मुंबई पहुंचे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्वेस्टर्स समिट के सिलसिले में शुक्रवार को मुंबई में अग्रणी उद्योगपतियों से अलग अलग मुलाकात करेंगे और यूपी में निवेश करने का न्योता देंगे। प्रदेश सरकार अगले साल लखनऊ में 21 व 22 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट-2018′ का आयोजन कर रही है। समिट को सफल बनाने व प्रदेश में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 22 दिसम्बर, मुम्बई के नरीमन प्वाइण्ट स्थित होटल ट्रायडेण्ट में रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। इस रोड शो में मुंबई के दिग्गज उद्योगपति तथा बड़े औद्योगिक घराने भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने व युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार विशेष अभियान चला रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए वातावरण का सृजन किया जा रहा है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति, सूचना प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट-अप नीति, एग्रो और खाद्य प्रसंस्करण के सम्बन्ध में नीतियां लागू की गई हैं। ये उद्योगपति शामिल होंगे : रिलायन्स इण्डस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, टाटा ट्रस्ट्स् के रतन टाटा, टाटा ग्रुप एन चंद्रशेखरन, महेन्द्रा एण्ड महेन्द्रा ग्रुप के पवन गोयनका, एस्सेल ग्रुप के सुभाष चंद्रा, हिन्दुजा ग्रुप के अशोक हिन्दुजा, एचडीएफसी के दीपक पारेख, बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेखर बजाज, अरङ्क्षवद ग्रुप के अरविन्द लालभाई, टारेण्ट ग्रुप के सुधीर मेहता, अजंता फार्मा के मधुसूदन अग्रवाल, गीतांजलि ग्रुप के मेहुल चोकसी आदि शामिल हैं। इस रोड शो में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना , मुख्य सचिव राजीव कुमार, औद्योगिक एवं अवस्थापना विकास आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डेय सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें भाग लेंगे।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts