रही देरी का विस्तृत कारण बताने का भी निर्देश दिया। 15 दिसंबर तक देनी होगी जानकारी न्यायालय ने कहा, केंद्र उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद प्रत्यर्पण कार्रवाई…

Read More

भारत-रूस के बीच होगी बड़ी डील, बढ़ जाएगी भारतीय सेना की ताकत

नयी दिल्ली। भारत और रूस के बीच एस-400 ट्रायम्फ हवाई रक्षा प्रणाली की डील जल्द ही फाइनल हो सकती है. इस पर गहनता से चर्चा चल रही है. भारत की सैन्य प्रणाली में एस-400 के शामिल होने से उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। रूस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्जूज एजेंसी को इस संबंध में जानकारी दी है. रूस की सरकारी रक्षा एवं औद्योगिक समूह रोस्टेक के अधिकारी विक्टर एन क्लादोव के अनुसार इस समय इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है कि भारत एस-400 ट्राइम्फ हवाई रक्षा प्रणाली…

Read More

पीएम मोदी ने भरी सी-प्लेन से उड़ान, कांग्रेस ने उठाए सवाल

नयी दिल्ली। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के अहमदाबाद में साबरमती नदी से सी-प्लेन के जरिए उड़ान भरने पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन सीप्लेन से उड़ान भरकर धरोई डैम पहुंचे। वहां पर उन्होंने अंबाजी मंदिर में प्रार्थना की। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात के वास्तविक मुद्दे भूल गए हैं। कांग्रेस ने पीएम मोदी के सी-प्लेन से उड़ान भरने…

Read More

दागी नेताओं पर दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए बनेगी 12 अदालतें

मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताई योजना नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि उसने एक ऐसी योजना तैयार की है जिसके तहत 12 विशेष अदालतों का गठन किया जाएगा ताकि राजनेताओं के खिलाफ लंबित पड़े 1,571 मामलों की शीघ्र सुनवाई हो सके।  मंगलवार को कानून एवं न्याय मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी रीता वशिष्ठ ने शीर्ष अदालत में दो पेज के अपने एफिडेविट के जरिए कहा कि इस योजना से अदालत को एक साल के लिए यह संवैधानिक विशेषाधिकार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष अदालत…

Read More

सफेद चादर से ढकीं पहाडिय़ां

पिथौरागढ़। पहाड़ों पर फिर से बारिश और बर्फबारी ने लोगों को ठंड से सिकुडऩे के लिए मजबूर कर दिया है। बर्फबारी से मौसम तो खुशनुमा हुआ ही है, साथ ही पहाड़ी लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी है, जिससे यहां का मौसम एकदम बदल गया है और पूरे उत्तर भारत में शीत लहर शुरू हो गयी है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में ठंड का कहर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि कल रात से ही…

Read More

फेमिनिज्म बना मरियम वेबस्टर का सबसे लोकप्रिय शब्द

न्यूयॉर्क। फेमिनिज्म को वर्ष 2017 के लिए मरियम वेबस्टर के साल के सबसे लोकप्रिय शब्द के तौर पर चुना गया है. इस शब्दकोश ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. शब्दकोश ने बताया कि इस साल समाचारों में यौन उत्पीडऩ की खबरों के बढ़ जाने के बीच इस शब्दकोश में साल भर फेमिनिज्म शब्द को सबसे ज्यादा बार ढूंढा गया.मरियम वेबस्टर डॉट कॉम के मुताबिक फेमिनिज्म या नारीवाद को लिंगों की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक बराबरी के सिद्धांत और महिला अधिकारों और हितों के लिए संगठित गतिविधि के तौर पर परिभाषित…

Read More

ब्रिटिश एयरवेज की मुंबई-लंदन उड़ान की बाकू में इमरजेंसी लैंडिंग

लंदन। मुंबई से रवाना हुई और लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे पर उतरने वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान को सोमवार शाम ”सामान्य आपात स्थिति की घोषणा के बाद अजरबैजान के बाकू के लिए मोड़ दिया गया. बताया जा रहा है कि केबिन में धुंआ उठने के बाद फ्लाइट की दूसरे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने इसके संबंध में ट्वीट भी किए.बीए198 उड़ान में सवार यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियर विमान में तकनीकी खामी को ठीक करने में लगे हुए हैं और ठीक…

Read More

भारत की लक्ष्मी पुरी सहित 6 राजदूतों को यूएन में मिला पावर ऑफ वन अवॉर्ड

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पहले दीपावाली पावर ऑफ वन पुरस्कार से एक भारतीय महिला समेत छह शीर्ष राजनयिकों को सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार और अधिक आदर्श, शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुनिया बनाने में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया। अमेरिका की डाक सेवा ने पिछले वर्ष दीपावाली के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी किया था। ये पुरस्कार इसी की पहली वर्षगांठ पर दिए गए।पुरस्कार पाने वालों में संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के निवर्तमान राजदूत मैथ्यू रेक्राफ्ट, संयुक्त राष्ट्र में लेबनान के राजदूत नवाफ सलाम और यूएन विमिन…

Read More

एकेडेमिक परिसर में गुटखा, सिगरेट,तम्बाकू पर लगा प्रतिबन्ध

कानपुर।आईआईटी के एकेडेमिक परिसर में अब गुटखा,सिगरेट,तम्बाकू लेता अगर कोई भी मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।फिर चाहे वह कर्मचारी,सुरक्षा कर्मी या शिक्षक हो। सुरक्षा कर्मियों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। साथ ही कुछ छात्रो को भी चिन्हित किया गया है,जिनकी हरकतों में बदलाव आया है। इन छात्रो की काउंसिलिंग कराने की तैयारी है।छात्रो के बीच ड्रग्स का चलन बढ़ने से आईआईटी प्रशासन परेशान है। संस्थान के निदेशक ने इस बारे में जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह से भी कार्यवाई की मांग की है।आईआईटी प्रशासन लगातार हर हॉस्टल,लाइब्रेरी,लैब…

Read More