ऑस्ट्रेलिया में सेल्फी लेने के दौरान समुन्द्र में डूबी दिल्ली की फुटबाल खिलाड़ी

नई दिल्ली। गैर मान्यता प्राप्त पैसिफिक स्कूल खेलों में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई दिल्ली की 15 वर्षीय महिला फुटबॉलर की समुद्री तट पर डूबने से मौत हो गयी। भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआइ) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि यह हादसा एडिलेड के ग्लेनेल्ड बीच पर हुआ है। खेल समाप्त होने के बाद ये सभी लडकियां समुद्र तट पर गयीं थीं। स्थानीय जीवन रक्षक दल ने पांच में से चार लड़कियों को बचा दिया था लेकिन सोमवार सुबह जब फिर खोज अभियान चलाया गया तो पांचवीं लड़की मृत पायी गयी। उसका शव उसी स्थान पर पाया गया जहां पिछले साल दो लडके डूबे थे। खेल मंत्रालय ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच के आदेश दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय अधिकारियों ने लड़की का शव सोमवार को बरामद किया गया। फुटबॉल टीम की पांच लड़कियां सेल्फी लेने के लिए समुद्र में काफी आगे चली गयी थी। उन्होंने नहीं देखा कि पीछे से तेज लहर आ रही है। वे सभी गिर गयीं और तेज लहर में बह गयीं। इनमें से चार को तट पर स्थित स्थानीय बचावकर्मी दल ने 40 भारतीय खिलाडिय़ों और कोचों की मदद से बचा दिया। पांच फुटबाल खिलाडिय़ों में 15 वर्षीया नितिशा नेगी भी शामिल थी। गेम्स के समापन के बाद सभी समुद्र किनारे गए थे। ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी सुशील कुमार एसजीएफआइ के प्रमुख हैं। नेगी का शव एक चट्टान के समीप पाया गया। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की अगुवाई वाली एसजीएफआई ने छह खेलों में अंडर-18 की टीमें उतारी थी। इन खेलों में हॉकी, फुटबाल और साफ्टबाल भी शामिल था। इसका आयोजन ऑस्ट्रेलियाई सरकार और ऑस्ट्रेलियाई स्कूल खेल ने किया था। अंतरराष्ट्रीय स्कूल खेल महासंघ ने इन खेलों को मान्यता नहीं भारतीय दल में लगभग 120 सदस्य शामिल थे।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts