ऐसे बढ़ाई जा सकती है बच्चों की दिमागी क्षमता

साइंस जर्नल में छपी रिसर्च के मुताबिक, दिमाग के अलग-अलग भागों में ग्रे मैटर बढऩे से लर्निंग, फंक्शनिंग और रीडिंग प्रॉसेस बढ़ती है। जो बच्चे फिजिकली फिट होते हैं उनमें ग्रे मैटर ज्यादा पाया जाता है। ये ग्रे मैटर उनकी अकेडमिक परफॉर्मेंस बढ़ाने में मदद कर सकता है। फिजिकल फिटनेस खास तौर पर कार्डियोरिस्परेटरी फिटनेस से फुर्ती और मस्क्युलर फिटनेस से ब्रेन में ग्रे मैटर बढ़ता है। साइंस जर्नल में छपी रिसर्च के मुताबिक, दिमाग के अलग-अलग भागों में ग्रे मैटर बढऩे से लर्निंग, फंक्शनिंग और रीडिंग प्रॉसेस बढ़ती है। शोधकर्ता…

Read More

चीन और रूस के विदेश मंत्री 11 को आएंगे भारत

नयी दिल्ली। रूस और चीन के विदेश मंत्री 11 दिसंबर को भारत के दौरे पर आ रहे हैं। यह त्रिपक्षीय बैठक काफी लंबे समय से प्रतीक्षित था। विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बैठक में आपसी हित वाले वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों की समीक्षा होने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस त्रिपक्षीय बैठक के लिए भारत आएंगे। डोकलाम गतिरोध के बाद चीन की यह पहली उच्च स्तरीय बैठक होगी। मंत्रालय ने बताया, ‘इस बैठक…

Read More

योगी सरकार ने जताई तीन तलाक सम्बन्धी विधेयक के मसौदे पर सहमति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तीन तलाक पर केन्द्र के प्रस्तावित विधेयक के मसौदे से सहमति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कल शाम हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में तीन तलाक पर प्रस्तावित विधेयक के मसौदे पर रजामंदी जाहिर की गयी। राज्य सरकार के प्रवक्ता स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने यहां बताया कि केन्द्र ने राज्य सरकार को वह मसविदा भेजते हुए 10 दिसम्बर तक उस पर राय देने को कहा था। मंत्रिपरिषद की सहमति मिलने के बाद इसे वापस केन्द्र के पास भेजा जाएगा।…

Read More

पार्लियामेंट कैंटीन में अब कैश की जगह चलेगा ‘फूड कार्ड’

नई दिल्ली। देशभर में कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की दिशा में केन्द्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन, पार्लियामेंट कैन्टीन में कैशलेस ट्रांजेक्शन की दिशा में डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने में नाकामयाबी के बाद अब संसद के सदस्य और कर्मचारियों को ‘प्री-पेड फूड काड्र्स’ जारी किए जाएंगे। लोकसभा सचिवालय की तरफ से मेट्रो कार्ड की तरह का ही कार्ड जारी किया जाएगा। पिछले साल 8 सितंबर को हुई नोटबंदी के बावजूद पार्लियामेंट की चारों कैंटीन में डिजिटल काड्र्स की जगह पैसे से ही खाने…

Read More

बी.आर.अंबेडकर की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। आज भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने पुष्पांजलि समर्पित कर उन्हें याद किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि 6 दिसंबर 1956 के दिन भीमराव अंबेडकर का निधन हो गया था। वे समाज में रह रहे कमजोर वर्गों और दलितों के भलाई के लिए संघर्ष करने के लिए जाने जाते थे। समाज से छुआछूत और अंधविश्वास को दूर करने और समानता स्थापित करने में…

Read More

बीएसएफ ने राजौरी में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया

राजौरी। सीमा सुरक्षा बल के 163वें बटालियन की यूनिट ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया। बताया जाता है कि बीएसएफ की टीम ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के मांजेकोटे सेक्टर में गरीब तबके के लोगों की चिकित्सा सुविधा के लिए एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया। राजधानी गांव के एक सरकारी महिला विद्यालय में इस कैंप का आयोजन किया गया। यह विद्यालय एलओसी के नजदीक है। वैसे लोग जिन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं है उन्हें…

Read More

दुबई में आईडब्ल्यूसी फिल्म निर्माता पुरस्कार में सोनम कपूर ​शामिल होंगी!

मुंबई। सोनम कपूर ​को हाल ही में आईडब्ल्यूसी स्चफ़्फोसन के ब्रैंड एंबेसडर्स की सेलिब्रिटी क्लिक का हिस्सा ​बनी है। दुनिया के कुछ प्रसिद्ध चेहरे जल्द ही आईडब्ल्यूसी फिल्म निर्माता पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनने के लिए दुबई ​जायेंगे। फैशन ​पोस्टर गर्ल ऑफ़ इंडिया ​​१४ वें दुबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के दिन रेड कार्पेट पर उतरेगी उसके उपरांत वे  ६ वे आईडब्ल्यूसी फिल्म निर्माता पुरस्कार के एक विशेष ब्लैक टाई इवेंट में अकादमी पुरस्कार विजेता कैट ब्लैंचेट से मिलेंगी।​इस ​प्रतिष्ठित समारोह में आमंत्रित ​किये गए अन्य लोगों में तुर्की ​के स्टार तुबा बुकेउस्तुन और ​लेबेन से ​और ऑस्ट्रेलियाई वकील, टीवी होस्ट, मॉडल और ​चैरिटी वर्कर जेसिका मिशेल कौवाती शामिल…

Read More

किसानों की आय सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग

नई दिल्ली। कभी मौसम की मार तो कभी बाजार में कम कीमत से बदहाल किसानों की दशा सुधारने के लिए विशेषज्ञों ने आय सुरक्षा कानून बनाने का सुझाव दिया है। विशेषज्ञों ने किसानों को पेंशन की सुविधा देने की मांग भी की है। साथ ही उन्होंने कृषि में इस्तेमाल होने वाले सभी इनपुट और उपकरणों पर जीएसटी की दर घटाकर शून्य करने की भी मांग की है। वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ मंगलवार को कृषि और संबंद्ध क्षेत्रों पर के दौरान उन्होंने यह बात कही। आम बजट 2018-19 की…

Read More

पत्थर फेंकने वाली लड़की बनी फुटबॉल टीम की कप्तान

नई दिल्ली।अफशां आशिक जहां असंतुष्ट छात्र के रूप में श्रीनगर की गलियों में पुलिस पर पत्थर फेंकने वाली लड़कियों के गुट की अगुआई करती थीं, पर पत्थर फेंकने वाले छात्रों की यह पोस्टर गर्ल अब जम्मू-कश्मीर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान बन गई है, जो एक स्वप्निल बदलाव है और यह एक तरह से कश्मीरियों के दिलों को जीतने की सरकारी दास्तां भी बयां करता है। इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके उन्हें राज्य में खिलाडिय़ों के सामने आने वाली समस्याओं से…

Read More

केंद्रीय मंत्रियों के बंगलों में लगे हैं 495 सरकारी एयर कंडीशन

लखनऊ। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की दिल्ली ईकाई द्वारा लखनऊ स्थित एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर को आरटीआई में दी गयी सूचना के अनुसार वर्तमान में भारत सरकार के मंत्रियों के सरकारी आवास पर कुल 495 एयर कंडीशनर (एसी) लगाये गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री के आवास पर लगे एसी की संख्या शामिल नहीं है।दरअसल, नूतन ने प्रधानमंत्री तथा विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों को प्रदान किये गए एयर कंडीशनर तथा वाहनों की संख्या मांगी थी। शेष बिन्दुओं पर अभी सूचना नहीं दी गयी है।वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिमंडल में 75 मंत्री हैं जिसमे 27…

Read More