अंकोर वाट मंदिर के बाद ताजमहल है दूसरा सर्वोत्तम धरोहर

नई दिल्ली। आगरा में सफेद संगमरमर से बना ताजमहल कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। एक ऑनलाइन ट्रैवेल पोर्टल के सर्वे में यह बात सामने आई है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बीवी मुमताज की याद में इस इमारत का निर्माण कराया था। दुनिया भर से हर साल करीब 80 लाख लोग ताजमहल देखने के लिए भारत आते हैं। ऑनलाइन ट्रैवेल पोर्टल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की प्रतिक्रिया के आधार पर दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर स्थलों की सूची जारी की है। इसमें अंकोरवाट की निर्माण प्रक्रिया और इतिहास के बारे में दिलचस्प तथ्य दिया गया है। सूची में सन 1368 में उत्तरी क्यूइ राजवंश के सू दा द्वारा निर्मित चीन की दीवार को भी शामिल किया है। दक्षिण अमेरिका में पेरू के माचू पिचू को चौथा स्थान मिला है। ब्राजील के इगाजु नेशनल पार्क, इटली का सासी ऑफ मटेरा, इजरायल का यरूशलम और तुर्की में इस्तांबुल के ऐतिहासिक क्षेत्र भी सूची में शामिल हैं।
00

Share and Enjoy !

Shares

Related posts