गुजरात के कांडला पोर्ट का नाम होगा ‘दीनदयाल पोर्ट’ : केंद्रीय कैबिनेट

नई दिल्ली । केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को गुजरात के कांडला पोर्ट को नया नाम दिया। अब कांडला पोर्ट दीनदयाल बंदरगाह के नाम से जाना जाएगा। कच्छ के रण में स्थित कांडला पोर्ट ट्रस्ट देश के 12 सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर कांडला पोर्ट का नाम बदला गया है। इसके अलावा कैबिनेट ने भारत और लिथुआनिया के बीच प्रत्यर्पण संधि के हस्ताक्षर और अनुमोदन को मंजूरी के साथ म्यांमार के यामेथिन में महिलाओं के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के उन्नयन…

Read More

कोर्ट ने हनीप्रीत को 6 दिन की रिमांड में भेजा

हनीप्रीत को गिरफ्तार करने के बाद हरियाणा पुलिस आज उसे पंचकूला कोर्ट में पेश किया । कोर्ट ने उसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जबकि पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड की मांग की है सुनवाई के दौरान हनीप्रीत कोर्ट में हाथ जोड़कर रोती रही अब उसे 6 दिन बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।  भारी सुरक्षा बन्दोबस्त बीच में पंचकुला सेक्टर 23 की चंडी मंडी थाने से पुलिस हनीप्रीत को कोर्ट पहुंचा। थाने से कोर्ट पहुंचने में लगभग 6-7 मिनट का समय लगा इस दौरान…

Read More

काजोल-श्रीदेवी-आलिया के साथ शाहरुख ने किया शूट

ऐक्टर शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए श्रीदेवी, करिश्मा कपूर, काजोल, रानी मुखर्जी और आलिया भट्ट के साथ शूट किया। इससे पहले वह 2007 में आई अपनी फिल्म ओम शांति ओम में एक गाने के लिए कई स्टार्स को एक साथ लेकर आए थे। इसमें सलमान खान, संजय दत्त, सैफ अली खान, रेखा, शिल्पा शेट्टी, विद्या बालन और धर्मेंद्र जैसे ऐक्टर्स शामिल थे। अब एक बार फिर से शाहरुख ने आनंद एल राय की फिल्म के लिए वही चीज दोहराई है। इस फिल्म में शाहरुख बौने का…

Read More

जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे गोविंदा, फ्राई-डे में आएंगे नजर

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं और जिस फिल्म से उन्होंने कुछ वक्त पहले कमबैक किया था वो भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर पाई थी. बता दें, कुछ वक्त पहले गोविंदा ने फिल्म आ गया हीरो से बड़े पर्दे पर वापसी की थी. हालांकि, अब गोविंदा एक बार फिर फिल्म फ्राई-डे से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. दरअसल, गोविंदा को सब उनके कॉमेडी रोल्स, एक्टिंग और कॉमेडी करेक्टर के लिए पसंद करते हैं और यह फिल्म फुल एंटरटेनिंग और कॉमेडी होने…

Read More

हनीप्रीत ने पंचकुला थाने में गुजारी रात

नई दिल्ली । हरियाणा पुलिस ने जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत को मंगलवार पंजाब के जिरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार किया। गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में वांछित हनीप्रीत एक माह से ज्यादा समय से फरार थीं। जेल में बंद हनीप्रीत की पहली रात रो-रोकर गुजरी। आज हरियाणा पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। हनीप्रीत भटिंडा में ही पिछले काफी समय से छुपी हुई थी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने…

Read More

भारतीय कंपनियों का डाटा चोरी, सरकार की ओर से अलर्ट जारी

नई दिल्ली । छह हजार भारतीय कंपनियों के डाटा में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं हैकर ने इस डाटा को बेचने की कवायद भी शुरू कर दी है। यह खुलासा सेक्राइट साइबर इंटेलिजेंस लैब्स ने सेक्ट्री इन्फो सर्विसेज के साथ मिलकर किया है। उसके मुताबिक देश की 6,000 से ज्यादा कंपनियों का डाटा डार्कनेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें निजी कंपनियों के अलावा सरकारी कंपनियों का डाटा भी शामिल हैं। हैकरों ने डाटा की बिक्री के लिए बाकायदा डार्कनेट पर विज्ञापन भी दिया…

Read More

पाकिस्तान की ओर से पुंछ में भारी फायरिंग, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

पुंछ । पाकिस्तान ने फिर एक बार अपनी हरकतों को पुन: दोहराते हुए पिछले 24 घंटों में तीसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। बुधवार की सुबह आठ बजे से पाकिस्तान की ओर से बालाकोट सेक्टर में फायरिंग जारी है। इसके कुछ ही देर बाद पाकिस्तान ने पुंछ के मालती और दिगवर इलाके में गोलीबारी की। सेना की ओर से पाक की गोलीबारी का बराबर जवाब दिया जा रहा है। मंगलवार को पाकिस्तान ने पुंछ के शाहपुर, केरी और दिगवर इलाके पाकिस्तान ने आज एक बार फिर से सीजफायर का…

Read More

अन्ना हजारे 4 को आएंगे रायपुर

रायपुर। प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे 4 अक्टूबर को रायपुर आएंगे। वे यहां नशामुक्ति कार्यक्रम और आरटीआई पर आयोजित परिचर्चा में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार अन्ना हजारे सुबह 8.40 बजे की नियमित उड़ान से दिल्ली से रायपुर आएंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से दुर्ग में जैन समाज द्वारा आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे। अन्ना हजारे दुर्ग से रायपुर लौटकर 11 से 12 बजे के बीच वृंदावन हाल सिविल लाइन्स रायपुर में सूचना का अधिकार पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे। सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने बताया…

Read More

भारतवासी मातृभाषा को नजरअंदाज न करें: उपराष्ट्रपति

विजयवाड़ा। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को विजयवाड़ा में मातृ भाषा के प्रति लापरवाही न बरतने की सलाह देते हुए कहा कि दूसरी भाषाएं सीखें पर अपनी मातृभाषा को नजरअंदाज न करें। उन्होंने कहा, ‘न तो चंद्रबाबू न ही वेंकैया यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई नहीं की। उपराष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘मॉल और कॉमर्शियल स्पेस का डिस्प्ले नाम तेलुगु में जरूर रखें। इंग्लिश, हिंदी या चीनी भाषा में नाम लिखें लेकिन मातृभाषा को न भूलें।

Read More

नेट न्यूट्रैलिटी पर अपनी सिफारिशों का मसौदा तैयार कर रहा है ट्राई

नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई नेट न्यूट्रैलिटी पर अपना रुख अक्टूबर अंत तक साफ करेगा। नियामक वाट्सएप और स्काइप जैसे ओवर-द-टॉप एप से जुड़े मुद्दों पर भी विमर्श शुरू करेगा। ट्राई के चेयरमैन आर. एस. शर्मा ने कहा कि ट्राई ने नेट न्यूट्रैलिटी के विवादित मुद्दे पर सभी पक्षों से बातचीत पूरी कर ली है और वह अब अपनी सिफारिशों का मसौदा तैयार कर रहा है। नेट न्यूट्रैलिटी का अर्थ है कि दूरसंचार और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियां किसी विशेष वेबसाइट या सेवा के लिए डाटा की गति व कीमत…

Read More