योगी ने डा. राजेन्द्र प्रसाद और खुदीराम बोस को जयन्ती पर किया नमन

मुख्यमंत्री योगी
मेजर ध्यान चंद को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद और अमर क्रांतिकारी खुदीराम बोस को उनकी जयन्ती पर याद किया। सीएम ने दोनों महान विभुतियों द्वारा देश के प्रति किए कार्यों को याद किया और नमन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। सीएम ने अपने व्यक्तिगत ट्वीटर पर भी उन्हें श्रद्धाजलिं अर्पित की।
मुख्यमंत्री योगी ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर रविवार सुबह हजरतगंज स्थित ग्लोब पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने अपने व्यक्तिगत ट्वीटर पर उनकी फोटो पोस्ट पर ट्वीट किया कि ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख क्रांतिकारी एवं भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर शत् शत् नमन’।
इसके साथ ही सीएम योगी ने अमर क्रांतिकारी खुदीराम बोस को भी उनकी जन्म जयन्ती पर याद किया और ट्वीट किया ‘मात्र 19 वर्ष की आयु में माँ भारती की स्वाधीनता और देश में त्याग और बलिदान का जज्बा पैदा करने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर क्रांतिकारी खुदीराम बोस जी की जयंती पर शत् शत् नमन’।
इसके अलावा उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को उनकी पुण्यतिथि पर याद  किया और ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि ’हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि’।

मेजर ध्यान चंद 03 ओलंपिक गोल्ड मेडल और 400 से ज्यादा अन्तर्राष्ट्रीय गोल करने वाले महना खिलाड़ी हैं। इन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts