सलमान खान के लिए दोहरा जश्न!

मुंबई। भाईजान सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे है लेकिन आज एक नही बल्कि डबल सेलिब्रेशन का दिन है।टाइगर ज़िंदा है की अपार सफ़लता ने इस साल सलमान खान के जन्मदिन के ओर भी ख़ास बना दिया है।सलमान की टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और बाहुबली 2 के बाद यह फ़िल्म इस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गयी है।सलमान के एक्शन अवतार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।इस फ़िल्म के साथ सलमान खान एक बार फिर अली अब्बास जफर के साथ काम करते हुए नज़र आये, इससे पहले यह सुपरहिट जोड़ी  फिल्म “सुल्तान” में अपना कमाल दिखा चुकी है।इस फिल्म को सलमान के जन्मदिन के रूप में एकदम सही अवसर पर जारी किया गया है, क्योंकि अभिनेता के प्रशंसकों और प्रियजनों के लिए उनका जन्मदिन किसी महाउत्सव से कम नही होता।सलमान जो आम तौर पर पनवेल फार्महाउस में अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाते है, वे इस वर्ष अपने जन्मदिन के साथ टाइगर जिंदा है की सफलता का भी जश्न मनाएंगे।हमारी तरफ से सलमान को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं और हमे पूरी उम्मीद है कि सलमान इसी तरह अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts