जयपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल थाना क्षेत्र में आज तड़के एक निजी बस के बनास नदी में गिर जाने से 32 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एसपी मामन सिंह ने बताया कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दी जिससे बस तकरीबन एक सौ फीट की ऊंचाई से बनास नदी में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ग्रामीणों ने लोगों को निकालने का काम आरंभ किया। सिंह ने बताया कि अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। दस शव उनके परिजन को सुपुर्द किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बस सवाई माधोपुर से लालसोट जा रही थी। बनास नदी से गुजरते समय बस से चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर करीब एक सौ फुट से अधिक नीचे नदी में गिर गयी। सिंह ने बताया कि बस को नदी से निकाल लिया गया है। जिंदा बचे सात लोगों को उपचार के लिए सवाई माधोपुर अस्पताल भेजा गया है। हादसे में मरने वालों में बस चालक भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार सवाई माधोपुर से सूरवाल होते हुए लालसोट जा रही इस बस में आसपास के लोग सवार थे।
Related posts
-
एसजेवीएन ने पुनः हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन
चन्द्रकान्त पाराशर, Editor-ICN दिल्ली/शिमला : सीपीएसयू नवरत्ना एसजेवीएन लि०को एक बार पुन: ग्रेट प्लेस टू वर्क®... -
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,...