अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने ली शपथ, शंखनाथ  व वैदिक मंत्रोचार के मध्य हुआ शपथ ग्रहण

अयोध्या/फैजाबाद। शंखनाथ के  स्वर व वैदिक मंत्रोचार के मध्य अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सरयू तट पर स्थित कार्यकताओं से खचाखच भरे रामकथा पार्क में मण्डलायुक्त मनोज मिश्र ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पांच-पांच की संख्या में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डलायुक्त मनोज मिश्र ने की।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा का मिशन स्पष्ट है। पार्टी दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों पर चल रही है। राष्ट्रवाद व विकास की परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होनें कहा कि ऋषिकेश उपाध्याय को सरकार का पूरा सर्मथन रहेगा। पूरी प्रदेश सरकार अयोध्या के विकास के लिए कृत संकल्पबद्ध है। उन्होनें बताया कि मण्डलायुक्त ने मेयर को शपथ दिलाई तथा मेयर ने उपस्थित सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में सभी को उपस्थित रहना चाहिए था। गरीबों के विकास के लिए सभी पार्षदों को आगे आना चाहिए। उन्होनें कहा भाजपा का सपना है कि कश्मीर से अयोध्या तक किसी नौजवान के हाथ में बंदूक न हो सभी के हाथ में कलम हो। भाजपा हर गरीब का विकास करना चाहती है।
प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या को विश्व पटल पर लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कृत संकल्प है। अयोध्या का हर स्तर पर विकास करना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, शोभा सिंह चैहान, रामचन्दर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित, साकेत के प्राचार्य प्रदीप खरे, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डा. आरके सिंह,  प्रो. आरएन राय, डा एसके वर्मा, सीएमएस डा. हरिओम श्रीवास्तव, डा नानक शरन, डा सी पी त्रिपाठी, डा वीपी पाठक, डा मिथिलेश पाण्डेय, डा सीताराम मिश्र, विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, महंत राजकुमार दास, महंत रामदास, महंत सुरेश दास, महंत कन्हैया दास, महंत मनमोहन दास, राजू दास, अर्जुन दास, डा बाके बिहारी मणि त्रिपाठी, विश्वनाथ सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रामकृष्ण तिवारी, डा राकेश वशिष्ठ, शक्ति सिंह, अभिषेक मिश्र, अमित तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह टिल्लू, मनीराम निषाद, राधेश्याम त्यागी, राम मोहन भारती, सुधीर चैरसिया, रमापति पाण्डेय, लाल जी जायसवाल, रमेश सिंह, अमित सिंह, इं रणवीर सिंह, आदित्य नारायण मिश्र, नागेन्द्र सिह लल्लू, डा शीलवन्त सिंह, देवेन्द्र राय, डिप्पुल पाण्डेय, बलराम मौर्या, सुनील रमनी, सुशील राजपाल, धीरज राजपाल, विशाल सिंह, सहित समाज के सभी वर्ग के लोग इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने।
समारोह के आद अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनहोने निगम के कर्मचारियों से मुलाकात की। इससे पूर्व कर्मचारियों व पार्षदो ने माल्यापर्ण करके उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम को तम्बाकू व गुटका मुक्त करने के एलान के साथ पालीथीन की पूर्ण रुप से बंदी का निर्देश दिया। कर्मचारियों को इसे इस्तेमाल न करने की शपथ भी दिलायी गयी। इस अवसर पर डा शीलवंत सिंह, रज्जू पाण्डेय, सुधीर नारायन श्रीवास्तव, रमेश दास, आशीष सिंह, नरेन्द्र सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, परमानंद मिश्रा मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts